Homeएंटरटेनमेंटरणबीर कपूर की 'रामायण' की पाइरेसी पर हाईकोर्ट का सख्त एक्शन: फिल्म...

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पाइरेसी पर हाईकोर्ट का सख्त एक्शन: फिल्म का एक भी सीन लीक किया तो होगी जेल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Ramayana piracy action: रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है।

5 नवंबर 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

लेकिन रिलीज से ठीक पहले इसके मेकर्स और फैंस के लिए दो बहुत बड़ी खबरें सामने आई हैं।

एक तरफ जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की पाइरेसी (चोरी) को लेकर एक बेहद सख्त और अहम आदेश सुनाया है।

क्या है हाईकोर्ट का आदेश और क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

अगर कोई भी व्यक्ति, वेबसाइट या संस्था बिना इजाजत फिल्म का कोई भी हिस्सा, सीन या गाना लीक करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को इस मामले में ‘रामायण: पार्ट 1’ को अंतरिम कॉपीराइट सुरक्षा (Interim Copyright Protection) दे दी है।

आसान भाषा में कहें तो अब इंटरनेट पर इस फिल्म को गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड करना, दिखाना या किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डालना पूरी तरह से बैन है।

यह कड़ा आदेश गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की याचिका पर आया है।

कंपनी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि फिल्म की कहानी, उसके किरदार, वीडियो फुटेज, गाने और किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग को चोरी होने से बचाया जाए।

दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की एक बेहद प्राइवेट और सिर्फ खास आमंत्रित मेहमानों के लिए प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखी थी।

वहां सख्त नियम थे कि कोई भी फोन या कैमरा इस्तेमाल नहीं करेगा।

इसके बावजूद किसी ने चुपके से फिल्म के दो ट्रेलर रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें इंटरनेट पर लीक कर दिया।

इसी घटना के बाद मेकर्स ने तुरंत आनंद एंड नाइक कानूनी फर्म के जरिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट में यह भी बताया गया कि इस फिल्म के सिर्फ पहले हिस्से को बनाने में ही 2,000 करोड़ रुपए का भारी-भरकम खर्च आया है।

वहीं, इसके दोनों भागों का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपए है। इतने बड़े बजट की फिल्म को पाइरेसी से बचाना मेकर्स के लिए बहुत जरूरी था।

प्लेटफॉर्म्स को तुरंत हटाने होंगे लिंक

जस्टिस माधव जामदार की बेंच ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने ‘जॉन डो’ (John Doe) आदेश जारी किया है।

इसका सीधा मतलब यह है कि उन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी जिनकी पहचान अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

अदालत ने साफ कर दिया है कि अगर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फिल्म के किसी भी लीक वीडियो या मिरर साइट की लिखित शिकायत मिलती है, तो उन्हें तुरंत उस लिंक को ब्लॉक करके वहां से हटाना होगा।

इस पर गूगल (Google LLC) और दुनिया भर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के वकीलों ने भी अपनी पूरी सहमति जताई है।

उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि जैसे ही उन्हें ऐसे किसी भी आपत्तिजनक लिंक या वीडियो की जानकारी मिलेगी, वे बिना कोई देरी किए उसे तुरंत हटा देंगे।

कोर्ट ने गॉडपावर मीडिया से कहा है कि वे ऐसे लिंक्स की जानकारी सीधे इन कंपनियों को दें।

मामले की अगली सुनवाई अब 16 दिसंबर को होगी और तब तक फिल्म को पूरी तरह से यह सुरक्षा मिली रहेगी।

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ ने गाड़े झंडे

अब बात करते हैं फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग की।

5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज और उत्साह है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 3 नवंबर की सुबह 8 बजे तक ‘रामायण: पार्ट 1’ ने सिर्फ अपनी एडवांस बुकिंग से ही 72.91 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

पूरे देश में अब तक इस फिल्म के 18 लाख 56 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। यह बुकिंग देश के करीब 700 शहरों में फैले 59,822 शोज के लिए हुई है।

अगर उन खास सीटों को हटा दिया जाए जिन्हें सिनेमाघरों द्वारा ब्लॉक किया गया है, तो भी फिल्म ने 57.97 करोड़ रुपए की असली कमाई कर ली है और बिना ब्लॉक की गई सीटों के लगभग 14 लाख 79 हजार टिकट बिके हैं।

हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड

यह फिल्म सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है।

फिलहाल सबसे ज्यादा डिमांड हिंदी वर्जन की है।

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक दर्शक इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी टिकटों की खूब बिक्री हो रही है।

क्रेज का आलम यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म के 107 शोज पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके हैं और 26 शोज ऐसे हैं जिनकी एक भी सीट खाली नहीं बची है।

रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 3 नवंबर की सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच, यानी महज दो घंटों के भीतर फिल्म ने 1.42 करोड़ रुपए की अतिरिक्त एडवांस बुकिंग कर ली।

फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस के जानकारों का मानना है कि टिकटों की बिक्री का यह आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा और फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में जानिए

* फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

 * 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।

 * फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।

 * फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल ‘दंगल’ बनाई थी।

 * फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर एआर रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।

 * फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।

 * फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।

 * फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 5 नवंबर 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

#RamayanaPart1 #RanbirKapoor #RamayanaAdvanceBooking #BollywoodBoxOffice #RamayanaMovie2026

- Advertisement -spot_img