Homeन्यूजभारत पहुंचा ‘जग लाडकी’ जहाज, पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार...

भारत पहुंचा ‘जग लाडकी’ जहाज, पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस: PAK के पास सिर्फ 11 दिन का ऑयल रिजर्व

पाकिस्तान में रूसी राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने कहा है कि रूस पाकिस्तान को सस्ता तेल देने के लिए तैयार है।

लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक मांग नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान खुद पहल करता है, तो रूस उसे कम कीमत पर तेल सप्लाई कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी कच्चे तेल की कीमत करीब 70 से 76 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही कीमत 95 से 105 डॉलर प्रति बैरल के बीच है।

वहीं, पाकिस्तान के पेट्रोलियम सचिव ने संसद की एक समिति को बताया कि देश के पास फिलहाल सिर्फ 11 दिन का कच्चा तेल बचा है।

भारत पहुंचा ‘जग लाडकी’ जहाज, हॉर्मुज के रास्ते UAE से सुरक्षित लाया 80886 मीट्रिक टन कच्चा तेल

ईरान-इजरायल जंग से पैदा हुए हालात के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है.

भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है.

तेल के यह टैंकर UAE से मंगवाए गए हैं. इनमें लगभग 80,886 मीट्रिक टन (MT) क्रूड ऑयल था, जिसे फुजैराह पोर्ट पर लोड किया गया है. इससे देश में कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ेगी.

नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश, काठमांडू से खेतांग शव लाते समय हुआ हादसा

नेपाल में प्लेन हादसा हो गया है। खेतांग में लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि अभी तक यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर काठमांडू से शव ला रहा था। खेतांग में लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया।

हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

जिले की मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) रेखा कंडेल ने बताया कि हेलीकॉप्टर खेत में लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

लैंडिंग के समय यह हादसा हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें: दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में एक रिहायशी 4 मंजिला बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई।

हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

2 लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया है। इनमें 3 लोग घायल हैं।

करीब 30 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से फैल गई।

इमारत में उस समय 10-15 लोग मौजूद थे। इनमें कुछ शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

फेक निकली भोपाल की यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी फेक निकली।

धमकी का पता चलते ही बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली।

मेल करने वाले ने कॉलेज परिसर में करीब 21 बम रखे होने की धमकी दी थी।

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल आईडी पर यह मेल प्राप्त हुआ है।

जिसमें लिखा है कि इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) कॉलेज में सीरियल ब्लास्ट होंगे।

राज्य सभा में आज 37 सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म, PM मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता

राज्यसभा में बुधवार को पीएम मोदी ने रिटायर हो रहे 37 सांसदों के लिए विदाई भाषण दिया।

उन्होंने कहा, इस सदन में जो भी सदस्य विदाई ले रहे हैं। कुछ सदस्य ऐसे हैं, जिनको सदन के दरम्यान ही विदाई मिल रही है।

ये जाने वाले माननीय सदस्यों का योगदान है। मैं कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ाजी खड़गे, शरद पवार ऐसे लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से ज्यादा उमर संसदीय कार्यप्रणाली में रही है।

उन्होंने कहा कि इतने लंबे अनुभव सदस्यों को सीखने चाहिए। समाज में जो जिम्मेदारी रही है। उसके प्रति समर्पित रहना ये इनसे सीखने जैसा है। मैं उनके योगदान की सराहना करूंगा । इतना लंबा कार्यकाल छोटा नहीं होता।

ईरान ने मोसाद के जासूस को फांसी दी: इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक

ईरान में एक आदमी को इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में फांसी दी गई है।

तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उसने देश के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें और अहम जानकारी मोसाद को भेजी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पिछले साल जून में सवजबलाघ शहर से गिरफ्तार किया गया था, जब ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन का युद्ध चल रहा था। से स्वीडन में ऑनलाइन भर्ती किया गया था और एक ट्रैवल लिंक के जरिए उससे संपर्क किया गया था।

इसी बीच ईरान ने अपने बड़े नेता अली लारिजानी की मौत के बाद इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक किया है।

ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसने इजराइल पर ‘खोर्रमशहर-4’ जैसी मिसाइल दागी है।

इजराइल का कहना है कि उसने कई मिसाइलों को हवा में रोक लिया, लेकिन कुछ शहरों में मलबा गिरने से हादसे हुए हैं जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई।

इंदौर में EV चार्जिंग से आग- 8 मौतें, 4 घायल: बिजली सप्लाई बंद होने से घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।

मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे।

घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।

पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया।

धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट: MP के 13 जिले भीगेंगे

देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी है।

इस वजह से मौसम विभाग ने आज पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है।

इधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कठुआ के सरथल, हिमाचल के कुल्लू और लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है।

मेघालय में भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। रीभोई में तेज आंधी और भारी बारिश से 1028 घरों को नुकसान हुआ है। करीब 5000 लोग प्रभावित हुए हैं।

- Advertisement -spot_img