Homeएंटरटेनमेंटआंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और सुपरस्टार पवन कल्याण का तीसरी पत्नी...

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और सुपरस्टार पवन कल्याण का तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा से तलाक

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Pawan Kalyan divorce: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, जनसेना पार्टी के प्रमुख और तेलुगु फिल्मों के ‘पावर स्टार’ पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं।

पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला (अन्ना लेजनेवा) ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया है।

इस खबर ने उनके फैंस और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

शादी के बाद भी कायम रहेगी दोस्ती 

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में साफ किया गया है कि यह फैसला दोनों ने बेहद समझदारी और एक-दूसरे के सम्मान के साथ लिया है।

उनके रिश्ते में कड़वाहट नहीं है और वे आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

पवन और अन्ना के दो बच्चे हैं, बेटी पोलेना अंजना और बेटा मार्क शंकर।

दोनों ने तय किया है कि वे अपने बच्चों की खुशी और भलाई के लिए हमेशा एक समर्पित माता-पिता की तरह मौजूद रहेंगे।

बच्चों की परवरिश उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

पवन कल्याण के जीवन में यह तीसरा मौका है जब उनकी शादी टूटी है।

उनकी जिंदगी हमेशा से फिल्मी पर्दे जैसी उतार-चढ़ाव से भरी रही है।

आइए उनकी तीनों शादियों और संघर्ष से भरे जीवन को विस्तार से समझते हैं।

1997: पहली शादी, परिवार का दबाव और कोर्ट केस

पवन कल्याण की पहली शादी 1997 में नंदिनी से हुई थी। यह वह दौर था जब पवन ने फिल्मों में कदम ही रखा था।

उनके डेब्यू के एक साल बाद ही परिवार वालों ने उनकी शादी तय कर दी थी।

पवन ने एक इंटरव्यू में खुद माना था कि उन्होंने यह रिश्ता सिर्फ अपने परिवार की खुशी के लिए मंजूर किया था।

लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई।

उनका मानना था कि अगर रिश्ते में सब कुछ ठीक न हो, तो अलग हो जाना ही बेहतर है।

यह अलगाव इतना आसान नहीं रहा। नंदिनी से कानूनी तौर पर तलाक लिए बिना ही पवन अपनी को-स्टार रेनू देसाई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।

 

2004 में जब रेनू ने बेटे अकिरा नंदन को जन्म दिया, तो मामला बिगड़ गया।

नंदिनी ने पवन के खिलाफ ‘बाइगैमी’ (शादीशुदा होते हुए दूसरी औरत के साथ रहना या शादी करना) के कानून के तहत कोर्ट में केस कर दिया।

नंदिनी ने सिर्फ पवन पर ही नहीं, बल्कि उनके बड़े भाई चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और रेनू देसाई समेत पूरे परिवार पर IPC की धारा 494 के तहत केस दर्ज करवाया था।

साथ ही, गुजारे भत्ते के तौर पर हर महीने 5 लाख रुपए की मांग की।

आखिरकार 2007 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हुआ और पवन को हर्जाने के रूप में 5 करोड़ रुपए देने पड़े।

2009: दूसरी शादी, प्यार और फिर अलगाव

नंदिनी से अलग होने के बाद, पवन ने 28 जनवरी 2009 को रेनू देसाई से शादी कर ली। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम आध्या है।

पवन और रेनू ने इस रिश्ते को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन 3 साल बाद ही 2012 में इनका भी तलाक हो गया।

इस बार तलाक की वजह कोई अफेयर नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन के भाई नागेंद्र बाबू आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और पवन ने उनकी मदद की थी।

यही आर्थिक मदद पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण बनी। हालांकि, पवन या रेनू ने कभी भी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की।

पवन ने अपने वकील के जरिए तलाक रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

जब यह तलाक हुआ, उस वक्त पवन फिल्म ‘तीन मार’ (बॉलीवुड फिल्म लव आज कल की रीमेक) की शूटिंग कर रहे थे।

2013: तीसरी शादी और रूसी मॉडल से प्यार

दूसरी शादी टूटने के बाद पवन कल्याण पूरी तरह अकेले पड़ गए थे।

इसी दौरान एक फिल्म की शूटिंग के वक्त उनकी मुलाकात रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से हुई।

दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आया और 30 सितंबर 2013 को उन्होंने शादी कर ली।

लगातार तीन शादियां होने पर पवन ने एक बार बेबाकी से कहा था कि उनका शादी करने का कोई खास इरादा नहीं था, बस वक्त के साथ चीजें होती चली गईं।

एक रिश्ता नहीं चला तो उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ी।

अन्ना के साथ 13 साल बिताने के बाद अब यह रिश्ता भी खत्म हो गया है, लेकिन दोनों ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने का फैसला किया।

