Homeन्यूजनौतपा में जमकर तप रहे MP-UP, लेकिन अब राहत दूर नहीं; 28...

नौतपा में जमकर तप रहे MP-UP, लेकिन अब राहत दूर नहीं; 28 मई से आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Monsoon In MP: देश के बड़े हिस्से में इस समय सूरज आग उगल रहा है।

उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक लोग भीषण गर्मी और ‘नौतपा’ के थपेड़ों से बेहाल हैं।

उत्तर प्रदेश के बांदा में तो पारा रिकॉर्ड 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

लेकिन इस कड़कड़ाती धूप और गर्म हवाओं के बीच अब एक बहुत अच्छी और राहत देने वाली खबर सामने आई है।

Monsoon in Kerala

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 29 मई से 5 जून के बीच देश के करीब 80 से 90 फीसदी हिस्से में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।

यह बारिश झुलसते भारत को बड़ी राहत देगी और तापमान में भारी गिरावट लाएगी।

केरल में क्यों अटक गया मानसून?

आमतौर पर मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई तक केरल के तट पर दस्तक दे देगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

मानसून के आने की घोषणा तब की जाती है जब केरल के 14 तय मौसम केंद्रों पर लगातार दो दिनों तक कम से कम 2.5 मिलीमीटर (mm) बारिश दर्ज हो।

MP Weather Update Today, Madhya Pradesh Rain Alert, Mandsaur Neemuch Hailstorm, Bhopal Weather News, MP Me Barish Kab Hogi, Weather Forecast Madhya Pradesh,

इस बार केरल के तटीय इलाकों में हवा में नमी (Moisture) कम होने के कारण मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है।

इसके अलावा, दक्षिण-मध्य अरब सागर में बने चक्रवातीय घेरे (Cyclonic Circulation) की वजह से बादल उतने मजबूत नहीं हो पाए।

हालांकि, यूरोपियन मौसम एजेंसी (ECMWF) के सैटेलाइट और समुद्री डेटा के मुताबिक, अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में जोरदार बारिश होने के पूरे आसार हैं, जो मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

Heatwave Alert, Weather Update, India Weather, MP Weather, Khajuraho Temperature, School Holiday, MP News, IMD Alert, Madhya Pradesh, Summer Precautions, लू का अलर्ट, मध्य प्रदेश, मौसम समाचार

मध्य प्रदेश में नौतपा का कहर: सूनी पड़ीं सड़कें

मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

राजधानी भोपाल समेत सूबे के कई बड़े शहरों में दोपहर के वक्त ऐसा सन्नाटा पसर जाता है, मानो लॉकडाउन लगा हो।

भोपाल की सबसे मशहूर और पेड़ों से घिरी ‘ठंडी सड़क’ (शौर्य स्मारक के पीछे) पर भी दोपहर 1:30 बजे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Heatwave Alert, Weather Update, India Weather, MP Weather, Khajuraho Temperature, School Holiday, MP News, IMD Alert, Madhya Pradesh, Summer Precautions, लू का अलर्ट, मध्य प्रदेश, मौसम समाचार

आलम यह है कि जो लोग मजबूरी में मोटरसाइकिल से बाहर निकल भी रहे हैं, वे खुद को पूरी तरह सूती कपड़ों से ढककर चल रहे हैं।

सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि टीकमगढ़ और उमरिया जैसे जिलों में भी हालात बेहद गंभीर हैं।

उमरिया में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। रातें भी अब गर्म हैं, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे चैन नहीं मिल पा रहा है।

बाजारों में रौनक गायब है और लोग सिर्फ बेहद जरूरी काम होने पर ही घर की दहलीज पार कर रहे हैं।

Heatwave Alert, Weather Update, India Weather, MP Weather, Khajuraho Temperature, School Holiday, MP News, IMD Alert, Madhya Pradesh, Summer Precautions, लू का अलर्ट, मध्य प्रदेश, मौसम समाचार

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? (28 और 29 मई का पूरा हाल)

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए दो दिनों का विशेष अलर्ट जारी किया है:

28 मई का हाल:

हीटवेव का तांडव: छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भयंकर लू (Heatwave) का अलर्ट रहेगा।मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी गर्मी के तीखे तेवर बने रहेंगे।

गुजरात-तमिलनाडु में उमस: इन राज्यों में हवा में नमी के कारण चिपचिपी और परेशान करने वाली गर्मी रहेगी।

आंधी और ओले की चेतावनी: पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की संभावना है।

इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

MP Weather Update, Madhya Pradesh Weather News, Rain in Bhopal, Hail in Indore, Storm Alert for MP, When Will Summer Begin in Madhya Pradesh?, 'Panchayat' Filming in Sehore, Meteorological Department Warning

29 मई से मिलेगी बड़ी राहत:

तापमान में गिरावट: 29 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य भारत (एमपी) के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

कई इलाकों में पारा 3 डिग्री से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है।

बारिश और तेज हवाएं: बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (प्री-मानसून) होने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान के कुछ चुनिंदा हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

Weather Update March 2026, Delhi Weather, MP Rain Alert, Western Disturbance, Rain Alert, Hailstorm Alert, India Weather, IMD Alert, मार्च में ठंड, दिल्ली में बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी, Cold Weather in March, Cold Weather

डॉक्टरों की सलाह: मौसम में आ रहे इस बदलाव और नौतपा के चलते डॉक्टर लोगों को ओआरएस (ORS) का घोल, नींबू पानी और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

जब तक मौसम पूरी तरह ठंडा नहीं हो जाता, दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचें।

- Advertisement -spot_img