CM Vijay Trisha Krishnan Karappu: तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमाई गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद थलापति विजय ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
विजय ने अपनी कथित (रूमर्ड) गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करप्पू’ के लिए राज्य के एक कड़े नियम में ढील दी है।

क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री तृषा कृष्णन और सूर्या की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘करप्पू’ 14 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
इस फिल्म के लिए मुख्यमंत्री विजय ने सुबह 9 बजे के स्पेशल शो रखने की अनुमति दे दी है।
आपको बता दें कि तमिलनाडु में पिछले 3 सालों से सुबह के शोज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ था।

प्रोडक्शन हाउस ने जताया आभार
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “हमारी फिल्म ‘करप्पू’ को सुबह 9 बजे के शो की विशेष अनुमति देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय का तहे दिल से शुक्रिया।”

अब यह फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन से ही सुबह 9 बजे बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी।
क्यों लगा था मॉर्निंग शो पर प्रतिबंध?
सुबह के शोज पर रोक लगाने के पीछे एक दुखद इतिहास रहा है।
साल 2023 में जब सुपरस्टार अजित की फिल्म ‘थुनिवू’ रिलीज हुई थी, तब फैंस में भारी उत्साह था।
सुबह करीब 4:30 बजे के शो के दौरान थिएटर के बाहर भारी भगदड़ मच गई, जिसमें एक फैन की जान चली गई थी।
इस घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने सुबह के शोज पर बैन लगा दिया था, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

रिश्तों की चर्चा फिर हुई तेज
विजय के इस फैसले ने प्रशंसकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।
लंबे समय से थलापति विजय और तृषा कृष्णन के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में रहती हैं।
हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन विजय की तलाक प्रक्रिया और अक्सर दोनों का साथ दिखना उनके करीबी रिश्तों की ओर इशारा करता है।

ऐसे में अपनी कुर्सी संभालने के बाद तृषा की फिल्म के लिए नियम बदलना लोगों को खास संदेश दे रहा है।
