Ranveer Singh Threat Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद जहां उन्हें जश्न मनाना चाहिए था, वहीं उन्हें आए एक धमकी भरे मैसेज ने उनकी नींद उड़ा दी है।
क्या है पूरा मामला
खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह को उनके व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट मिला है, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है और उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है।

यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि कुछ ही समय पहले मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी।
जैसे ही रणवीर को यह मैसेज मिला, इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तुरंत हरकत में आते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है और उस शख्स की तलाश की जा रही है जिसने यह वॉइस नोट भेजा है।
हालांकि, अभी तक रणवीर सिंह की टीम ने आधिकारिक तौर पर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

‘धुरंधर’ की सफलता और पार्ट 2 की तैयारी
रणवीर सिंह हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘हमजा’ नाम के जासूस के किरदार में नजर आए थे।
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और अब यह ओटीटी पर भी काफी पसंद की जा रही है।
फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि ‘धुरंधर 2’ की तैयारी शुरू हो चुकी है और यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘डॉन 3′ को लेकर बढ़ा विवाद
धमकी के साथ-साथ रणवीर एक कानूनी विवाद में भी फंसते नजर आ रहे हैं।
चर्चा है कि उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके अचानक फिल्म छोड़ने से एक्सेल एंटरटेनमेंट को भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते प्रोडक्शन हाउस ने उनसे 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
वहीं, रणवीर का कहना है कि वे इस नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

चर्चा यह भी है कि अब उनकी जगह ऋतिक रोशन ‘डॉन’ के किरदार में नजर आ सकते हैं


