Homeन्यूज"खामोश करवाया गया हूं पर हारा नहीं हूं" राघव का बड़ा बयान,...

“खामोश करवाया गया हूं पर हारा नहीं हूं” राघव का बड़ा बयान, AAP नेताओं ने लगाया ‘डरपोक’ होने का आरोप

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Raghav Chadha VS AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा में पार्टी के ‘उपनेता’ (Deputy Leader) के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा है।

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, उन्हें खामोश करवाया गया है, लेकिन वो हार मानने वाले नहीं हैं।”

वीडियो वायरल होने के बाद आप की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई और राघव को ‘डरपोक’ कहा गया।

आइए जानते हैं क्या है राघव के वीडियो में और क्यों फूटा ‘आप’ का गुस्सा…

Raghav Chadha news, AAP vs Raghav Chadha, Arvind Kejriwal, Rajya Sabha Deputy Leader, Anurag Dhanda, Saurabh Bhardwaj, Bhagwant Mann, Raghav Chadha response, Aam Aadmi Party controversy, Raghav Chadha removal
Raghav Chadha VS AAP

राघव का भावुक वीडियो

Deputy Leader के पद से हटाए जाने के बाद राघव ने एक वीडियो जारी कर कहा, “मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।”

राघव ने सवाल उठाया कि उन्होंने संसद में हमेशा आम जनता के मुद्दे उठाए—जैसे एयरपोर्ट पर महंगा खाना, जोमैटो-ब्लिंकिट के राइडर्स की समस्याएं और बैंक चार्जेस की लूट।

राघव का कहना है कि उन्होंने कभी कोई गलत काम नहीं किया, फिर पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर उनके बोलने पर पाबंदी लगाने की मांग क्यों की?

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “मेरी खामोशी को हार मत समझना, मैं वक्त आने पर सैलाब बनकर लौटूंगा।”

AAP का पलटवार: “आप मोदी से डर गए हो”

राघव के इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने सीधे तौर पर राघव पर ‘डरपोक’ होने का ठप्पा लगा दिया।

ढांडा ने कहा, “पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। तुम मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो।”

पार्टी का सबसे बड़ा आरोप यह है कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में थे और पार्टी संकट से जूझ रही थी, तब राघव चड्ढा देश से बाहर थे।

पार्टी नेताओं का कहना है कि राघव गंभीर राजनीतिक मुद्दों के बजाय ‘समोसे सस्ते करने’ जैसी छोटी बातों में उलझे रहते हैं, जबकि देश बचाने का संघर्ष चल रहा है।

सौरभ भारद्वाज और भगवंत मान की प्रतिक्रिया

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी राघव को निशाने पर लिया।

उन्होंने एक मशहूर फिल्मी डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा, “जो डर गया, समझो मर गया।”

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अनुशासन का हवाला देते हुए कहा कि जो कोई भी पार्टी लाइन से अलग चलेगा, उस पर कार्रवाई होना तय है।

राघव पर पार्टी की नाराजगी के मुख्य कारण:

  1. सक्रियता की कमी: जब पार्टी शराब घोटाले और केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र से लड़ रही थी, राघव लंबे समय तक लंदन में थे।
  2. प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करना: अनुराग ढांडा के अनुसार, राघव ने सदन में पार्टी द्वारा लाए गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों (जैसे CEC के खिलाफ प्रस्ताव) पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।
  3. नरम रुख: पार्टी का मानना है कि राघव अब भाजपा या पीएम मोदी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने से बच रहे हैं।

फिलहाल राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच की खाई गहरी होती दिख रही है।

राघव ने अभी तक पार्टी छोड़ने का कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन उनके “सैलाब” वाले बयान ने यह साफ कर दिया है कि वे झुकने के मूड में नहीं हैं।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राघव अपनी पार्टी में वापसी कर पाएंगे या यह एक नई राजनीतिक राह की शुरुआत है।

#RaghavChadha #AamAadmi Party #ArvindKejriwal #PoliticsNews #RajyaSabha #AAPControversy #BhagwantMann #BreakingNews

- Advertisement -spot_img