डिप्रेशन, अस्थमा और सुसाइड की कोशिश

पवन का जन्म एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता कोनेडेला वेंकट राव पुलिस में कॉन्स्टेबल थे और उनका बार-बार ट्रांसफर होता रहता था।

पवन का असली नाम ‘कोनिडेला कल्याण बाबू’ है।

बचपन में उनका मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता था और दसवीं पास करने तक वे कई बार फेल हुए। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण वे अकेले रहने लगे।

इसी बीच उन्हें अस्थमा की बीमारी हो गई, जिसने उन्हें और भी ज्यादा लोगों से दूर कर दिया। पवन धीरे-धीरे गहरे डिप्रेशन में चले गए।

मानसिक तनाव इतना बढ़ गया था कि एक दिन उन्होंने अपने बड़े भाई चिरंजीवी की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर सुसाइड करने की कोशिश की।

ऐन मौके पर परिवार वालों ने उन्हें देख लिया और बचा लिया। इस घटना ने पवन की जिंदगी बदल दी।

इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू की, योग अपनाया और कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल की।

एक मार्शल आर्ट इवेंट में उन्होंने खुद अपना नाम कल्याण बाबू से बदलकर ‘पवन कल्याण’ रख लिया था।

भाभी की जिद और ‘पावर स्टार’ बनने का सफर

पवन कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे; उनकी दिलचस्पी खेती-बाड़ी में थी।

लेकिन, उनकी भाभी सुरेखा कोणिदेल (चिरंजीवी की पत्नी) ने उन्हें फिल्मों में जाने के लिए बहुत प्रेरित किया। भाभी के कहने पर वे ‘एक्सीडेंटल एक्टर’ बन गए।

1996 में उन्होंने फिल्म ‘अक्कड़ा अम्मायी इक्कदा अब्बायी’ से डेब्यू किया।

इसके बाद 1997 से 1999 के बीच बैक-टू-बैक 6 हिट फिल्में देकर उन्होंने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया।

1998 की फिल्म ‘सुस्वागतम’ से उन्हें ‘पावर स्टार’ का टैग मिला। वे जल्द ही तेलुगु सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर बन गए।

पवन हमेशा अपने उसूलों के पक रहे। 2001 में जब उनके भाई चिरंजीवी कोका-कोला का ऐड करते थे, तब पेप्सी ने पवन को शाहरुख से भी ज्यादा पैसों का ऑफर दिया था।

लेकिन जब पवन को पता चला कि कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए नुकसानदायक है, तो उन्होंने यह भारी-भरकम ऑफर ठुकरा दिया।

पैसों से बढ़कर लोगों का उन पर विश्वास है।

चप्पल से लकर ‘आंधी’ तक: राजनीति का दार सफर

फिल्मी दुनिया में राज करने के ब2008 में अपने भाई चिरंजीवी की पार्टी ‘प्रजा राज्म से राजनीति में कदम रखा।

लेकिन जब 2011 में चिरंजीवी ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया, तो पवन इससे सख्त नाराज हुए।

उन्होंने भाई की राह छोड़ दी और 14मार्च 2014 को अपनी खुद की ‘जनसेना पार्टी’ (JSP) खड़ी कर दी।

राजनीति में उन्हें काफी ताने सुनने पड़े। अक्टूबर 2022 में विपक्षी पार्टी के नेता उन्हें बीजेपी और टीडीपी का ‘पैकेज स्टार’ (पैसे लेकर प्रचार करने वाला) बुलाने लगे।

इस पर विशाखापट्टनम की एक रैली में पवन को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने भरी सभा में अपनी चप्पल उतारकर कहा, “अगली बार अगर किसी ने मुझे पैकेज स्टार कहा, तो इसी चप्पल से मारूंगा।”

उनका यह बेखौफ अंदाज जनता को खूब पसंद आया। 2024 के विधानसभा चुनाव में पवन ने टीडीपी (चंद्रबाबू नायडू) और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

उनकी जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीतीं। गठबंधन की शानदार जीत के बाद चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री बने और पवन कल्याण ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

जीत के बाद संसद भवन के सेंट्रल हॉल में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था, “यह जो यहां दिखता है न पवन… यह पवन नहीं है, यह आंधी है।”

आज पवन कल्याण न सिर्फ एक कामयाब अभिनेता हैं, बल्कि आंध्र प्रदेश की राजनीति का एक ऐसा मजबूत चेहरा बन चुके हैं जिसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।

निजी जिंदगी की उथल-पुथल के बावजूद, उन्होंने जिस तरह से अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन को संभाला है, वह उनके ‘पावर स्टार’ होने को पूरी तरह सही साबित करता है।

#PawanKalyan #AnnaLezhneva #JanaSenaParty #Tollywood #AndhraPradesh #PowerStar #PawanKalyanDivorce

- Advertisement -spot_img