Virat Kohli Mahakal Temple Ujjain: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।
सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है।
लेकिन इस कड़े मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे आध्यात्मिक शांति और जीत का आशीर्वाद लेने बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे।
भस्म आरती में लीन हुए ‘किंग कोहली’
शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और स्पिन जादूगर कुलदीप यादव उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे।
दोनों खिलाड़ी महाकाल की ‘भस्म आरती’ में शामिल हुए।
VIDEO | Ujjain, Madhya Pradesh: Cricketers Virat Kohli and Kuldeep Yadav offer prayers at the revered Shree Mahakaleshwar Temple.#Ujjain #Cricket
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cnmCqUuDcG
— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2026
माथे पर त्रिपुंड (तिलक) लगाए विराट कोहली नंदी हॉल में भक्ति भाव से सराबोर नजर आए।
लगभग दो घंटे तक चली इस आरती के दौरान विराट और कुलदीप भगवान महाकाल की भक्ति में लीन रहे और मंत्रोच्चार के बीच जाप करते देखे गए।
#WATCH | Madhya Pradesh | Former Indian Captain and Star Cricketer Virat Kohli, along with Kuldeep Yadav, offered prayers at Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain. pic.twitter.com/GirLTB7j6I
— ANI (@ANI) January 16, 2026
नंदी महाराज के कान में मांगी मन्नत
भस्म आरती संपन्न होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और जलाभिषेक किया।
इसके बाद उन्होंने नंदी महाराज की पूजा-अर्चना की।
परंपरा के अनुसार, विराट और कुलदीप ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामनाएं साझा कीं।
मंदिर समिति की ओर से दोनों स्टार खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।
#WATCH | Madhya Pradesh | Former Indian Captain and Star Cricketer Virat Kohli offered prayers at Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain.
He says, “Jai shree Mahakal…” pic.twitter.com/2UzpgcvFZn
— ANI (@ANI) January 17, 2026
कुलदीप यादव का पुराना रिश्ता
दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कुलदीप यादव ने अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने बताया कि वे पिछले 9 वर्षों से बाबा महाकाल के दरबार में आ रहे हैं।
कुलदीप ने कहा, “यहां आकर जो मानसिक शांति मिलती है, वह अद्भुत है। यह मेरी तीसरी या चौथी भस्म आरती थी। हमने न केवल कल के मैच के लिए, बल्कि आगामी वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी प्रार्थना की है। भगवान की कृपा रही तो हम जरूर सफल होंगे।”
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: After offering prayers at Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain, Cricketer Kuldeep Yadav says, “It was a very good experience… It’s been 9 years since I first had darshan here. It brings a lot of joy and bliss… By the grace of God, everything… https://t.co/rhXRYN83ln pic.twitter.com/RmVfAtPsOk
— ANI (@ANI) January 17, 2026
कोच गंभीर और केएल राहुल की भी हाजिरी
सिर्फ विराट और कुलदीप ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के अन्य सदस्य भी आस्था के इस सफर पर निकले।
शुक्रवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर आगर मालवा स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने हवन-अनुष्ठान में भाग लिया।
वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने भी उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए थे।
KL Rahul at the Mahakaleshwar Temple in Ujjain. ❤️ pic.twitter.com/TTlBJv1Xt9
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 16, 2026
इंदौर में जीत की तैयारी
भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और इंदौर का होल्कर स्टेडियम हमेशा से टीम इंडिया के लिए भाग्यशाली रहा है।
खिलाड़ियों की यह मंदिर यात्रा दिखाती है कि वे मैदान पर पसीना बहाने के साथ-साथ आध्यात्मिक ऊर्जा को भी उतना ही महत्व देते हैं।
अब प्रशंसकों को उम्मीद है कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद मैदान पर रनों और विकेटों की बरसात के रूप में जरूर दिखेगा।


