Anjali Raghav Pawan Singh Controversy: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बीच छिड़े विवाद में अब नया मोड़ आ गया है।
अंजलि राघव ने हरियाणा राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि एक लाइव शो के दौरान पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और जब उन्होंने आवाज उठाई, तो सिंगर की पीआर टीम ने उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह बदनाम किया।
इस विवाद का असर अंजलि के करियर पर इतना गहरा पड़ा कि उनके हाथ से दिल्ली की रामलीला में माता सीता का किरदार भी निकल गया।

क्या है पूरा मामला?
यह घटना 29 अगस्त 2025 की है, जब लखनऊ में एक म्यूजिक इवेंट का आयोजन किया गया था।
अंजलि राघव वहां अपने एक गाने के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह बार-बार अंजलि की कमर को छू रहे थे।
अंजलि का कहना है कि वह उस वक्त हैरान रह गईं, लेकिन शो की गरिमा बनाए रखने के लिए तुरंत कुछ नहीं बोला।
🚨Pawan Singh should be the one stepping away from the industry.. in fact from public spaces altogether!!
Actress Anjali Raghav has announced her exit from Bhojpuri film industry after a viral video showed actor Pawan Singh inappropriately touching her at a Lucknow event
And… pic.twitter.com/PmZskw0Fyw
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 30, 2025
अगले दिन जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो अंजलि ने इंस्टाग्राम के जरिए अपना दर्द साझा किया।
उन्होंने बताया कि वह इस व्यवहार से मानसिक रूप से टूट चुकी हैं और अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
माफीनामा और फिर शुरू हुई ‘ट्रोलिंग’
विवाद बढ़ता देख पवन सिंह ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
उन्होंने लिखा कि उनका इरादा गलत नहीं था।
अंजलि ने बड़े दिल दिखाते हुए उन्हें माफ भी कर दिया, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

अंजलि का आरोप है कि माफी के तुरंत बाद पवन सिंह की पीआर (PR) टीम ने उन पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अपने पोस्ट से “गलती मानी” शब्द हटा दें।
जब अंजलि ने उनकी बात नहीं मानी, तो सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया गया।
दर्जनों फर्जी आईडी से अंजलि के पुराने वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और उन्हें भद्दे कमेंट्स के जरिए अपमानित किया गया।
करियर पर पड़ा बुरा असर: छिन गया सीता का रोल
अंजलि राघव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 16 साल की उम्र से रामलीला में माता सीता का किरदार निभाती आ रही हैं।
लेकिन इस विवाद और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फैलाई गई गंदगी के कारण दिल्ली की रामलीला कमेटी ने उनसे यह रोल छीन लिया।

अंजलि ने कहा, “मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को इतनी ठेस पहुंचाई गई कि कुछ लोगों ने मेरा और मेरे परिवार का बहिष्कार कर दिया। मैं डिप्रेशन (अवसाद) की स्थिति में पहुंच गई हूं।”
साइबर पुलिस की सुस्ती
अंजलि का कहना है कि उन्होंने पहले दिल्ली साइबर पुलिस में शिकायत दी थी और उन 20 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जानकारी साझा की थी जो उन्हें बदनाम कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
महिला आयोग से उम्मीद
अब रैपर बादशाह के खिलाफ महिला आयोग की सख्त कार्रवाई को देखकर अंजलि में फिर से हिम्मत जागी है।
उन्होंने हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को ई-मेल भेजकर मांग की है कि:
- उनके खिलाफ किए गए सभी आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटाए जाएं।
- झूठे इंटरव्यू और बदनाम करने वाली कहानियों पर रोक लगे।
- दोषी व्यक्तियों से सार्वजनिक रूप से माफी दिलवाई जाए।

साइबर सेल में इन ID की शिकायत
- भोजपुरी रोस्टर
- भारत वर्ष. वॉइस
- भाई आदर्श 999
- इम्पीरियल. बिहारी
- बिहार नेशन
- वायरल बिहार 123
- पावर स्टार – फैन
- भाई कुलदीप 999
- विवेक 999
- सिंह वेद -999
- द पावर स्टार
- सिद्धार्थ दुबे 999
- बी आर-44 क्रिएशन
- अरुण बिहारी 9999
- पवन सिंह फैन-2.0
- पावर स्टार -95
- बिहार वॉइस
- एक्शन बिहार
यहां देखें विवादित घटना का वीडियो…
#BREAKING : Haryanvi Actress Anjali Raghav Accuses Pawan Singh of Misconduct at Lucknow Event
Haryanvi actress Anjali Raghav has come forward with allegations against Bhojpuri actor Pawan Singh, sharing a video about an incident at a Lucknow event.
Anjali explained that while… pic.twitter.com/IYcsMu3UjZ
— upuknews (@upuknews1) August 30, 2025
#AnjaliRaghav #PawanSingh #WomenSafety #HaryanaNews #BhojpuriControversy #JusticeForAnjali #SocialMediaTrolling #EntertainmentNews
