HomebreakingnewsTOP NEWS: ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया, सोशल...

TOP NEWS: ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

अमेरिकी राजदूत बोले- भारत से जरूरी कोई देश नहीं: ट्रम्प अगले साल भारत आ सकते हैं

भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को नई दिल्ली में पदभार संभाला।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा जरूरी कोई देश नहीं है।

उन्होंने ट्रेड डील को लेकर कहा कि कल यानी मंगलवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इसे लेकर फोन पर बात होने वाली है।

अमेरिकी राजदूत ने राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती को असली बताया।

उन्होंने कहा कि सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंत में हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं।

गोर ने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले एक से दो साल में भारत का दौरा कर सकते हैं।

ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया: सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट बताया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट की है।

इसमें ट्रम्प की तस्वीर के साथ एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला ( वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति) लिखा है। पोस्ट में जनवरी 2026 से पद संभालने का जिक्र है।

इसके अलावा ट्रम्प ने खुद को अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के तौर पर भी दिखाया है।

पोस्ट को लेकर व्हाइट हाउस या अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

trump

इससे पहले 2 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी।

इस कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाया गया।

गांधीनगर में मोदी-जर्मन चांसलर में द्विपक्षीय वार्ता शुरू: अहमदाबाद में दोनों नेताओं ने उड़ाई पतंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता जारी है।

दोनों नेताओं ने सोमवार सुबह सबसे पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया था।

आश्रम के बाद मोदी-मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे थे। यहां पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में शामिल होकर साथ में पतंग उड़ाई थी।

आश्रम का दौरा करने के बाद फ्रेडरिक मर्ज ने गेस्ट बुक ने लिखा- महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है। गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है।

सांबा, राजौरी और पुंछ में LoC पर दिखे 5 ड्रोन: दावा- पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश में

जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ में पाकिस्तान से लगी सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास रविवार शाम करीब 5 ड्रोन दिखाई दिए।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक राजौरी में नौशेरा सेक्टर में तैनात जवानों ने शाम करीब 6.35 बजे गनिया-कलसियां ​​गांव के ऊपर ड्रोन देखा। इसके बाद मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की।

राजौरी के तेरियाथ के खब्बर गांव में शाम 6.35 बजे एक और ड्रोन देखा गया। यह ड्रोन कलाकोट के धर्मसाल गांव की तरफ से आया और आगे भरख की ओर बढ़ गया।

वहीं, सांबा के रामगढ़ सेक्टर में चक बबरल गांव के ऊपर शाम करीब 7.15 बजे ड्रोन जैसी चीज कुछ मिनट तक मंडराती दिखी। पुंछ में भी मनकोट सेक्टर में शाम 6.25 बजे तैन से टोपा की ओर ड्रोन जैसी एक और चीज जाती हुई देखी गई।

फॉरवर्ड इलाकों में संदिग्ध ड्रोन की हलचल दिखने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

इससे पहले 9 जनवरी को सांबा में IB के पास घगवाल के पालूरा गांव में हथियार की खेप मिली थी, जिसे पाकिस्तान से आए ड्रोन ने गिराया था। इसमें 2 पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था।

ईरानः विरोध प्रदर्शन को कुचलने में जुटी खामेनेई सरकार, कार्रवाई में अबतक 538 की मौत, 10 हजार से ज्यादा हिरासत में

ईरान के सर्वोच्य नेता अली खामेनेई (Ali Khamenei) को सत्ता से बेदखल करने और इस्लामी शासन (Islamic rule) के खिलाफ ईरान में विरोध प्रदर्शन जारी है।

पिछले 16 दिन से पूरे ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

इसी बीच खामेनेई सरकार अब विरोध प्रदर्शन कुचलने में जुट गई है।

राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और सरकार की कार्रवाई में 538 लोग मारे गए हैं।

जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

न्यूज एजेंसी AP ने प्रदर्शनकारियों के हवाले से बताया कि मरने वालों में 490 प्रदर्शनकारी और 48 सुरक्षाकर्मी हैं।

वहीं अल जजीरा की रिपोर्ट में 109 सुरक्षाकर्मियों को मारे जाने का दावा किया गया है।

वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप ने क्यूबा को धमकाया, तेल सप्लाई रोकने की भी दी धमकी

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और अमेरिका के हमले के बाद क्यूबा में विरोध प्रदर्शन भड़कने की संभावना जताई जा रही है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को निशाना बनाने के बाद अब क्यूबा को खुली चेतावनी दी है.

ट्रंप ने कहा कि या तो क्यूबा वाशिंगटन के साथ समझौता करे या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

दरअसल क्यूबा वेनेजुएला के तेल का अहम खरीदार रहा है.

अब वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद क्यूबा को तेल नहीं मिल पा रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला के तेल पर अपना दावा बोल रहे हैं.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि क्यूबा को अब बिल्कुल भी तेल और पैसा नहीं भेजा जाएगा. उन्होंने क्यूबा को चेतावनी देते हुए कहा कि वो बहुत देर होने से पहले समझौता कर ले.

उन्होंने आगे कहा कि वेनेजुएला को अब उन गुंडों और जबरदस्ती पैसा वसूलने वालों से सुरक्षा की जरूरत नहीं है, जिन्होंने उसे सालों तक गुलाम बनाए रखा.

गोल्डन ग्लोब 2026: प्रियंका चोपड़ा बनीं अवॉर्ड प्रेजेंटर

83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में हो रहा है।

यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की।

2025 की चर्चित लिमिटेड सीरीज एडोलसेंस के लिए 16 साल के ओवन कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब दिया गया, जबकि इसी सीरीज के लिए स्टीफन ग्राहम बेस्ट एक्टर रहे।

अब तक सबसे ज्यादा 4 अवॉर्ड लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनादर को मिले हैं।

MP वेदर: ग्वालियर-चंबल में घना कोहरा, ट्रेनें लेट, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है।

सोमवार सुबह ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

कोहरे की वजह से जहां सड़कों पर दृश्यता कम रही, वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें देरी से चलीं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा।

भोपाल में 9 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, उज्जैन में 9.4 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

राजगढ़ और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री, मंडला में 5.9 डिग्री, खजुराहो में 6.5 डिग्री, नौगांव, शिवपुरी और रीवा में 7 डिग्री के आसपास पारा रिकॉर्ड किया गया।

- Advertisement -spot_img