Homeन्यूजतांत्रिक, भूत और 'मालकिन': भोपाल में लेडी अफसर लक्ष्मी गामड़ की अजीब...

तांत्रिक, भूत और ‘मालकिन’: भोपाल में लेडी अफसर लक्ष्मी गामड़ की अजीब पोस्ट वायरल, लिखा- दुश्मनों ने भूत भेजे

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Lakshmi Gamad viral post: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गवर्नमेंट प्रेस की अपर नियंत्रक लक्ष्मी गामड़ इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने फेसबुक पर एक ऐसा मजेदार और अजीबोगरीब किस्सा लिखा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होंने पोस्ट में मजाकिया लहजे में बताया कि उनके विरोधियों ने उन पर तांत्रिक के जरिए भूत छोड़े थे, लेकिन भूत उल्टा उन्हें ही अपनी मालकिन मान बैठे।

फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा है?

अपनी फोटो साझा करते हुए लक्ष्मी गामड़ ने लिखा कि उनके दुश्मनों ने एक तांत्रिक को बुलाया और उस तांत्रिक ने भूतों को बुला लिया।

उनके मुताबिक, भूतों ने जैसे ही उन्हें देखा, वे नुकसान पहुंचाने के बजाय सम्मान से सिर झुकाकर बोले कि मालकिन, बताइए क्या हुक्म है।

इसी पोस्ट के आखिर में उन्होंने अपने खास अंदाज में लिखा कि भला ऐसा ही तो होगा, आए थे बड़े उन्हें काबू करने।

करीब दो दिन पहले की गई इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी उन्होंने लोगों से जुड़ने की बात कही।

उन्होंने लिखा कि जो लोग अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना चाहते हैं और जिंदगी जीने का तरीका सीखना चाहते हैं, वे उनके साथ जुड़े रहें।

साथ ही उन्होंने यूजर्स से अपनी प्रोफाइल सब्सक्राइब करने की भी अपील की।

प्रशासनिक पृष्ठभूमि और हल्के-फुल्के तंज

लक्ष्मी गामड़ 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और जनवरी 2026 से भोपाल स्थित गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक के पद पर काम कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वे अक्सर हल्के-फुल्के, व्यंग्यात्मक और बेबाक अंदाज में अपनी बात रखती नजर आती हैं।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों को मजाक समझ नहीं आता।

उन्होंने चुटकी लेते हुए पूछा कि अगर मजाक समझने की कोई कोचिंग चलती हो तो उसका पता बता दिया जाए।

वहीं, एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अगर वे खुद ही अपने काम और प्रशासकीय क्षमता की तारीफ करने लगेंगी, तो पीआरओ का क्या काम रह जाएगा।

मोहब्बत और दूसरों की राय पर पोस्ट

उनकी टाइमलाइन पर भावनात्मक और दार्शनिक किस्म की लाइनें भी देखने को मिलती हैं।

एक पोस्ट में उन्होंने मोहब्बत को लेकर लिखा कि यह अधूरी रह सकती है, लेकिन खत्म नहीं होती।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि लोग उनके बारे में मन में क्या छवि बना लेते हैं, इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

पुराने विवाद भी आए याद

यह पहली बार नहीं है जब लक्ष्मी गामड़ के किसी पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हो।

करीब सात महीने पहले वे अपनी एक ‘चमाट’ वाली पोस्ट के कारण काफी सुर्खियों में रही थीं।

उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उन्हें ऐसे असिस्टेंट की तलाश है, जो जरूरत पड़ने पर सामने वाले को दो चमाट मार सके और योग्यता सामने मिलने पर बताई जाएगी।

उस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और मर्यादा तथा पद की गरिमा को लेकर सवाल उठाए।

इसके जवाब में उन्होंने एक और पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी।

उन्होंने पूछा कि एक महिला अधिकारी होने के नाते क्या उन्हें अपने सम्मान और छेड़छाड़ जैसी बातों के खिलाफ आवाज नहीं उठानी चाहिए।

बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने वह पोस्ट हटा दी थी।

रील्स और मजदूर दिवस का पोस्ट

सोशल मीडिया पर लक्ष्मी गामड़ काफी सक्रिय रहती हैं और अलग-अलग जगहों पर बनाई गई रील्स भी अपनी प्रोफाइल पर शेयर करती रहती हैं।

इसके अलावा, 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर किया गया उनका एक पोस्ट भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा था कि ऐसा नहीं है कि बीवियां हमेशा खून ही पीती हैं, कभी-कभी मजदूरों पर तरस खाकर खूनदान भी कर देती हैं।

कुल मिलाकर, अपने अलग अंदाज, रील्स और बेबाक बयानों के चलते लक्ष्मी गामड़ के पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस बटोरते रहते हैं।

#LakshmiGamad #Bhopal #ViralPost #SocialMediaBuzz #MadhyaPradesh #GovernmentOfficer 

- Advertisement -spot_img