Homebreakingnewsकांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की रेड: जम्मू-कश्मीर में...

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की रेड: जम्मू-कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की रेड: खेड़ा ने आरोप लगाया था- CM हिमंता की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट

असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। पवन घर पर नहीं है।

असम पुलिस उनसे पूछताछ के लिए इंतजार कर रही है। दिल्ली पुलिस भी साथ में मौजूद है।

दरअसल दो दिन पहले पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था।

कहा था कि उनके पास तीन देशों मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं।

इस पर हिमंता ने कहा था कि पवन खेड़ा आधारहीन बातें कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे। हिमंता की पत्नी ने सोमवार को FIR भी कराई थी।

असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। आज शाम प्रचार थम जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार: लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 मददगार भी पकड़े गए

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया है।

इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी हैं, बाकी उनके मददगार हैं।

एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरेरा के रूप में हुई है। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ ​​खुबैब है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल एजेंसियां भी इस ऑपरेशन में शामिल थीं।

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए पांच लोगों में श्रीनगर के तीन लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ ​​मामा को आतंकवादियों को पनाह और खाना समेत लॉजिस्टिक मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

धार्मिक मामलों में दखल न दें अदालत- केंद्र सरकार, सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री से बदलेगी परंपरा- सुप्रीम कोर्ट

केरलम के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को एंट्री देने का आदेश जारी रहे या नहीं, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ आज से इस पर सुनवाई कर रही है।

वकील इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या यह मामला सबरीमाला केस की समीक्षा पर सुनवाई का है, या फिर यह केवल रेफर किए गए 7 सवालों के जवाब देने तक ही सीमित रहेगा।

केंद्र ने सुनवाई से पहले अपने लिखित जवाब में कहा… सबरीमाला में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर रोक इसलिए है, क्योंकि भगवान अयप्पा को ‘नैष्ठिक ब्रह्मचारी’ माना जाता है, यानी उन्होंने जीवन भर ब्रह्मचर्य का पालन किया। इसका महिलाओं की शुद्धता या उनकी स्थिति से कोई संबंध नहीं है। यदि महिलाओं को प्रवेश दिया जाता है, तो वहां की पारंपरिक पूजा-पद्धति बदल जाएगी। इससे संविधान द्वारा संरक्षित धार्मिक विविधता पर असर पड़ सकता है।

डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान पर हुआ हमला, IRGC अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर पर US ने बरसाए बंकर-बस्टर बम

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को बड़ा झटका दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने तेहरान में मौजूद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक अंडरग्राउंड मुख्यालय पर जबरदस्त हवाई अटैक किया.

इस हमले में एड्वांस्ड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो जमीन के अंदर बने मजबूत ठिकानों को भी पूरी तरह तबाह करने में सक्षम होते हैं.

जानकारी के मुताबिक,ये हमला अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के चीफ एडमिरल ब्रैड कूपर के ऑर्डर पर किया गया.

इस ऑपरेशन के लिए B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया, जिन्होंने लंबी दूरी की उड़ान भरकर ईरान के इस सीक्रेट ठिकाने को निशाना बनाया.

बताया जा रहा है कि ये ठिकाना IRGC के सीनियर कमांडरों की बैठक का सेंटर था.

पश्चिम बंगाल में जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट, 90 लाख से ज्यादा लोगों के नाम कटे

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) प्रक्रिया के तहत नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें राज्य भर से 90 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई मतदाता सूची को साफ-सुथरा और सटीक बनाने के मकसद से की है.

इस प्रक्रिया के दौरान ऐसे नाम हटाए गए हैं जो या तो डुप्लीकेट थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अपने पते से ट्रांसफर हो चुके हैं. इस लिस्ट में से कुल 90,83,345 नाम काटे गए हैं.

नेपाल सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री-गृहमंत्री को लगा झटका, कहा- ‘तुरंत जमानत नहीं’

नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को तत्काल जमानत देने से इनकार किया है.

अदालत ने पुलिस को तय दिन में पूछताछ पूरी करने और इसके बाद रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि अब और रिमांड नहीं मिलेगा, इसलिए शेष पूछताछ निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाए.

अदालत ने विशेष रूप से आदेश दिया है कि ओली और लेखक से अवधि पूरी होने के भीतर पूरी पूछताछ कर ली जाए और बृहस्पतिवार को दोनों नेताओं को रिहा किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि जिला अदालत द्वारा दिए गए रिमांड को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसके साथ ही, Gen-Z प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर गोली चलाने के मामले में आगे की जांच हिरासत से बाहर रखकर जांच की बाकी प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश दिया गया है.

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 किलो सिलेंडर की दोगुनी होगी सप्लाई

भारत की केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत दी है।

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो FTL गैस सिलेंडर की दैनिक आपूर्ति दोगुनी करने का निर्देश दिया है।

विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर कहा है कि यह सप्लाई राज्य सरकारें सिविल सप्लाई विभाग के जरिए OMCs की मदद से सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर गैस पहुंचे।

तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव मिला: मौत से पहले पति से हुआ था झगड़ा

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मिला है। 36 साल की एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले ही उनका पति से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ था।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सुभाषिनी, चेन्नई के इयप्पंथंगल इलाके में किराए के फ्लैट में रह रही थीं, जहां उनका शव मिला है। उन्होंने 2 साल पहले 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी। कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। 6 अप्रैल को मौत होने से पहले उन्होंने पित बिपिन को वीडियो कॉल किया था, जिसमें दोनों का झगड़ा हुआ था।

नपुलिस जांच के अनुसार, झगड़े के बाद ही सुभाषिनी ने आत्महत्या की है, हालांकि अब तक मौत का सटीक कारण और वजह सामने नहीं आ सकी ही।

शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

MP-UP समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, हिमाचल में लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया।

भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल रावी नदी में समा गया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

उधर देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। क्योंकि आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा।

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव होने से अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। आज 34 जिलों में अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते 72 घंटों में 43 जिलों में बारिश और 10 शहरों में ओलावृष्टि हुई।

राजस्थान के 17 जिलों में भी अलर्ट है। 20 से 50 मिमी तक बारिश हो सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार तीन दिन बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के 8 जिलों में बारिश हुई।

- Advertisement -spot_img