ED रेड के खिलाफ दिल्ली में TMC का प्रदर्शन: 8 सांसद हिरासत में, कोलकाता में आज ममता का मार्च
पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से लेकर कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है।
शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए।
सांसदों ने, बंगाल मोदी-शाह की गंदी चालें नहीं चलेंगी के नारे लगाए।
पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा।
उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में दोपहर 2 बजे मार्च निकालेंगी।
दिल्ली विधानसभा में भारी बवाल, BJP का विरोध प्रदर्शन, सदन से निकाले गए AAP के 3 विधायक
दिल्ली विधानसभा सत्र में आज खूब हंगामा हो रहा है.
AAP विधायक आतिशी पर गुरुओं का अपमान करने का आरोप है, इसलिए BJP आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है.
दिल्ली विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया है.
AAP के 3 विधायकों को भी विधानसभा से निकाल दिया गया है.
BJP ने 26 पार्टी कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित
भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मुंबई के 26 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है.
महाराष्ट्र में BMC चुनाव से पहले यह बड़ा एक्शन लिया गया है.
कर्नाटक में हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत
कर्नाटक के तुमकुर में कोरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे एक वाहन की खड़ी लॉरी से टक्कर हो जाने से 4 अय्यप्पा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है.
कोरा पुलिस के एसपी अशोक वेंकट ने घटनास्थल का दौरा किया है. पु
लिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
ईरान के 100 शहरों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन: तेहरान एयरपोर्ट, इंटरनेट-फोन सर्विस बंद
ईरान में महंगाई के खिलाफ 13 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बीच गुरुवार रात को हालात और खराब हो गए।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन फैल चुका है।
प्रदर्शनकारियों ने सड़कें ब्लॉक कीं, आग लगाई। लोगों “खामेनेई को मौत” और “इस्लामिक रिपब्लिक का अंत हुआ” जैसे नारे लगाए।
अमेरिकी ह्यूमन राइट एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 45 लोग मारे गए हैं, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं।
एक पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 2,270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। तेहरान एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है और सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
MP में कोहरे से ट्रेनें लेट: काशी में सर्दी का 22 साल का रिकॉर्ड टूटा; बिहार में 1000 बच्चे बीमार
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा।
इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हैं।
यहां तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव-शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री रहा।
बिहार के पटना में सर्दी के कारण 7 दिनों में 1000 से ज्यादा बच्चे बीमार होकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 की मौत हो गई।
जनवरी में ठंड की बात करें तो उत्तर प्रदेश के काशी में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
यहां अधिकतम तापमान 11.4°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 17 जनवरी 2003 में अधिकतम तापमान 11.6°C दर्ज किया गया था।
