Homeएंटरटेनमेंट'उड़ारियां' से 'तेरी मेरी डोरियां' तक, जल्द बंद होंगे ये 5 TV...

‘उड़ारियां’ से ‘तेरी मेरी डोरियां’ तक, जल्द बंद होंगे ये 5 TV सीरियल; एक शो तो 3 महीने भी नहीं चल पाया

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

TV Show Off Air: टीवी के दुनिया में डेली सोप का आना-जाना लगा ही रहता है। कोई शो लोगों को इतना पसंद आता है कि रातों-रात टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा देते हैं और सालों साल चलते हैं तो कुछ शोज ऐसे भी होते है जो दर्शकों के दिलों को छू नहीं पाते और चंद महीनों में ही बंद हो जाते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 टीवी शोज के बारे में जो जल्द ही बंद होने जा रहे हैं-

1. ‘मीठा खट्टा प्यार हमारा’ (अप्रैल 2024- जुलाई 2024)
स्टार प्लस का शो ‘मीठा खट्टा प्यार हमारा’ तो शुरू होने के 3 महीने बाद ही बंद होने जा रहा है। शुरुआत में शो की कहानी लोगों को काफी पसंद भी आई थी, लेकिन टीआरपी के मामले में ये सीरियल पॉपुलर शोज के आगे नहीं टिक पाया।

tv show off air
tv show off air

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ऐसे ही इस शो की टीआरपी गिरती रही तो ये सीरियल इसी महीने बंद हो सकता है।

2. ‘श्रीमद रामायण’ (जनवरी 2024- जुलाई 2024)
जनवरी के महीने में जोर-शोर से शुरू हुआ शो ‘श्रीमद रामायण’ भी लोगों को एंटरटेन नहीं कर पा रहा है। शो की स्टारकास्ट भी लोगों को खास पसंद नहीं आई।

tv show off air
tv show off air

खबरों की माने तो शो को चैनल की तरफ से लास्ट वॉर्निंग भी मिल गई है, अगर शो की टीआरपी ऐसे ही गिरती रही तो जल्द ही ये सीरियल भी बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुईं 36 साल की हिना खान, फैंस से मांगी ये एक चीज

3.तेरी मेरी डोरियां (2023-2024)
स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ पर भी टीआरपी की गाज पड़ी है। शुरुआत में ये शो लोगों को काफी पसंद आया था लेकिन जबसे इस शो में लीप आया है ये ट्रैक लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

tv show off air
tv show off air

इसीलिए मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला किया है।

4. ‘उड़ारिया’ (2021-2024)

2021 में शुरू हुआ उड़ारियां शो दर्शकों को काफी पसंद आया था। शो की कहानी से लेकर स्टारकास्ट हर चीज ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी थी।

टीआरपी लिस्ट में भी इस शो ने खूब धमाल मचाया था लेकिन जब से ‘उड़ारिया’ में लीप आया है और शो की स्टारकास्ट बदली है, तभी से शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही हैं।

tv show off air
tv show off air

शो में चौथा जनरेशन लीप आ चुका है लेकिन ये शो अब दर्शकों को नहीं लुभा पा रहा है, ऐसे में जुलाई महीने में ही इस शो पर ताला लग सकता है।

5. ये हैं चाहतें (2019-2024)
कभी टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाने वाला स्टार प्लस का शो ये हैं चाहते भी जुलाई में बंद हो सकता है।

tv show off air
tv show off air

दरअसल, लीप के बाद ये शो लोगों को बांध नहीं पाया और सीरियल की कहानी ने दर्शकों को बोर करना शुरू कर दिया। जिस वजह से ये शो भी जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने 42 की उम्र में घटाया 15 किलो वजन, बिना जिम के ऐसे किया वेट लॉस

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October