Homeन्यूजविजयपुर की विधायकी जाने पर भड़की कांग्रेस: BJP पर लगाया बड़ा आरोप,...

विजयपुर की विधायकी जाने पर भड़की कांग्रेस: BJP पर लगाया बड़ा आरोप, सुप्रीम कोर्ट में देंगे फैसले को चुनौती

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Jitu Umang on Vijaypur MLA: मध्य प्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य (निरस्त) घोषित होने के बाद सियारी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।

इस फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जीतू पटवारी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।

उन्होंने घोषणा की कि हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

कांग्रेस का रुख: ‘दबाव की राजनीति और भेदभाव’

पटवारी का कहना है कि वे न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि देश की सबसे बड़ी अदालत से मुकेश मल्होत्रा को न्याय मिलेगा।

पटवारी ने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा कि एक आदिवासी नेता चुनाव जीतकर विधानसभा की दहलीज तक पहुंच गया।

उन्होंने बीना विधायक निर्मला सप्रे का उदाहरण देते हुए सरकार को चुनौती दी कि अगर उनमें वाकई हिम्मत है, तो उनके मामले में भी इसी तरह का फौरन निर्णय करवाकर दिखाएं।

उमंग सिंघार के तीखे तेवर: ‘सरकार की सुस्त चाल’

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सूचना आयोग में खाली पदों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि सरकार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में “सांप की तरह धीरे-धीरे रेंग रही है”

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है, लेकिन काम की गति बहुत धीमी है।

सिंघार का मानना है कि नियुक्तियों में देरी करके सरकार पारदर्शिता से बचना चाहती है।

यही नहीं, सिंघार ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जुड़े मामलों और राज्यसभा की सीटों के समीकरणों पर भी भाजपा को घेरा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दबाव बनाकर अपने पक्ष में फैसले करवाने की कोशिश करती है ताकि विपक्षी दलों को कमजोर किया जा सके।

साथ ही, उन्होंने महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत पर भी सरकार को ‘कुंभकर्णी नींद’ से जागने की नसीहत दी।

‘कोर्ट का अपमान कर रही कांग्रेस’- BJP

कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ा जवाब दिया।

इंदौर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए।

खंडेलवाल ने जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं के बयानों को उनकी अज्ञानता बताया।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और अदालतों पर टिप्पणी करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन गई है।

अब देखना है कि आगे इस मामले में क्या नया मोड़ आता है।

क्या कांग्रेस विजयपुर की विधायकी दोबारा हासिल कर पाएगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

#MPPolitics #JituPatwari #UmangSinghar #VijaypurElection #BJPMP #CongressMP #HighCourtDecision #MadhyaPradeshNews

- Advertisement -spot_img