Dhurandhar 2 Trending Pakistan: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों पड़ोसी देश पाकिस्तान में जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है।
पाकिस्तान के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने दावा किया है कि इस फिल्म के रिलीज होते ही वहां नेटफ्लिक्स का सर्वर क्रैश हो गया और फिल्म पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी।
हालांकि, नेटफ्लिक्स या किसी आधिकारिक सूत्र ने सर्वर क्रैश होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हर तरफ है।

पाकिस्तान में आधी रात को हुआ धमाका
पाकिस्तानी क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के लोग 15 मई की रात 12 बजे इस फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
जैसे ही घड़ी में 12 बजे, लाखों लोगों ने एक साथ फिल्म देखना शुरू कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक के कारण प्लेटफॉर्म का सर्वर कुछ देर के लिए बैठ गया।

माविया ने यह भी कहा कि इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के प्रोपेगैंडा और आलोचनाएं चल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी दर्शकों में फिल्म को लेकर भारी उत्सुकता थी।
पाकिस्तानी दर्शक यह देखना चाहते थे कि फिल्म का डायरेक्शन कैसा है, रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से कितना प्रभावित किया है और सबसे बड़ी बात कि फिल्म में पाकिस्तान के कराची शहर के ‘ल्यारी’ इलाके से जुड़े जो घटनाक्रम दिखाए गए हैं, वे कितने सच हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे में 20 करोड़ व्यूज का अनोखा दावा
अपने एक और वीडियो में माविया ने दावा किया कि ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान में एक नया इतिहास रच दिया है।
उनके मुताबिक, फिल्म को पहले ही दिन करीब 20 करोड़ व्यूज मिले हैं।
पाकिस्तान के इतिहास में आज तक किसी भी फिल्म ने इतनी जल्दी नंबर-1 का पायदान हासिल नहीं किया था।

नोट: यहाँ ’20 करोड़ व्यूज’ का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इसे 20 करोड़ अलग-अलग लोगों ने देखा है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जब एक ही यूजर फिल्म को बार-बार चलाता है या रुक-रुक कर देखता है, तो हर बार व्यू काउंट बढ़ता जाता है।
पाकिस्तान में क्यों खास है यह फिल्म?
इंटरनेशनल लेवल पर इस फिल्म को धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा)’ टाइटल के साथ रिलीज किया गया है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान और अन्य देशों में नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन उपलब्ध है।

इसमें 3 मिनट के ऐसे धांसू एक्शन सीन और रॉ फुटेज जोड़े गए हैं, जिन्हें भारत के सिनेमाघरों (थियेटर्स) में नहीं दिखाया गया था।
हालांकि, भारत के दर्शक अभी इसे नेटफ्लिक्स पर नहीं देख सकते।
भारत के दर्शकों को कब देखने मिलेगी?
भारतीय फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
भारत में ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स जियो-हॉटस्टार के पास हैं।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

जियो-हॉटस्टार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा— ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ एंड अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है।
यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में लगभग ₹1145 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में ₹1797 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है।

दमदार स्टारकास्ट और बेहतरीन निर्देशन
इस फिल्म की सफलता के पीछे इसकी तगड़ी स्टारकास्ट और डायरेक्टर आदित्य धर का विजन है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार हैं।
फिल्म के पहले पार्ट (धुरंधर 2025) में अक्षय खन्ना ने भी कमाल का रोल प्ले किया था।
‘धुरंधर 2’ का निर्माण ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है।
