Homeलाइफस्टाइल12 जून से अगले 5 महीने तक नहीं होंगे विवाह और मांगलिक...

12 जून से अगले 5 महीने तक नहीं होंगे विवाह और मांगलिक कार्य, जानें फिर कब होगा शुभ मुहूर्त

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Wedding Stop after 12 June: अगर आप इस साल विवाह या कोई अन्य शुभ कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, तो 12 जून 2025 से पहले मुहूर्त निकालकर अपने कार्यक्रम की तिथि तय कर लें।

वरना, आपको 1 नवंबर 2025 तक इंतजार करना होगा।

दरअसल 12 जून 2025 से शुभ कार्यों पर लंबा विराम लगने वाला है, जो लगभग 5 महीने तक यानी 1 नवंबर 2025 तक रहेगा।

इसका कारण ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु तारा का अस्त होना और देवशयन एकादशी (चातुर्मास) की शुरुआत है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में किए गए शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए सही समय पर ही सभी कार्य करें।

ऐसे में अगर आप या आपके परिवार में कोई विवाह, सगाई, गृहप्रवेश या अन्य मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना रहा है, तो पहले ही करवा लें।

क्यों 5 महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु (बृहस्पति) ग्रह को विवाह, शिक्षा और धार्मिक कार्यों का प्रमुख कारक माना जाता है।

जब गुरु तारा अस्त होता है, तो इस दौरान किए गए शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।

इस वर्ष 12 जून 2025 को गुरु तारा अस्त हो जाएगा और 5 जुलाई 2025 को पुनः उदय होगा।

गुरु उदय के बाद भी नहीं कर पाएंगे शुभ कार्य

हालांकि, गुरु के उदय होने के बाद भी शुभ कार्यों की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि 6 जुलाई 2025 (देवशयनी एकादशी) से 1 नवंबर 2025 (देवउठनी एकादशी) तक चातुर्मास की अवधि रहेगी।

योग निद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु

इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, जिस कारण मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु नींद से जागेंगे जिसके बाद 2 नवंबर से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होगी।

जून 2025 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

अगर आपका विवाह या कोई अन्य मांगलिक कार्यक्रम निर्धारित है, तो आप 12 जून से पहले इन शुभ तिथियों में आयोजन कर सकते हैं:

2 जून, सोमवार– सुबह 8:21 बजे से रात 8:34 बजे तक (मघा नक्षत्र)

– 4 जून, बुधवार– सुबह 8:29 बजे से 5 जून सुबह 5:32 बजे तक (उत्तराफाल्गुनी, हस्त नक्षत्र)

– 5 जून, गुरुवार – सुबह 5:23 बजे से 9:14 बजे तक (हस्त नक्षत्र)

-7 जून, शनिवार– सुबह 9:40 बजे से 11:18 बजे तक (स्वाती नक्षत्र)

– 8 जून, रविवार– दोपहर 12:18 बजे से 12:42 बजे तक (विशाखा, स्वाती नक्षत्र)

ये खबरें भी पढ़ें-

निर्जला एकादशी का व्रत करने से मिलता है साल की 24 एकादशियों का फल, जानें प्राचीन कथा

32 दिनों तक महादेव की जटा से बहती रही गंगा, फिर इस दिन आई धरती पर

गुप्त नवरात्रि से जगन्नाथ रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में

Bank Holidays in June 2025: जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -spot_img