Homeन्यूजमहामंडलेश्वर इंद्रदेव पर रेप का आरोप, साध्वी हर्षानंद ने अखाड़ा परिषद की...

महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर रेप का आरोप, साध्वी हर्षानंद ने अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर उठाए बड़े सवाल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Sadhvi Harsha slams Indradev: निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव इन दिनों एक गंभीर विवाद में घिरे हुए हैं।

उन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और रेप का आरोप लगाया है।

इस मामले के सामने आने के बाद संत समाज में हलचल मच गई है।

इसी बीच, कभी ग्लैमर की दुनिया में मॉडल रहीं और अब साध्वी बन चुकीं हर्षा रिछारिया (हर्षानंद गिरि) ने एक वीडियो जारी कर महामंडलेश्वर इंद्रदेव और पूरे संत समाज पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने साफ कहा है कि अगर किसी भी संत पर ऐसे गंभीर अपराध साबित होते हैं, तो उसे अपनी गद्दी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है।

पौराणिक इंद्रदेव से की तुलना

साध्वी हर्षानंद ने अपने वीडियो में बेहद बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी।

उन्होंने महामंडलेश्वर इंद्रदेव के नाम को लेकर पौराणिक कथाओं वाले देवताओं के राजा इंद्रदेव से उनकी तुलना की।

हर्षानंद ने कहा, “एक इंद्रदेव पहले भी हुआ करते थे। वह भी सबकी सुनते थे और लोगों की खरी-खोटी भी सुनते थे। लेकिन अब एक और इंद्रदेव आ गए हैं, जो वापस वही पुराना कांड कर रहे हैं।”

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर तुलना की जाए, तो पहले वाले इंद्रदेव फिर भी थोड़े अच्छे थे, लेकिन इन वाले महाराज का मामला तो पूरी तरह से डांवाडोल लग रहा है। उनका यह तंज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

‘मैं सनातन के नहीं, अपराधियों के खिलाफ बोलती हूं’

अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई संत समाज की कमियों पर बोलता है, तो उसे धर्म विरोधी मान लिया जाता है।

इस बात को साफ करते हुए हर्षानंद ने कहा कि वह कभी संतों या सनातन धर्म के खिलाफ नहीं बोलतीं। उनकी लड़ाई सिर्फ अपराधियों और गलत काम करने वालों के खिलाफ है।

उन्होंने तीखा सवाल पूछते हुए कहा, “कुछ संतों को मेरी बातें बहुत बुरी लगती हैं। वे मुझ पर सनातन विरोधी होने का ठप्पा लगा देते हैं। लेकिन आज जब एक तथाकथित संत पर इतने गंभीर और शर्मनाक आरोप लगे हैं, तब वे सारे लोग चुप क्यों हैं? उनके मुंह से अब आवाज क्यों नहीं निकल रही?”

Mahakumbh Viral Sadhvi

अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल

हर्षानंद ने सीधे तौर पर अखाड़ा परिषद को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि जब किसी भी संत का नाम रेप, जमीन हड़पने या फिर महिलाओं को शादी का झूठा झांसा देने जैसे मामलों में सामने आता है, तब पूरे संत समाज की वो बुलंद आवाज कहां गायब हो जाती है?

उन्होंने कहा कि जो गलत है, उसे डंके की चोट पर गलत कहा जाना चाहिए। चाहे वह व्यक्ति किसी भी बड़े अखाड़े का महामंडलेश्वर, संत या महंत ही क्यों न हो। अगर उस पर अपराध साबित होता है, तो सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

हर्षानंद ने चेतावनी दी कि अगर संत समाज और अखाड़ा परिषद ऐसे संगीन मामलों में अपनी आंखें बंद करके बैठे रहेंगे, तो समाज में बहुत गलत संदेश जाएगा और लोगों का संतों से भरोसा उठ जाएगा।

आखिर क्या है इंद्रदेव पर लगा आरोप?

यह पूरा विवाद मुंबई की एक महिला की शिकायत से शुरू हुआ। महिला ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ मुंबई में पुलिस एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला का कहना है कि उसने फेसबुक पर महाराज के सत्संग के कुछ वीडियो देखे थे, जिससे प्रभावित होकर उसने इंद्रदेव से संपर्क किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

आरोप है कि महाराज लगातार फोन और वीडियो कॉल करने लगे। महिला के मुताबिक, वीडियो कॉल के दौरान इंद्रदेव अश्लील हरकतें करते थे।

बात यहीं नहीं रुकी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वृंदावन में स्थित सेवाधाम आश्रम में महाराज ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग अपनी किसी परिचित महिला को भेज दी थी।

जब यह बात इंद्रदेव को पता चली, तो उसने महिला को बदनाम करने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।

इसी डर की वजह से महिला काफी समय तक चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर मुंबई पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।

क्या कार्रवाई करेगा अखाड़ा परिषद?

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अखाड़ा परिषद भी हरकत में आता दिख रहा है।

परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि उन्हें महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी मिल गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर अखाड़े के पंचों की एक अहम बैठक बुलाई जाएगी।

इस बैठक में चर्चा के बाद महामंडलेश्वर इंद्रदेव को अखाड़े से बाहर (निष्कासित) करने की कार्रवाई की जा सकती है।

कौन हैं साध्वी हर्षानंद? (मॉडल से संन्यासिनी तक का सफर)

हर्षा रिछारिया, जो अब हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाती हैं, पहले एक जानी-मानी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं।

ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना।

इसी साल 18 अप्रैल को उन्होंने मध्य प्रदेश के उज्जैन में विधिवत संन्यास ले लिया था।

उन्होंने उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में महामंडलेश्वर सुमनानंद से दीक्षा ली थी।

संन्यास की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने अपना पिंडदान भी किया था, जो पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ने का प्रतीक है।

Mahakumbh Viral Sadhvi

संन्यास लेने के बाद से ही वे हर्षानंद गिरि के नाम से पहचानी जाती हैं और अब देश भर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में व्यासपीठ पर बैठकर प्रवचन देती नजर आती हैं।

बेबाक राय रखने के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

#SadhviHarshanand #ujjain #MahamandaleshwarIndradev #NiranjaniAkhara #Vrindavan #HarshaRichhariya #MpNews

- Advertisement -spot_img