Homeन्यूजLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: PNG पर ₹500 की...

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: PNG पर ₹500 की छूट, सिलेंडर जमाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं!

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

LPG Crisis PNG Connection: भारत में इस समय रसोई गैस (LPG) की सप्लाई को लेकर एक बड़ी खींचतान चल रही है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने माना है कि स्थिति थोड़ी कठिन है, लेकिन पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए अब प्रोत्साहन और दंड वाली नीति अपनाई है।

PNG अपनाओ, पैसे बचाओ

अगर आप सिलेंडर के चक्कर से कटना चाहते हैं, तो सरकार ने आपके लिए एक बेहतरीन ऑफर पेश किया है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने घोषणा की है कि नया PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी।

LPG Crisis India 2026, Utility News, LPG Crisis, PNG Connection Discount Offer, PNG Connection, LPG Cylinder Black Marketing, PNG Connection Discount, Indraprastha Gas Limited Offers, , PNG Connection Offer, Petroleum Ministry, LPG Rules, PNG vs LPG Benefits, , How to surrender LPG cylinder for PNG,

सरकार का मानना है कि जितने ज्यादा लोग पाइप वाली गैस पर शिफ्ट होंगे, सिलेंडर पर दबाव उतना ही कम होगा।

महानगर गैस, गेल और भारत पेट्रोलियम जैसी बड़ी कंपनियों ने भी इस मुहिम में हाथ मिलाया है।

एक जरूरी नियम:

सरकार ने 14 मार्च को एक आदेश जारी किया है, जिन घरों में PNG कनेक्शन लग चुका है, उन्हें अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा।

इससे सिलेंडर उन लोगों तक पहुँच सकेंगे जिन्हें इसकी वाकई जरूरत है।

LPG Cylinder Crisis India, ESMA , Commercial Gas Supply Stop, Hormuz Strait Crisis, Gas Cylinder Price Hike, Essential Commodities Act LPG, Middle East War, War Impact on India Gas, LPG Cylinder Crisis, LPG Cylinder

ब्लैक मार्केटिंग पर ‘डिजिटल’ लगाम

सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार अब एक्शन मोड में है।

  • 15 मार्च को देशभर में 1100 से ज्यादा गैस एजेंसियों और आउटलेट्स पर अचानक छापेमारी की गई।
  • अब गड़बड़ी रोकने के लिए ‘डिलीवरी कोड’ (OTP आधारित डिलीवरी) को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि सही व्यक्ति को ही सिलेंडर मिले।
  • मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा के मुताबिक, घरेलू उत्पादन में भी 36% का इजाफा हुआ है, जो एक अच्छी खबर है।
  • राज्यों को अधिकार दिए गए हैं कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से कमर्शियल गैस के वितरण को मैनेज करें।

LPG Cylinder Crisis India, ESMA , Commercial Gas Supply Stop, Hormuz Strait Crisis, Gas Cylinder Price Hike, Essential Commodities Act LPG, Middle East War, War Impact on India Gas, LPG Cylinder Crisis, LPG Cylinder

समंदर से आ रही है खुशखबरी

सप्लाई की कमी को दूर करने के लिए दो बड़े जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

‘शिवालिक’ नाम का जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और आज शाम तक भारत पहुंच जाएगा।

वहीं, ‘जग लाडकी’ जहाज 81,000 टन कच्चा तेल लेकर मंगलवार तक मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय जहाजों और नाविकों को लेकर भी राहत की खबर है।

मंत्रालय लगातार 22 जहाजों और उन पर तैनात 611 भारतीय नाविकों के संपर्क में है और फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।

#LPGPrice #PNGConnection #PetroleumMinistry #GasCrisis #IGL #CookingGas 

- Advertisement -spot_img