सुषमा स्वराज के पति का निधन, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ एडवोकेट थे स्वराज कौशल
बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व राज्य्पाल, सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल का आज निधन हो गया है।
वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी ने इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
इसमें कहा गया है कि ‘सांसद एवं प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसम्बर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।’
सांसद एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी श्री स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसम्बर, 2025 को निधन हो गया है।
उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 4, 2025
रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत के लिए रवाना: शाम को मोदी प्राइवेट डिनर देंगे
रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर रवाना हो गए हैं। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।
आज शाम करीब 6:30 बजे वे भारत पहुंचेंगे। पीएम मोदी आज शाम उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे।
पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। उनका यह दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है।
अक्टूबर 2000 में रुसी राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की थी।
भारत और रूस के बीच कल 9 अहम समझौते हो सकते हैं।
भारत अब रूस से और ज्यादा S-400 और इसके अपडेट वर्जन S-500 को खरीदने को लेकर डील कर सकता है।
TMC ने हुमायूं कबीर को किया सस्पेंड, बाबरी मस्जिद को मुर्शिदाबाद में बनाने का किया था ऐलान
TMC Suspends Humayun Kabir: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसके घोषणा की।
उन्होंने बताया कि हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने का ऐलान किया है।
इससे पार्टी हाईकमान नाराज है और उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है।
विधायक को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला जाता है। इसके लिए आदेश पत्र जारी हो गया है।
अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश: जमीन से टकराते ही आग लगी
अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया।
हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।
हादसा भारतीय टाइम के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रॉना शहर के एक रेगिस्तान में हुआ।
विमान ट्रॉना एयरपोर्ट से करीब तीन किलोमीटर दूर गिरा।
IndiGo की 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट प्रभावित
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है।
इसके कारण देशभर में एयरलाइन के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है।
गुरुवार को दिल्ली में अब तक इंडिगो की 30 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। मुंबई में 85 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
हैदराबाद में लगभग 33 उड़ानें रद्द होने की संभावना है। जयपुर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।
इंदौर में तीन उड़ानें रद्द हुई हैं। इंदौर में बुधवार को इंडिगो की 18 उड़ानें कैंसिल हुई थी।
फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण एयरपोर्ट्स पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।
मुंबई में पॉल्यूशन के खिलाफ बड़ा एक्शन, बोर्ड ने MMR में 19 RMC प्लांटों पर जड़ा ताला
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPCB) ने बड़ा कदम उठाया है।
बोर्ड ने प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी करने वाले 19 रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट तुरंत प्रभाव से बंद कर दिए हैं।
MPCB का कहना है कि शहर में धूल और पार्टिकुलेट मैटर बढ़ने की प्रमुख वजह निर्माण-गतिविधियां और RMC यूनिट्स हैं, ऐसे में नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बता दें कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है।
निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों का सही से पालन न होना सबसे बड़ी वजहों में शामिल है।
इसी को ध्यान में रखते हुए MPCB ने मॉनिटरिंग और कार्रवाई दोनों को तेज किया है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा किसानों का बड़ा आंदोलन
भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन माध्यम से बुधवार को आयोजित की गई।
जिसमें किसान संघ के अखिल भारतीय स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि हमारी मांग है कि सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग कानून सरकार तत्काल निरस्त करने का गजट नोटिफिकेशन सरकार जारी करे, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस करे, टीडीएस की धारा 8/9/10/11 के गजट नोटिफिकेशन रद्द हों, सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण न किया जाए।
सात दिन के भीतर यदि सरकार ये मांगे नहीं मानती है तो भारतीय किसान संघ लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों किसान उज्जैन आयेंगे।
बैठक में सभी प्रांतों के अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री को आंदोलन की तैयारी के लिए प्रांत, जिला, तहसील, ग्राम समिति में बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
MP में कड़ाके की सर्दी: भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में 2-3 डिग्री और गिरेगा पारा
मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से सर्द हवाएं प्रदेश में आएंगी। जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा।
अगले 2 दिन में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस जाने के बाद दूसरा भी पहुंच रहा है।
यह 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसका असर 2 दिन बाद प्रदेश में दिखेगा।
वहीं, पहले सिस्टम की वजह से हुई बर्फ जब पिघलेगी, तब वहीं से हमारे यहां बर्फीली हवा आएगी।
इस वजह से न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।
बर्फीली हवा आने से इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी।


