Homeन्यूजनौतपा का डबल अटैक: MP के 45 शहरों में सूरज बरसा रहा...

नौतपा का डबल अटैक: MP के 45 शहरों में सूरज बरसा रहा आग, 28 मई से 14 जिलों में झमाझम बारिश के आसार!

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा (साल के सबसे गर्म 9 दिन) की शुरुआत बड़े ही अजीब और अनोखे अंदाज में हुई है।

अमूमन नौतपा में सिर्फ सूखी और झुलसाने वाली गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार पहले ही दिन सूरज की तपिश के साथ-साथ कई इलाकों में आंधी-बारिश का दौर भी देखने को मिला।

भोपाल, उमरिया और दमोह समेत 15 से ज्यादा जिलों में मौसम का यह दोहरा रूप नजर आया, जहाँ लोग गर्मी से परेशान भी हुए और कुछ जगहों पर बौछारें पड़ने से मौसम थोड़ा बदला भी।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि राज्य में अभी गर्मी का यह दौर अपने चरम (पीक) पर है।

लेकिन, राहत की बात यह है कि 28 मई से मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की हलचल शुरू होने वाली है।

28 मई को राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के लगभग 14 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पानी गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन 5 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, खजुराहो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

फिलहाल, प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में ‘तीव्र लू’ यानी भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में दोपहर के वक्त घर से निकलना भी दूभर हो गया है।

अगर सबसे गर्म इलाकों की बात करें, तो छतरपुर जिले के दो प्रमुख शहर- खजुराहो और नौगांव इस समय भट्टी की तरह तप रहे हैं।

यहाँ का तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।

नौतपा के पहले दिन खजुराहो में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और यहाँ का पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो इस सीजन में पहली बार इतना ज्यादा है।

वहीं, नौगांव में भी तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, दतिया (45.6°C), मंडला (45.5°C), टीकमगढ़ (45.3°C), मलाजखंड (45°C), और सतना (44.9°C) में भी लोग गर्मी से बेहाल रहे।

बड़े शहरों का हाल और भोपाल का ‘नौतपा कनेक्शन’

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ज्यादा तप रहा है, जहाँ पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल में तापमान 43.4 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

राजधानी भोपाल के मौसम का एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी सामने आया है।

पिछले 14 सालों के आंकड़ों को देखें, तो भोपाल में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश हुई है, जबकि 2 बार हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

इस बार भी नौतपा के पहले ही दिन भोपाल में हल्की बूंदें गिर चुकी हैं।

इससे पहले साल 2018 और 2019 में भोपाल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी, जब नौतपा का औसत तापमान 43 डिग्री के ऊपर चला गया था।

अगले 3 दिन सावधान, 28 मई से यहाँ बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 मई तक प्रदेश में गर्मी का असर तेज रहेगा।

लेकिन पश्चिमी हिस्से से एक ट्रफ लाइन (मौसम का सिस्टम) गुजरने की वजह से बीच-बीच में आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है।

28 मई को इन 14 जिलों में बारिश का अलर्ट:

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी।

इन जिलों में रहने वाले लोगों को 28 मई से चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि यहाँ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक होने की पूरी संभावना है।

MP Weather Update, MP Heat Wave Alert, Narmadapuram Temperature, MP Rain Alert, March 15, Madhya Pradesh Weather mp news, MP Summer Trend 2026, Heat Wave Alert,

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि जब तक प्री-मानसून की बौछारें पूरी तरह से राहत न दें, तब तक दोपहर के समय लू से बचने के लिए जरूरी उपाय करते रहें।

- Advertisement -spot_img