Salman Khan Support Rajpal Yadav: हाल ही में मुंबई में हुआ एक अवॉर्ड फंक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन एक विवाद की वजह से।
मामला बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव से जुड़ा है।
इस इवेंट में मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के निजी आर्थिक संकट और उनके ऊपर चढ़े कर्ज को लेकर एक ऐसा कमेंट किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया हौसला
सलमान ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा, “राजपाल भाई, आप 30 साल से इंडस्ट्री में टिके हो और हम सबने आपको बार-बार काम दिया है क्योंकि आप अपने हुनर से फिल्म में जान फूंक देते हो।”
डॉलर वाले मजाक पर तंज कसते हुए सलमान ने आगे लिखा कि डॉलर का रेट ऊपर हो या नीचे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पैसा तो आखिर भारत में ही देना है।
उन्होंने राजपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास काम की कभी कमी नहीं होगी क्योंकि वह एक ‘वैल्यू’ लेकर आते हैं।

राजपाल का बड़ा दिल: मजाक उड़ाने वालों को ही किया माफ
इस पूरे विवाद में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब खुद राजपाल यादव ने एक वीडियो जारी कर सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान का बचाव किया।
राजपाल ने कहा कि यह सिनेमा से जुड़ी एक अनौपचारिक बातचीत थी और सौरभ ने उनके सम्मान में पूरी महफ़िल से तालियां भी बजवाई थीं।
उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे सौरभ को ट्रोल न करें, क्योंकि सौरभ उनके छोटे भाई जैसे हैं और उनका अपमान करना राजपाल का खुद का अपमान होगा।
Hurting Saurabh will be equal to hurting me: Actor Rajpal Yadav defends Saurabh Dwivedi being criticized over his remark during an award show. pic.twitter.com/Q2BfH7YGys https://t.co/jJvk1LNLHd
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 7, 2026
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, अवॉर्ड शो दौरान सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कर्ज और डॉलर के बढ़ते रेट के बीच एक तुलना की।
उन्होंने मजाक के लहजे में कहा कि “डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे वापस करने हैं जितने आपने उधार लिए थे।”
इस बात पर वहां मौजूद भीड़ और कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियन हंसते नजर आए, लेकिन राजपाल यादव के चेहरे पर साफ तौर पर असहजता (awkwardness) देखी जा सकती थी।
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसे ‘बुलीइंग’ (bullying) यानी किसी की मजबूरी का सरेआम मजाक उड़ाना करार दिया।
#RajpalYadav – This moment totally stole the show 😂
and took a hilarious dig at during the event.
Saurabh’s line was sharp and funny 👇
“डॉलर-रुपया ऊपर नीचे हो सकता है… लेकिन जो कर्ज लिया है, वो तो लौटाना ही पड़ेगा 😅The audience instantly got the indirect joke, and it… pic.twitter.com/dcvbpdQoyQ
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) April 6, 2026
कर्ज का पुराना विवाद
बता दें कि राजपाल यादव पिछले कुछ सालों से वित्तीय और कानूनी मुश्किलों से जूझ रहे हैं।
उन पर एक फिल्म के निर्माण के लिए लिया गया करोड़ों का कर्ज न चुकाने का आरोप है।
चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी।
इसी मुद्दे को अवॉर्ड शो में हंसी-मजाक का हिस्सा बनाया गया, जिससे उनके फैंस काफी आहत थे।
#RajpalYadav #SalmanKhan #BollywoodNews #SaurabhDwivedi #SupportRajpalYadav #ZakirKhan #EntertainmentNews
