Homeन्यूज‘महाराज जी, आंखें बंद करिए...’: जब 5 साल की बच्ची ने CM...

‘महाराज जी, आंखें बंद करिए…’: जब 5 साल की बच्ची ने CM योगी को गिफ्ट किया ‘बुलडोजर’

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

CM Yogi Bulldozer Gift: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सख्त छवि और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

अपराधियों के खिलाफ उनके ‘बुलडोजर मॉडल’ की चर्चा विदेशों तक होती है।

लेकिन शुक्रवार की सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने यह दिखा दिया कि ‘कठोर’ दिखने वाले मुख्यमंत्री के बच्चों से कितना प्यार करते हैं।

जब मासूमियत ने जीता मुख्यमंत्री का दिल

गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह हमेशा की तरह चहल-पहल थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दिनचर्या के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

CM Yogi Adityanath, Gorakhnath Temple, Bulldozer Gift, Yashaswini Kanpur, Ram Navami Kanya Pujan, Viral Video Yogi Adityanath, UP News Hindi

वे रास्ते में लोगों से मिल रहे थे और बच्चों को दुलार रहे थे।

तभी उनकी नजर कानपुर से अपने माता-पिता के साथ आई 5 साल की नन्ही यशस्विनी सिंह पर पड़ी।

यशस्विनी, जो कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है, अपने पिता अभय सिंह राजावत और मां प्रियदम्वा सिंह के साथ विशेष रूप से ‘महाराज जी’ का आशीर्वाद लेने आई थी।

जैसे ही मुख्यमंत्री उसके करीब पहुंचे, उन्होंने हमेशा की तरह बच्ची को प्यार किया और उसे चॉकलेट दी।

CM Yogi Adityanath, Gorakhnath Temple, Bulldozer Gift, Yashaswini Kanpur, Ram Navami Kanya Pujan, Viral Video Yogi Adityanath, UP News Hindi

“आंखें बंद करिए, गिफ्ट देना है”

चॉकलेट पाकर यशस्विनी ने मासूमियत के साथ मुख्यमंत्री से कहा— “महाराज जी, मैं आपके लिए एक गिफ्ट लाई हूं। पहले आप अपनी आंखें बंद करिए।”

नन्ही बच्ची की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलखिला कर हंस पड़े।

उन्होंने तुरंत अपनी दोनों आंखें बंद कर लीं।

इसके बाद यशस्विनी ने अपने छोटे से बैग से एक पीला ‘खिलौना बुलडोजर’ निकाला और मुख्यमंत्री के हाथों में रख दिया।

जैसे ही सीएम ने आंखें खोलीं और अपने हाथ में ‘बुलडोजर’ देखा, वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

उनके साथ मौजूद सभी लोग इस नजारे को देखकर मुस्कुराने लगे।

बुलडोजर: भरोसे की एक मासूम अभिव्यक्ति

मुख्यमंत्री ने यशस्विनी के इस उपहार को बड़े ही प्रेम से स्वीकार किया।

उन्होंने न केवल उस खिलौने के साथ फोटो खिंचवाई, बल्कि काफी देर तक बच्ची से बात भी की।

मुख्यमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस वीडियो को साझा करते हुए बहुत ही लिखा।

उन्होंने कहा, यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है। यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है।”

यशस्विनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, योगी जी को बुलडोजर पसंद है, इसलिए मैं उनके लिए यही गिफ्ट लेकर आई थी।”

रामनवमी और कन्या पूजन 

यह मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि उस दिन रामनवमी का पावन पर्व था।

उपहार लेने के बाद मुख्यमंत्री ने यशस्विनी के भी पांव पखारे (धोए), क्योंकि वे कन्या पूजन की तैयारी कर रहे थे।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के मठ के प्रथम तल पर स्थित भोजन कक्ष में कन्या पूजन का अनुष्ठान किया।

उन्होंने नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव धोए, उन्हें तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाई।

सीएम ने स्वयं अपने हाथों से इन कन्याओं को भोजन परोसा और श्रद्धापूर्वक उनकी आरती उतारी।

यशस्विनी भी इस पूजन का हिस्सा बनी।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दक्षिणा और उपहार देकर विदा किया।

सूर्य तिलक और रामनवमी की शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी।

उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में होने वाले ‘सूर्य तिलक’ का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यह अवसर हम सभी के लिए संकल्पित होने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कानपुर की यशस्विनी और सीएम योगी की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रही है।

#CMYogi #Gorakhpur #BulldozerBaba #YogiAdityanath #ViralVideo #RamNavami #KanyaPujan #Innocence

- Advertisement -spot_img