Homeन्यूजपुल से गिरी बोलेरो: एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,...

पुल से गिरी बोलेरो: एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, जागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Damoh Bolero Accident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

इसमे 5 बहनों समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 8 और 10 साल के दो बच्चे भी हैं।

इस हादसे में 6 लोग घायल हुए, घायलों की हालत गंभीर होने पर ग्रीन कारीडोर के जरिए जबलपुर रेफर किया गया।

बांदकपुर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

मृतकों के परिजन गोविंद सिंह ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

ये अलग-अलग चार पहिया वाहन से बांदकपुर दर्शन के लिए मंगलवार सुबह आए थे।

यहां से दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे।

बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गई।

वाहन में 13 लोग सवार थे।

Damoh News, Road Accident, Damoh Road Accident, Damoh News, Damoh Bolero Accident,
Damoh Bolero Accident

 

तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई बोलेरो

हादसा नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी के समीप महादेव घाट सुनार नदी के पुल पर हुआ।

सुबह करीब 11:00 बजे एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई।

कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि महादेव घाट पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक पुल बना है।

इस पुल के एप्रोच रोड पर आते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बोलेरो की रफ्तार अधिक थी। इसलिए ये हादसा हुआ।

Damoh News, Road Accident, Damoh Road Accident, Damoh News, Damoh Bolero Accident,
Damoh Bolero Accident

एसपी ने कहा- यहां खतरनाक मोड़

एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने कहा- प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि जिस टर्न पर एक्सीडेंट हुआ, वह खतरनाक मोड़ है।

कुछ स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम भी हो सकती है। गाड़ी की स्पीड भी ज्यादा थी।

सड़क पर पहियों के निशान मिले हैं। कमेटी मामले की जांच करेगी।

Damoh News, Road Accident, Damoh Road Accident, Damoh News, Damoh Bolero Accident,
Damoh Bolero Accident

मरने वालों में पांच सगी बहनें

लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई और वैजयंती बाई लोधी बहनें थीं।

वहीं, रचना उनके भाई कल्याण सिंह की बेटी थी।

शिब्बू पिता हरि (8) गुड्‌डीबाई का नाती था।

हादसे में ये 5 लोग घायल हुए हैं-

रज्जो सिंह (55), वैभव सिंह (12), रविंद्र (22), आयुष और अंकित

पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

हादसे के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी घटना स्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

कलेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50- 50 हजार रुपये मुआवजे की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है।

- Advertisement -spot_img