HomebreakingnewsBreaking: PoK में खामेनेई की मौत पर हिंसक प्रदर्शन- श्रीनगर में आज...

Breaking: PoK में खामेनेई की मौत पर हिंसक प्रदर्शन- श्रीनगर में आज भी विरोध

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

ईरान-इजराइल जंग- कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश: जंग में इजराइल के खिलाफ हिजबुल्लाह भी शामिल

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है।

इस बीच कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। वहीं, दुबई में दोबारा धमाकों की खबरें सामने आईं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने कुछ संदिग्ध ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया। यहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इससे लगभग 16 घंटे पहले दुबई के पोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास हमला हुआ था।

इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है।

PoK में खामेनेई की मौत पर हिंसक प्रदर्शन: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज भी विरोध

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है।

गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के ऑफिस में आग लगाई है, जिसमें गिलगित में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) का ऑफिस भी शामिल है।

वहीं, स्कर्दू में एसपी ऑफिस और कई सरकारी इमारतों में भी आग लगाई गई।

प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की वजह से 7 प्रदर्शनकारी मारे गए, 12 से ज्यादा घायल हैं। यहां पर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गिलगित और स्कर्दू में सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर है।

रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को हंगामा हुआ था।

घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था।

भारत में भी खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय सड़कों पर उतरा।

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू के हालात हैं, यहां पर इंटरनेट डाउन हैं।

श्रीनगर के लालचौक पर बैरिकेडिंग की गई है। एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात किया गया। इंटरनेट भी डाउन किया गया है।

अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1400 अंक टूटा: सोना ₹5 हजार बढ़कर 1.67 लाख पहुंचा

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है।

सेंसेक्स 1100 अंक (1.40%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी करीब 350 अंकों (1.40%) की गिरावट है, ये 24,850 के स्तर पर है।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है।

इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है।

ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं।

अफगानिस्तान का पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर हमला

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बीते चार दिनों से लगातार हवाई हमले और गोलीबारी जारी है।

तालिबान सरकार का कहना है कि हमने पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील नूर खान एयरबेस पर हमला किया है। यह एयरबेस रावलपिंडी में है।

इसके साथ ही तालिबान के एक मंत्री ने दावा किया कि उनके लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की जमीन में घुस चुके हैं।

तालिबान के मुताबिक, क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं।

ये कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल, बगराम और अन्य इलाकों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई।

दूसरी तरफ पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि अब तक 400 से ज्यादा अफगान लड़ाके मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।

बड़वानी में मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: CM मोहन शिखरधाम के भिलटदेव मंदिर पहुंचे

डॉ. मोहन यादव सरकार की अध्यक्षता में पहली कृषि कैबिनेट सोमवार को बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में हो रही है।

भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ गार्डन को अस्थाई मंत्रालय को स्वरूप दिया गया है।

यहां कृषि आधारित प्रदर्शनी, ग्रीन रूम, कैबिनेट हॉल और भोजनशाला के लिए विशाल एयर कंडीशनर शेड तैयार किए गए हैं।

24 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान सीएम ने इसी घोषणा की थी। यह कैबिनेट प्रदेश की छठी डेस्टिनेशन बैठक है।

कैबिनेट में निमाड़ के सात जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर पर फोकस रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के साथ शिखरधाम पहुंचकर बाबा भीलट देव के दर्शन किए।

इसके बाद कैबिनेट बैठक के लिए आयोजन स्थल पहुंचे हैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल जुलवानिया के भगोरिया हाट में भी शामिल होंगे।

भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी: ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन बम रखे; कैंपस खाली कराया

भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे हैं।

ऐहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया गया है।

निशातपुरा टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग समेत सभी जगहें खंगाली जा रही हैं।

धमकी भरे ई-मेल में लिखा है- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर।

पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी।

आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग: शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी कैंसिल

ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई सहित आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।

इसमें यूएई भी शामिल है। इसके कारण यूएई के सभी एयरपोर्ट (दुबई, शारजाह और अबूधाबी) कल से बंद हैं।

28 फरवरी से कैंसिल शारजाह से इंदौर आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी निरस्त कर दी गई हैं। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के सैकड़ों यात्री यूएई में फंस गए हैं।

दो पूर्व विधायकों सहित इंदौर के एक बड़े कारोबारी और उनके साथी दुबई की जिस होटल में ठहरे थे, उसके पास की ही पार्क जुमेरा होटल में मिसाइल गिरी और धमाका हुआ।

घटना के बाद इंदौर के सभी लोगों ने उस इलाके को छोड़कर दूसरी होटल में शरण ली।

इंदौर से गया एक अन्य परिवार अबूधाबी में फंसा है। हालांकि वहां हालात सामान्य हैं, लेकिन फ्लाइटों के बंद होने के कारण वापसी मुश्किल हो रही है।

जावेद अख्तर बोले- अमेरिका, इजराइल ने अब हद पार की: ट्रम्प-नेतन्याहू इतना आगे बढ़ गए कि दूसरों के पास रास्ता ही नहीं बचा

अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि इस बार ट्रम्प और इजराइल ने हद से ज्यादा कदम उठा लिया है। अगर उन्हें इस तरह की हिम्मत दिखाने और इराक की तरह ईरान के साथ भी ऐसा करने की छूट मिल जाती है, तो चीन की दुनिया में पूरी साख खत्म हो जाएगी।”

- Advertisement -spot_img