Homeन्यूजमहंगाई का तगड़ा झटका: मदर डेयरी और अमूल का दूध हुआ ₹6...

महंगाई का तगड़ा झटका: मदर डेयरी और अमूल का दूध हुआ ₹6 तक महंगा, यहां चेक करें नई रेट लिस्ट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Mother Dairy Amul milk price increase:  त्योहारों का सीजन खत्म होते ही आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है।

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और आपके घर में मदर डेयरी या अमूल का दूध आता है, तो अब आपको अपना मंथली बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ेगा।

देश की दो सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों, मदर डेयरी और अमूल ने अपने दूध के दाम 2 रुपये से लेकर 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं।

यह नई कीमतें 12 नवंबर (गुरुवार) की आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगी।

आपको बता दें कि मदर डेयरी ने महज 6 महीने के अंदर ही यह दूसरी बार दाम बढ़ाए हैं।

Sanchi Milk, Milk price hike, Sanchi Milk Price, Milk expensive in MP, Amul, Mother Dairy, Sanchi, Utility News,
Mother Dairy Milk Price Hike

इससे पहले कंपनी ने इसी साल 14 मई 2026 को कीमतों में इजाफा किया था और उससे पहले अप्रैल 2025 में दाम बदले गए थे।

क्या हैं दूध के नए रेट्स? (प्रति लीटर)

मदर डेयरी और अमूल ने अपने लगभग सभी प्रमुख वैरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

आइए जानते कि अब आपको 1 लीटर दूध के लिए कितने पैसे चुकाने होंगे:

* फुल क्रीम दूध (पैकेट): जो दूध पहले 72 रुपये में मिलता था, वह अब 4 रुपये महंगा होकर 76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 * टोंड दूध (पैकेट): 60 रुपये में मिलने वाला पैकेट वाला टोंड दूध अब 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

 * भैंस का फुल क्रीम दूध (6.5% फैट): यह सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। 80 रुपये प्रति लीटर वाला यह दूध अब सीधे 6 रुपये बढ़कर 86 रुपये का हो गया है।

 * बल्क वेंडिंग मशीन का टोंड दूध: मदर डेयरी के बूथ पर जो दूध बिना पैकेट के सीधे मशीन से मिलता है, उसके दाम 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिए गए हैं।

 * डबल टोंड दूध: यह 54 रुपये से बढ़कर अब 56 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 * गाय का दूध: इसमें 3 रुपये का इजाफा किया गया है। अब यह 62 रुपये की जगह 65 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा।

Sanchi Milk, Milk price hike, Sanchi Milk Price, Milk expensive in MP, Amul, Mother Dairy, Sanchi, Utility News,
amul Milk Price Hike

आखिर क्यों अचानक बढ़ गए दूध के दाम?

जब भी दूध के दाम बढ़ते हैं, तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया?

डेयरी कंपनियों का कहना है कि उन्हें यह फैसला मजबूरी में लेना पड़ा है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं, जिन्हें समझना जरूरी है:

1. किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ना

कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि किसानों से जो कच्चा दूध खरीदा जाता है, उसकी कीमत काफी बढ़ गई है।

जानवरों के चारे और रखरखाव का खर्च बढ़ने से किसानों की लागत बढ़ी है।

ऐसे में किसानों को सही दाम देने के लिए कंपनियों को अपनी खरीद कीमत बढ़ानी पड़ी है।

इस बढ़े हुए आर्थिक दबाव को कम करने के लिए कंपनियों ने इसका थोड़ा बोझ आम ग्राहकों पर डाल दिया है।

Milk Price Hike MP, Indore Milk Price 1 April, Madhya Pradesh Milk Rate Update, Milk Price in Bhopal, Sanchi Milk Price News, Dairy Products Price Hike, Milk Fat Rate MP, New Milk Rates 2026

2. फैट की कीमतों में भारी उछाल

पिछले कुछ महीनों में दूध में मिलने वाले फैट की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की तेजी आई है।

इसका सीधा असर दूध और उससे बनने वाले बाकी प्रोडक्ट्स पर पड़ा है।

फैट महंगा होने की वजह से ही आज बाजार में नामी ब्रांड्स के घी का एक लीटर का पैकेट 730 से 740 रुपये तक पहुंच गया है।

3. सरकार के आंकड़े और जमीनी हकीकत में फर्क

आमतौर पर इस सीजन को डेयरी इंडस्ट्री में ‘फ्लश सीजन’ कहा जाता है।

यह वह समय होता है जब दूध की सप्लाई बढ़ती है और अक्सर किसानों के लिए दूध के दाम थोड़े कम हो जाते हैं। लेकिन इस बार पूरा ट्रेंड ही पलट गया है।

