2024 में दुल्हन बन सकती हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, कोई 25 तो किसी की उम्र है 50 साल

More articles

Bollywood Actress Wedding 2024: एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में न सिर्फ आम इंसान बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स भी शादी की डेट्स फाइनल कर रहे हैं। बॉलीवुड में इस साल कई सेलेब्ल ने शादी की जिनमें पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी और तापसी पन्नू जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल है लेकिन ये लिस्ट यही खत्म नहीं होती क्योंकि आगे आने वाले महीनों में भी बीटाउन की कई पॉपुलर जोड़ियां शादी के बंधन में बंध सकती हैं। तो आइए जानते हैं फिल्मी दुनिया की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो इस साल दुल्हन बन सकती हैं।

1. तमन्ना भाटिया
उम्र-34 साल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने एक्टर विजय वर्मा के साथ साल 2023 में अपने प्यार का ऐलान किया था। दोनों वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। इसके बाद से ही दोनों चर्चाओं में बने रहते हैं। दोनों के फैंस को भी इनकी शादी का इंतजार है। उम्मीद है कि साल 2024 में ये हॉट जोड़ी शादी कर सकती हैं।

2. अदिति राव हैदरी
उम्र- 37 साल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में है, दोनों ने कुछ दिन पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है और साल के अंत तक दोनों शादी भी कर सकते हैं, अदिति की ये दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी जो अब फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के पति हैं।

3. जाह्नवी कपूर
उम्र- 27 साल

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya

बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का करियर कुछ खास रफ्तार नहीं पकड़ पाया, उनके लिंक अप्स भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाए। ऐसे में जाह्नवी अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दोबारा रिलेशन में आ गई और दोनों अक्सर साथ में देखे जाने लगे। बॉलवुड इवेंट्स और फैमिली सेलिब्रेशन में भी दोनों साथ ही पहुंचते हैं। शिखर का जाह्नवी के पिता बोनी कपूर से भी अच्छा तालमेल है। हाल ही में दोनों ने कई मंदिरों के दर्शन किए और भगवान का आर्शीवाद लिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं।

4. अनन्या पांडे
उम्र- 25 साल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Scott Eyewear (@scotteyewear)

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कुबूल कर लिया है। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं और फिल्मी पार्टियों में भी साथ नजर आते हैं। अनन्या ‘कॉफी विद करण’ के लास्ट सीजन में ये भी कहा कि शादी के बाद उन्हें अनन्या रॉय कपूर कहा जाएगा।

5. मलाइका अरोड़ा
उम्र- 50 साल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी का तो फैंस को सालों से इंतजार है। दोनों इस बारे में कई बार बातें भी कर चुके हैं। हाल में ही ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो शादी से जुड़े सवाल का जवाब मलाइका के साथ मिलकर देंगे। दोनों एक-दूसरे के परिवार के भी काफी क्लोज हैं।

ये भी पढ़ें-

ईशा-समर्थ से पहले Bigg Boss के इन 7 Couples का भी हो चुका है ब्रेकअप

जब रवीना टंडन ने बचाया था इन 2 एक्टर्स का करियर, साथ नहीं करती काम तो फ्लॉप हो जाते ये स्टार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest