Homeन्यूजभोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से रेप का आरोप:...

भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से रेप का आरोप: ड्यूटी के दौरान वॉशरूम में ले जाकर की जबरदस्ती; हिरासत में लिया गया

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bhopal jailer rape allegation: भोपाल सेंट्रल जेल में ड्यूटी के दौरान एक 58 वर्षीय महिला प्रहरी के साथ कथित रेप का गंभीर मामला सामने आया है।

इस घटना में जेलर मग्नू सिंह मरावी पर जबरदस्ती करने और चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

महिला प्रहरी की शिकायत के आधार पर गांधी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी जेलर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला प्रहरी ने देर रात थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

उसने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे जेल परिसर में राउंड लगा रही थी।

इसी दौरान जेलर मग्नू सिंह मरावी वहां पहुंचे और उससे अश्लील बातचीत करने लगे।

महिला प्रहरी का आरोप है कि विरोध करने के बावजूद जेलर उसे जबरन वॉशरूम में ले गए और वहां उसके साथ गलत काम किया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।

Mandideep Rape Case, Mandideep jam, Bhopal traffic jam, rape of 6 year old girl, Mandideep protest, entire Hindu society, Mandideep news, Raisen crime news, Bhopal traffic news, Mandideep, Salman accused, mp news, crime news, minor rape

आरोपी मग्नू सिंह मरावी अगस्त 2024 से भोपाल सेंट्रल जेल में काम कर रहे हैं।

इससे पहले उनकी पोस्टिंग उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के पद पर रही थी।

सीसीटीवी और ड्यूटी रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सबसे पहले महिला प्रहरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल का जायजा लेने सेंट्रल जेल पहुंची।

जांच अधिकारियों का कहना है कि जेल के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जाएगी ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

इसके अलावा उस रात ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ के रजिस्टर और रिकॉर्ड की भी जांच होगी।

पुलिस घटना के समय आसपास मौजूद कर्मचारियों और संभावित गवाहों के बयान भी दर्ज करेगी।

Khandwa gang rape, gang rape case, fast track court, Khandwa rape case, MP Gangrape Case,Tribal Woman Gangrape,

2017 के पुराने मामले की भी चर्चा

इस घटना के सामने आने के बाद यह बात भी चर्चा में आई है कि पीड़ित महिला प्रहरी ने साल 2017 में भी जेल के एक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि उस पुराने मामले का इस नई घटना से कोई जुड़ाव है या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

जांच के दौरान सामने आने वाले सबूतों, गवाहों के बयानों और आरोपी पक्ष की बातों के बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी।

#BhopalNews #BhopalJail #CrimeNews #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #FIR

- Advertisement -spot_img