Homeएंटरटेनमेंटशाहरुख के को-स्टार शरद कपूर ने बॉलीवुड से मांगा था काम; अब...

शाहरुख के को-स्टार शरद कपूर ने बॉलीवुड से मांगा था काम; अब सलमान ने की आर्थिक मदद, सोनू सूद ने दिया फिल्म का ऑफर

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Salman Khan helps Sharad Kapoor:  शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की हिट फिल्म ‘जोश’ में विलेन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों चर्चा में हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बेहद खराब और बदहाल स्थिति में नजर आ रहे थे।

इस वीडियो में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अपने पुराने साथियों से काम देने की भावुक अपील की थी। उनकी इस पुकार को इंडस्ट्री ने सुना भी है।

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद, शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए हैं।

राहत की बात यह भी है कि शरद को अब एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी मिल गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

सलमान खान और सोनू सूद बने मसीहा

शरद कपूर का दर्द भरा वीडियो सामने आने के बाद फिल्म फेडरेशन ने इस बात की पुष्टि की है कि सलमान खान ने उनकी आर्थिक मदद की है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सलमान खान का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

संस्था ने लिखा कि मुश्किल वक्त में शरद कपूर की मदद करके सलमान ने एक बड़ी मिसाल कायम की है।

इससे उन सभी कलाकारों को एक उम्मीद मिलती है, जिन्हें लगता है कि बुरे वक्त में इंडस्ट्री उन्हें भूल जाएगी।

वहीं, एक्टर सोनू सूद ने भी शरद कपूर से निजी तौर पर मुलाकात की है।

सोनू ने न सिर्फ उनके साथ एक नए फिल्म प्रोजेक्ट पर लंबी चर्चा की, बल्कि उनके लिए जरूरी मेडिकल सहायता का भी पूरा इंतजाम किया है।

माना जा रहा है कि सोनू सूद के साथ होने वाला यह प्रोजेक्ट शरद को दोबारा पर्दे पर वापस ला सकता है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

डिप्रेशन और झूठे आरोपों का दर्द

शरद कपूर की इस हालत के पीछे एक बड़ा कारण उनका मानसिक तनाव और डिप्रेशन रहा है।

साल 2024 में एक 32 साल की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर ने उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट (यौन उत्पीड़न) का केस दर्ज कराया था।

शरद का कहना है कि इन झूठे आरोपों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।

उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “जब आप पर किसी ऐसी बात का आरोप लगता है जो आपने कभी की ही नहीं, तो बहुत गहरी ठेस पहुंचती है। मैं बुरी तरह डिप्रेशन में चला गया था। मेरा किसी से मिलने-जुलने या काम करने का मन ही नहीं करता था।”

इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने खुद को लोगों से काट लिया था। लेकिन अब उन्होंने ठान लिया है कि वो इस स्थिति से बाहर निकलेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे काम चाहिए, ताकि मैं अपनी आर्थिक और मानसिक स्थिति सुधार सकूं। मैं काम के जरिए ही इस मुश्किल वक्त से बाहर आना चाहता हूं।”

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

हॉलीवुड फिल्म से करेंगे दमदार वापसी

भले ही शरद कपूर ने काम के लिए मदद मांगी हो, लेकिन उनका साफ कहना है कि उन्हें खैरात नहीं बल्कि काम चाहिए।

एक इंटरव्यू में शरद ने बताया कि वह पिछले 7 सालों से न्यूयॉर्क में रह रहे थे और करीब एक साल पहले ही भारत लौटे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका वीडियो बनाने का मकसद इंडस्ट्री या अपने साथियों को नीचा दिखाना नहीं था।

शरद ने खुशखबरी देते हुए बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल चुका है, जिसकी शूटिंग वह जनवरी महीने से शुरू करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे अपने लोग इस इंडस्ट्री में हैं, मुझे सिर्फ पैसों की मदद नहीं चाहिए। मैंने कभी पैसों के लिए प्रोजेक्ट नहीं चुने। हॉलीवुड फिल्म के साथ-साथ मैं बॉलीवुड में भी काम करना जारी रखूंगा।

ये मेरा देश है और मुझे यकीन है कि अगले दो महीनों में मैं पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा और सब कुछ पटरी पर आ जाएगा।”

कैसे सामने आया शरद की बदहाली का सच?

शरद कपूर की इस हालत का खुलासा तब हुआ जब ‘जुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट’ की संस्थापक हेमा चौधरी उनके घर पहुंचीं।

हेमा को दरअसल किसी ने शिकायत की थी कि शरद के घर में जानवरों (कुत्तों) के साथ क्रूएलिटी (निर्दयता) हो रही है। लेकिन जब हेमा वहां पहुंचीं, तो नजारा बिल्कुल अलग था।

उन्होंने देखा कि शरद कपूर खुद बहुत बीमार और कमजोर हैं। वो एक गंदे और बिखरे हुए कमरे में चार कुत्तों के साथ बैठे थे।

बीमारी की वजह से वो उन कुत्तों की देखभाल नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद उन कुत्तों को एक सुरक्षित शेल्टर होम भेजा गया।

इसके बाद जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या भी उनसे मिलने पहुंचीं और उन्होंने ही शरद का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

वीडियो में पता चला कि बार्सेलोना में फुटबॉल खेलने के दौरान शरद के पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह कई महीनों से ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे थे।

‘जोश’ और ‘दस्तक’ से मिली थी पहचान

अगर शरद कपूर के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस फिल्म में उनके साथ सुष्मिता सेन नजर आई थीं।

हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2000 में आई फिल्म ‘जोश’ साबित हुई।

इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ उनका प्रकाश शर्मा वाला नेगेटिव किरदार बहुत पसंद किया गया था।

इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर में ‘बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल’ का नॉमिनेशन भी मिला था।

इसके अलावा शरद ने ‘तमन्ना’, ‘हथियार’, ‘ये है जलवा’, ‘LOC कारगिल’, ‘लक्ष्य’ और सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में भी बेहतरीन काम किया है।

आखिरी बार उन्हें 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में देखा गया था।

अब फैंस को इंतजार है कि शरद जल्द ही अपनी हॉलीवुड फिल्म और नए प्रोजेक्ट्स के साथ एक बार फिर से स्क्रीन पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएं।

#SharadKapoor #SalmanKhan #SonuSood #BollywoodNews #EntertainmentNews #JoshActor #BollywoodComeback

- Advertisement -spot_img