Homeन्यूजबिहार में खौफनाक वारदात: नकाब पहनकर शादी के स्टेज तक पहुंचा प्रेमी,...

बिहार में खौफनाक वारदात: नकाब पहनकर शादी के स्टेज तक पहुंचा प्रेमी, दुल्हन को सरेआम मारी गोली

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bihar Bride Shot Video बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

मंगलवार की रात नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला में नंद मल्लाह के घर पर बेटी की शादी की रौनक थी।

उत्तर प्रदेश के बलिया से आई बारात का भव्य स्वागत किया गया था।

लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह हंसी-खुशी का माहौल चंद मिनटों में खौफ और मातम में बदल जाएगा।

Bihar Wedding Bride Firing Shooting News, Buxar Crime News Hindi, One Sided Love Crime Bihar, Bihar Wedding Firing Video,

वरमाला का स्टेज और वो खौफनाक मंजर

रात के करीब 11 बजे 18 साल की दुल्हन आरती कुमारी लाल जोड़े में सजी, अपने होने वाले पति के साथ वरमाला के लिए स्टेज पर खड़ी थी।

एक रिश्तेदार आरती और दूल्हे की आरती उतार रही थी और माथे पर तिलक लगा रही थी।

इसी बीच, भीड़ में से एक नकाबपोश युवक दबे पांव स्टेज के पास पहुंचा। वहां डीजे पर तेज संगीत बज रहा था।

युवक ने मौका पाकर अपनी जेब से तमंचा निकाला और सीधे आरती के पेट पर निशाना साधकर गोली चला दी। गोली नाभि के पास लगी।

संगीत इतना तेज था कि शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई पटाखा फूटा है, लेकिन जैसे ही आरती कराहते हुए जमीन पर गिरी और उसका दुपट्टा खून से लाल होने लगा, वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

दुल्हन ने खुद बताया आरोपी का नाम

गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। हमलावर युवक भीड़ का फायदा उठाकर अंधेरे में गायब हो गया।

घायल आरती को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया।

दर्द से तड़पती आरती ने रास्ते में खुद पुलिस और परिजनों को बताया कि उसे गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका पड़ोसी दीनबंधु था।

Bihar Wedding Bride Firing Shooting News, Buxar Crime News Hindi, One Sided Love Crime Bihar, Bihar Wedding Firing Video,

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है, जहां वह मौत से जंग लड़ रही है।

एकतरफा प्यार या पुराना विवाद?

घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

आरती के पिता का कहना है कि आरोपी दीनबंधु उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था, जबकि आरती उसे बिल्कुल पसंद नहीं करती थी।

इसी वजह से उसकी शादी यूपी के बलिया में तय की गई थी।

वहीं, पड़ोसियों और स्थानीय लोगों का कहना कुछ और ही है।

चर्चा है कि दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एक साल पहले भी आरती की शादी कहीं और तय हुई थी, लेकिन तब भी दीनबंधु ने दूल्हे पक्ष को फोन करके परेशान किया था, जिसके बाद वह रिश्ता टूट गया था।

इस बार जब शादी नहीं रुकी, तो उसने आरती की जान लेने की कोशिश की।

आरोपी के पिता का बयान

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के पिता रमाशंकर चौधरी को हिरासत में लिया है।

आरोपी के पिता ने अपनी मजबूरी जाहिर करते हुए कहा कि अगर उन्हें अपने बेटे के अफेयर का पता होता, तो वे हाथ-पांव जोड़कर समाज के सामने दोनों की शादी करवा देते, ताकि आज यह दिन न देखना पड़ता।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के घर को सील कर दिया है क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य भी घर छोड़कर फरार हैं।

पुलिस की कार्रवाई

मुफस्सिल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला साफ तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

पुलिस की कई टीमें फरार दीनबंधु की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

वरमाला के समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग की पूरी वारदात कैद हुई है।

पुलिस इस वीडियो को मुख्य सबूत मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

MPs Ajmer scandal, Bhopal gang rape, Hindu girl gang raped, Religious Conversion,

अधूरी रह गई शादी, बिना दुल्हन लौटी बारात

इस खूनी खेल का असर यह हुआ कि दूल्हा और उसके परिजन बुरी तरह डर गए।

उन्हें इस विवाद के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

शादी की रस्में बीच में ही रुक गईं और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

- Advertisement -spot_img