Homeन्यूजसिलेंडर ढोकर बेटे को बनाया स्टार, कैंसर ने छीनी सांसे: वर्ल्ड कप...

सिलेंडर ढोकर बेटे को बनाया स्टार, कैंसर ने छीनी सांसे: वर्ल्ड कप छोड़कर पिता से मिलने पहुंचे थे रिंकू सिंह

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह (60 वर्ष) का शुक्रवार तड़के करीब 4:36 बजे निधन हो गया।

वे लंबे समय से फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

Rinku Singh's father passes away, Rinku Singh Father Death, Khanchand Singh Cancer, Rinku Singh Aligarh, Priya Saroj Rinku Singh, Rinku Singh News Hindi, Cricketer Rinku Singh Struggle, T-20 World Cup Rinku Singh.

मैदान छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे रिंकू

पिता की हालत नाजुक होने की खबर मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार (24 फरवरी) को तुरंत टी-20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस सेशन और टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से नोएडा पहुंचे।

पिता से मिलने के बाद वे 25 फरवरी को वापस टीम से जुड़ने चेन्नई लौट गए थे।

जैसे ही शुक्रवार सुबह पिता के निधन की खबर मिली, रिंकू दोबारा चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Rinku Singh's father passes away, Rinku Singh Father Death, Khanchand Singh Cancer, Rinku Singh Aligarh, Priya Saroj Rinku Singh, Rinku Singh News Hindi, Cricketer Rinku Singh Struggle, T-20 World Cup Rinku Singh.

अस्पताल में साथ थी मंगेतर प्रिया सरोज 

इस मुश्किल घड़ी में रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज लगातार उनके परिवार के साथ अस्पताल में मौजूद रहीं।

प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि उनका परिवार भी रात में अस्पताल गया था, लेकिन लौटते वक्त उन्हें खानचंद सिंह के गुजर जाने की सूचना मिली।

गौरतलब है कि रिंकू की शादी हाल ही में तय हुई थी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल आने वाला था, लेकिन इस दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है।

Priya Saroj, Rinku Singh, Priya Saroj Rinku Singh Wedding, Cricketer Rinku Singh, Who is Priya Saroj, SP MP Priya Saroj,
पिता के साथ प्रिया सरोज

सिलेंडर डिलीवरी से टीम इंडिया तक

रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का कड़ा संघर्ष छिपा है।

खानचंद सिंह अलीगढ़ में गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे।

रिंकू ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता।

उनके पिता पांचों भाइयों से काम करवाते थे और रिंकू भी बाइक पर दो-दो सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में सप्लाई करने जाते थे।

पिता चाहते थे कि रिंकू पढ़ाई करें, लेकिन रिंकू का मन क्रिकेट में था।

Rinku Singh's father passes away, Rinku Singh Father Death, Khanchand Singh Cancer, Rinku Singh Aligarh, Priya Saroj Rinku Singh, Rinku Singh News Hindi, Cricketer Rinku Singh Struggle, T-20 World Cup Rinku Singh.

आज रिंकू जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता की उस मेहनत का बड़ा हाथ है, जिन्होंने तंगी के बावजूद अपने बेटे के सपनों को टूटने नहीं दिया।

क्रिकेट जगत में शोक की लहर

रिंकू के पिता के निधन पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने गहरा दुख जताया है।

युवराज ने ट्वीट कर कहा कि इस खबर से उनका दिल टूट गया है और वे इस कठिन समय में रिंकू के साथ हैं।

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने X पर लिखा- भाई, आपके पिता के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। दिल से आपके साथ खड़ा हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रिंकू ने अपने पिता के माध्यम से संघर्ष करना सीखा है और पूरा एसोसिएशन उनके परिवार के साथ खड़ा है।

रिंकू सिंह के पूर्व कोच मसूद अमीन ने कहा, ‘हमें रिंकू के पिता के निधन की खबर मिली। वह कैंसर से जूझ रहे थे। अस्पताल में भर्ती थे। पिछले 3-4 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने अपने बेटे रिंकू को क्रिकेट खेलने में मदद करने के लिए बहुत मेहनत की थी। तभी वह आज इस मुकाम पर पहुंच सके। उनके पिता गैस हॉकर के तौर पर काम करते थे। आज उनका बेटा इंडिया के लिए खेल रहा है।’

शाम को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित शंकर विहार श्मशान घाट पर खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां रिंकू अपने पिता को अंतिम विदाई देंगे।

- Advertisement -spot_img