Weather Update India: आमतौर पर अप्रैल का महीना चिलचिलाती धूप और लू (Heatwave) के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही हैं।
भारत के आधे से ज्यादा हिस्से में इस वक्त ‘बेमौसम’ बरसात और आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक, मौसम विभाग ने करीब 20 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है।
इस बदलाव की मुख्य वजह एक के बाद एक सक्रिय हो रहे ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) हैं।

यूपी और राजस्थान में भारी नुकसान
मंगलवार का दिन उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक आई तेज आंधी ने वहां लगे टेंटों को तिनके की तरह उड़ा दिया।
लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद जैसे शहरों में भी दोपहर के वक्त झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में तो गिरावट आई लेकिन लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।

वहीं, राजस्थान से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं।
राज्य के नागौर जिले में, जहां अमूमन तपती गर्मी होती है, वहां बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई।
जयपुर, बीकानेर और टोंक में भी तेज हवाओं के साथ पानी बरसा, जिससे रेगिस्तानी इलाकों में भी ठंडक महसूस की जा रही है।
Intense Hailstorm & Stormy Rainfall ⛈️
📍Phalsund , Jaisalmer pic.twitter.com/EeZmaiIVf6
— Weatherman Rajasthan (@Rajsthanweather) April 7, 2026
हिमाचल-उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जहां लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के कारण एक निर्माणाधीन पुल ढहकर रावी नदी में जा गिरा।
यह पुल भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।
पुल टूटने से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
दूसरी ओर, उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों जैसे रुद्रप्रयाग और चमोली में अप्रैल के महीने में बर्फबारी हो रही है, जिसने पर्यटकों को तो खुश किया है लेकिन स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
Jammu and Kashmir, northeast Punjab and worthwest Himachal will experience significant rainfall from evening or night. Remain Watchful.
— 🔴All India Weather (@allindiaweather) April 7, 2026
मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन भारी अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
यहां एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके कारण अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का दौर जारी रहेगा।
ग्वालियर, भिंड और श्योपुर जैसे जिलों में बिजली चमकने और ओले गिरने की प्रबल संभावना है।
भोपाल में भी बादलों का डेरा है और 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो पेड़ और बिजली के खंभों को नुकसान पहुँचाने के लिए काफी है।

एमपी में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
- 8 अप्रैल को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
- 9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अनुमान (येलो अलर्ट)
रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर।

देश में अगले दो दिन मौसम का हाल
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।
Delhi NCR and Haryana will continue to experience passing intermittent light to moderate showers. During night few short slightly intense spells might be possible. Less chance of hailstorms till evening.
— 🔴All India Weather (@allindiaweather) April 7, 2026
क्यों बदल रहा है बार-बार मौसम?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बहुत ज्यादा प्रभावी हैं।
11 अप्रैल को एक और नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिसका मतलब है कि राहत की उम्मीद फिलहाल कम है।
हालांकि, अप्रैल और मई सबसे गर्म महीने माने जाते हैं, लेकिन लगातार आ रहे इन वेदर सिस्टम्स ने पारे को चढ़ने नहीं दिया है।
मार्च के आखिरी दिनों से शुरू हुआ यह सिलसिला अब अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक खिंच गया है।
#WeatherUpdate #RainAlert #MadhyaPradeshWeather #RajasthanRain #HimachalLandslide #WesternDisturbance #IMDAlert #SummerRain2026
