Rinku Singh Facebook Hack: इंडियन क्रिकेटर सितारे रिंकू सिंह साइबर अपराधियों के चगुंल में फंस गए हैं।
रिंकू सिंह का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि हैकर्स ने न सिर्फ अकाउंट पर कब्जा किया, बल्कि उसकी ईमेल आईडी बदलकर मोनेटाइजेशन (वीडियो से होने वाली कमाई) का पैसा भी अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया है।
कैसे पता चला?
रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय मैचों और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में काफी व्यस्त थे, जिसके कारण वे अपने सोशल मीडिया पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे।
जब 4 फरवरी को उन्होंने मुंबई से अपना फेसबुक अकाउंट लॉग-इन करने की कोशिश की, तो वे दंग रह गए। बार-बार पासवर्ड गलत बता रहा था।
क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। हैकर्स ने उनकी 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाली फेसबुक आईडी हैक कर मोनेटाइजेशन से होने वाली कमाई हड़प ली. रिंकू ने इसकी शिकायत एसएसपी अलीगढ़ से की है, जिसके बाद साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.… pic.twitter.com/7LTrf73IcO
— ABP News (@ABPNews) February 6, 2026
जांच करने पर पता चला कि उनकी ईमेल आईडी (rinkukumar344.8.7) को बदलकर हैकर्स ने एक नई आईडी (commercial.rinkukumar) जोड़ दी है।
कमाई पर हैकर्स का डाका
रिंकू सिंह के फेसबुक पर करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं।
उनका पेज मोनेटाइज है, यानी उस पर आने वाले विज्ञापनों से अच्छी-खासी कमाई होती है।
रिंकू ने देखा कि उनके लॉग-इन न करने के बावजूद पेज पर फोटो और वीडियो अपलोड किए जा रहे थे।
हैकर्स ने पेमेंट सेटिंग्स में बदलाव कर दिया था, जिससे फेसबुक से मिलने वाली सारी इनकम रिंकू के बजाय सीधे हैकर्स की जेब में जा रही थी।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को लगा बड़ा फटका, साइबर हैकरों ने ऐसे लूटी ‘कमाई’, केस दर्ज
Read more: https://t.co/PyxWK4e4Ep pic.twitter.com/2eFnTBOFaD
— Patrika Hindi News (@PatrikaNews) February 6, 2026
पुलिस एक्शन और जांच
इस मामले में रिंकू के भाई सोनू ने अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
साइबर सेल की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हैकिंग कहां से हुई और पैसा किस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हैकर ने अकाउंट का कंट्रोल लेकर उससे जुड़ी ईमेल आईडी भी बदल दी और मॉनिटाइजेशन से आने वाली रकम खुद निकालता रहा।
काफी समय बाद जब रिंकू सिंह ने दोबारा लॉगिन करने की कोशिश की तब उन्हें अकाउंट हैक… pic.twitter.com/hUZh0HEQ5e
— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) February 6, 2026
आप कैसे बच सकते हैं?
साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि हैकर्स अक्सर ‘फिशिंग लिंक’ (नकली लिंक) भेजते हैं।
जैसे ही कोई उस पर क्लिक करता है, उसका यूजर डेटा और पासवर्ड हैकर्स के पास पहुंच जाता है।
सुरक्षा के टिप्स:
- अपने सोशल मीडिया पर Two-Factor Authentication (2FA) हमेशा ऑन रखें।
- किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- अगर आपके साथ भी ऐसा फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।


