Budget 2025: 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया।
वित्त मंत्री ने कहा हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है, GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति
निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार के बजट का 5 क्षेत्रों पर फोकस है।
विकास में तेजी लाना, सुरक्षित समावेशी विकास, निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना, घरेलू खर्च में वृद्धि और भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना।
मोदी सरकार का बिहार पर फोकस
बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं।
इस बार मोदी सरकार का फोकस बिहार पर है, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
सरकार के बिहार फोकस की झलक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे में भी दिखाई दी।
बजट पेश करने के लिए उन्होंने बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी को चुना।
गोल्डन बॉर्डर की यह साड़ी पिछले बिहार दौरे के समय पद्मश्री दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी।
वित्त मंत्री ने बजट में बिहार के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की स्थापना करने का ऐलान किया।
इससे इलाके में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलने की बात कही गई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे।
वहीं राज्य में मौजूदा IIT के विस्तार करने की घोषणा भी की।
साथ ही वित्त मंत्री ने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान भी किया।
इससे मखाना उगाने वाले छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा।
ये है बजट 2025 के बड़ा ऐलान
- 12.75 लाख रुपए तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स।
- पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे।
- किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान।
- किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर हुई 5 लाख।
- न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा, इन डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म को बाद में बताएंगे।
- सभी सरकारी स्कूलों में प्रदान की जाएगी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी।
- अगले 5 सालों में 50 हजार सरकारी स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब्स।
- इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश बढ़ा, 100 फीसदी FDI का ऐलान।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।
- 25 हजार करोड़ की लागत से बनेगा समुद्री विकास कोष।
- राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन चलाएंगे, अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस।
- कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन, इससे देश का कपड़ा उद्योग मजबूत बनेगा।
- बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा।
- छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे।
- MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा।
- स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा, गारंटी फीस में भी कमी होगी।
- खिलौना उद्योग के लिए मेक इन इंडिया के तहत विशेष योजना शुरू की जाएगी।
- देश में 23 IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी, अभी इनमें 1.35 लाख स्टूडेंट्स मौजूद।
- एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल फॉर AI के लिए 500 करोड़ रुपए का ऐलान।
- मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान।
- अगले 3 साल में सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाइयां ड्यूटी फ्री।
- सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने का फैसला किया, जिसके बाद अब देश में 8 टैरिफ रेट ही रह जाएंगे।
- 50 पर्यटन स्थलों को डेवलप करेंगे, उडान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाई, 88 एयरपोर्ट जोड़े।
स्मार्टफोन, TV और इलेक्ट्रिक कारें सस्ती
- अब चमड़ा और लेदर के प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि इसपर इम्पोर्ट ड्यूटी फ्री किया गया है।
- कपड़ा, मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी।
- EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
- LED-LCD टीवी सस्ती होंगी, इस पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई।