Homebreakingnewsपहली बार अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह: इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा की...

पहली बार अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह: इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा की मौत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

पहली बार इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा की मौत: 13 साल से कोमा में थे

हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।

PTI ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। 31 साल के हरीश 13 साल से कोमा में थे। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी।

ये देश का पहला मामला है, जिसमें किसी को इच्छामृत्यु दी गई है।

14 मार्च को हरीश को दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था।

एम्स प्रशासन ने 16 मार्च को हरीश राणा की फीडिंग ट्यूब (खाने की नली) हटा दी थी।

पहली बार अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह: राम मंदिर पूरा होने पर दर्शन का संकल्प लिया था 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं।

राम मंदिर के निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा।

खास बात यह है कि सिंह ने मंदिर निर्माण के दौरान ही घोषणा की थी कि जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, वे तभी दर्शन करने जाएंगे।

अब जबकि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, वे अपना संकल्प पूरा करने पहुंचेंगे।

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि समर्पित की थी।

उन्होंने हमेशा कहा कि वे राम भक्त हैं, लेकिन राजनीति और आस्था को अलग रखते हैं।

नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान, निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष लगभग तय

बिहार में जेडीयू में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठापटक खत्म हो गई है।

नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन भरा था। मंगलवार सुबह 11 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय था।

अब वह खत्म हो गया है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र नामांकन नीतीश कुमार का रह गया है। इससे उनका निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का निर्वाचन पत्र जारी करेंगे।

इस मौके पर संजय झा और लल्लन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

राज्यसभा में मोदी बोले-युद्ध से व्यापारिक रास्ते प्रभावित हो रहे: होर्मुज में जहाज, भारतीय क्रू फंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है।

पीएम ने कहा कि होर्मुज विश्व व्यापार के सबसे बड़ा रूट है। इस रूट से गैस और फर्टिलाइजर का बहुत बड़ा मात्रा आता है। लेकिन विपरित हालात के बावजूद सरकार ने संवाद से, कूटनीति से रास्ता बनाने की कोशिश की है। कोशिश है कि जहां से भी संभव हो तेल और गैस भारत पहुंचे।

किम जोंग बोले- परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था: ईरान पर हमले ने हमें सच साबित किया

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु हथियार होने को लेकर खुशी जताई है।

सरकारी मीडिया के मुताबिक उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमले साबित करते हैं, कि उनके देश का परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था।

किम ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध दिखाता है कि आज की दुनिया में सिर्फ मजबूत सैन्य ताकत ही किसी देश को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने यह बयान सोमवार को संसद में लंबे भाषण के दौरान दिया।

अपने भाषण में किम ने दक्षिण कोरिया के प्रति सख्त रुख दोहराया और कहा कि वह अपने देश की परमाणु ताकत को और मजबूत करेंगे, ताकि अमेरिका को रोका जा सके।

कोलंबिया में एयरफोर्स के प्लेन क्रैश में 66 की मौत, कोलंबियाई राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताया

कोलंबिया में सोमवार को एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया।

हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। जबकि 4 सैनिक अभी भी लापता है।

एक सैन्य सूत्र ने AFP को बताया कि 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।

यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ।

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा। विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे।

कोलंबिया की सेना ने बताया कि इस हादसे में करीब 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हादसा है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी और जवानों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार सेना को मजबूत बनाने और बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।

CCTV कैमरों से वीडियो फुटेज पाकिस्तान जा रहे थे: देशभर में सभी नेटवर्क की जांच होगी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी रैकेट के खुलासे के बाद CCTV सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

जांच में सामने आया कि संवेदनशील जगहों पर लगाए गए कैमरों का लाइव फुटेज सीमा पार पाकिस्तान भेजा जा रहा था।

इसके बाद केंद्र सरकार ने देशभर में CCTV नेटवर्क की जांच का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने आईबी और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर देशभर के CCTV नेटवर्क का ऑडिट शुरू करने की तैयारी में है।

वहीं, 1 अप्रैल से सिर्फ हैकिंगप्रूफ कैमरे ही बिकेंगे, जो सरकारी सुरक्षा जांच (STQC सर्टिफिकेशन) पास करेंगे।

भारत में 80% कैमरे चीन के हैं, जिनसे डेटा चोरी का खतरा बना रहता है।

फिलहाल 7 कंपनियों के 53 मॉडल ही ऐसे हैं, जिन्हें सर्टिफाइड और सुरक्षित माना गया है।

सुप्रीम कोर्ट बोला- महिला अफसर सेना में स्थायी कमीशन की हकदार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने के मामले में सुनवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्थायी कमीशन न देना उनकी योग्यता की कमी नहीं, बल्कि व्यवस्था में मौजूद भेदभाव का नतीजा था।

जस्टिस सूर्यकांत, उज्जल भुयान और एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने कहा कि उनके काम का आकलन इस सोच के साथ किया गया कि उन्हें परमानेंट कमीशन नहीं मिलेगा।

कोर्ट ने कहा- जिन महिलाओं को पहले से परमानेंट कमीशन मिल चुका है, वह बना रहेगा। जो अधिकारी केस के दौरान नौकरी से बाहर हो गईं, उन्हें 20 साल की सेवा पूरी मानकर पेंशन दी जाएगी।।

ट्रम्प ने रक्षामंत्री के कहने पर ईरान पर हमला किया: उपराष्ट्रपति वेंस इससे खुश नहीं थे

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 25वां दिन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कहने पर ईरान पर हमला का आदेश दिया था।

अल जजीरा के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि हेगसेथ सबसे पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थन में सबसे पहले आगे आए थे।

हेगसेथ का मानना था कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी है, इसलिए कार्रवाई करनी चाहिए।

हालांकि ट्रम्प सरकार के अंदर भी इस मुद्दे पर पूरी सहमति नहीं है।

ट्रम्प ने माना कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस फैसले से पूरी तरह खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने खुलकर विरोध भी नहीं किया।

वहीं पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान की मिसाइल, ड्रोन और नौसेना ताकत खत्म करना है। लेकिन यह युद्ध कब खत्म होगा, इस बारे में उन्होंने कुछ साफ नहीं कहा।

MP में दो दिन बाद बारिश की संभावना, राजस्थान में पूरे मार्च बारिश का अलर्ट

राजस्थान में एक हफ्ते से बारिश और तेज हवा का असर है। जो मार्च के अंत तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग ​वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे।

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर है। इसके कारण राज्य के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए। 26-27 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 10 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। यहां तापमान सामान्य से 10°C या उससे भी नीचे रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान 4°C-7°C तक बढ़ सकता है।

26 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होगा। इससे 3-4 दिन तक पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश हो सकती है।

रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ की: हर भारतीय से फिल्म देखने की अपील की

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की और इसे मस्ट वॉच फिल्म बताया। फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे अपने करियर का खास और इमोशनल मोमेंट बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोमवार को रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या फिल्म है… धुरंधर 2। आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं! रणवीर और पूरी कास्ट व क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है। जय हिंद।’

रजनीकांत की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने लिखा, ‘सर, हम सब एंटरटेनमेंट को सिर्फ आपके एक ही बेंचमार्क से मापते हुए बड़े हुए हैं। दशकों से हमें सीटी बजाने, हंसाने, रुलाने और खुद को बड़ा महसूस कराने के साथ, उसी स्वैग और ग्रेस के साथ यह सब करना, यह प्योर मेजिक है।’

- Advertisement -spot_img