सरकारी आंकड़ों में भले ही दूध का उत्पादन बढ़ा हुआ दिख रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

Milk Price Hike MP, Indore Milk Price 1 April, Madhya Pradesh Milk Rate Update, Milk Price in Bhopal, Sanchi Milk Price News, Dairy Products Price Hike, Milk Fat Rate MP, New Milk Rates 2026

दुधारू पशुओं की उत्पादकता यानी दूध देने की क्षमता में गिरावट आ रही है। दूध का कलेक्शन कम हो रहा है, जिससे सप्लाई पर असर पड़ा है।

4. कंपनियों के पास नहीं बचा कोई विकल्प

जब लिक्विड दूध की सप्लाई कम होती है, तो अमूमन डेयरी कंपनियां मिल्क पाउडर और फैट को मिक्स करके दूध तैयार करती हैं ताकि बाजार में कमी न आए।

लेकिन क्योंकि अब फैट ही इतना महंगा हो गया है, तो यह मिक्स वाला विकल्प भी काफी महंगा पड़ रहा है।

इसलिए कंपनियों के पास सीधे तौर पर दूध के दाम बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।

किसानों को क्या मिल रहा है फायदा?

मिल्क कलेक्शन की घटती दर को रोकने और किसानों को ज्यादा दूध उत्पादन के लिए मोटिवेट करने के लिए डेयरी कंपनियों ने किसानों को दिए जाने वाले रेट बढ़ा दिए हैं।

अमूल ने किसानों के लिए दूध की कीमत तय करने वाले प्रति किलो फैट की दर को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है।

इसका नतीजा यह है कि आज दूध उत्पादक किसानों को 60 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा की कीमत मिल रही है।

Milk Tea

अगर मदर डेयरी की बात करें, तो इसकी शुरुआत 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की एक सब्सिडियरी कंपनी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कुल कमाई का 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे किसानों को ही देती है।

दिल्ली-एनसीआर में यह कंपनी रोज करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है, और देशभर में इसकी डेली सेल 50 लाख लीटर से ज्यादा है।

कर्नाटक का उदाहरण: सब्सिडी का रोल

दूध की कीमतों का गणित अलग-अलग राज्यों में अलग भी हो सकता है।

उदाहरण के लिए, कर्नाटक की मशहूर सरकारी डेयरी संस्था ‘नंदिनी’ ने भी कुछ समय पहले दूध के दाम 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए थे।

लेकिन इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बावजूद वहां टोंड दूध की कीमत आज भी 54 रुपये प्रति लीटर ही है।

इसका कारण यह है कि कर्नाटक सरकार वहां के किसानों को सीधे सब्सिडी देती है, जिससे ग्राहकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता।

दूध की अलग-अलग वैरायटी का मतलब

जब आप दुकान पर दूध लेने जाते हैं, तो कई तरह के पैकेट देखकर कन्फ्यूज हो सकते हैं। आइए समझते हैं कि इनमें क्या फर्क होता है:

* फुल क्रीम मिल्क: जैसा कि नाम से ही जाहिर है, इसमें फैट की मात्रा सबसे ज्यादा (कम से कम 6%) होती है।

यह दूध काफी गाढ़ा होता है और मलाई निकालने या मिठाइयां बनाने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।

* टोंड मिल्क: यह वो दूध है जिसे आम घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

इसे तैयार करने के लिए फुल क्रीम दूध में स्किम्ड मिल्क (बिना फैट का दूध) और पानी मिलाया जाता है, जिससे इसका फैट प्रतिशत घटकर लगभग 3% रह जाता है।

* डबल टोंड मिल्क: जो लोग फिटनेस फ्रीक हैं या अपनी डाइट में कम कैलोरी लेना चाहते हैं, उनके लिए यह दूध सही रहता है।

इसमें फैट की मात्रा को और भी कम करके सिर्फ 1.5% तक कर दिया जाता है।

* बल्क टोंड मिल्क: यह कोई पैकेट वाला दूध नहीं होता। यह सीधा मदर डेयरी के वेंडिंग बूथ पर मशीनों से मिलता है, जिसे लोग अपने बर्तन में लेकर जाते हैं।

यह पैकेट वाले टोंड दूध के मुकाबले थोड़ा सस्ता पड़ता है।

कुल मिलाकर, चारे की महंगाई और दूध के कम उत्पादन का सीधा असर अब आम आदमी की रसोई के बजट पर दिखने लगा है।

डेयरी कंपनियों का कहना है कि जब तक पीछे से लागत कम नहीं होती, तब तक कीमतों में नरमी आने की उम्मीद कम ही है।

#MotherDairy #Amul #MilkPriceHike #DelhiNCR #Inflation #DairyNews #MilkPrices 

- Advertisement -spot_img