Homeएंटरटेनमेंट'रावण' बनने से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे KGF स्टार...

‘रावण’ बनने से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे KGF स्टार यश, देखें तस्वीरें

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

KGF Actor Yash In Mahakal Temple: उज्जैन के महाकाल मदिंर में आम जनता के साथ बड़े-बड़े नेता और बॉलीवुड सेलेब भी दर्शन करने आते रहते हैं।

इसी कड़ी में ‘रॉकी भाई’ के नाम से मशहूर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और KGF एक्टर यश भी सोमवार सुबह बाबा महाकाल का दर्शन करने पहुंचे थे।

यश नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में रावण का रोल करने वाले हैं। माना जा रहा है फिल्म शुरू करने से पहले वो बाबा का आशीर्वाद लेने आए थे।

एक्टर यश ने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात की।

माथे पे तिलक और धोती, सादगी से जीता दिल

यश के साथ सिंघम रिटर्न की एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया भी थीं।

यश और मोनिका सुबह 4 बजे तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे।

Actor Yash, Mahakal Ujjain, Yash reached Mahakal, Ravan, Yash will become Ravan, KGF actor,
KGF Actor Yash In Mahakal

इस दौरान यश ने पारंपरिक धोती और सोला पहना था वही अभिनेत्री मोनिका ने साड़ी पहनी हुई थी।

दोनों ने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया हुआ था। दोनों की सादगी देख हर कोई हैरान था।

करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर में दोनों भगवान महाकाल की भक्ति में लीन रहे।

भस्म आरती में शामिल होने के बाद यश ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए और माथा टेका।

दर्शन के बाद पुजारी ने अभिनेता को प्रसाद स्वरूप लाल रंग का महाकाल नाम का छपा पटका भेंट किया।

सभी को यहां आकर दर्शन करना चाहिए- यश

महाकाल के दर्शन के बाद यश ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया-

‘आज बहुत खुशी हुई, जिस तरह से दर्शन हुआ सबको धन्यवाद बोलना चाहता हूं। जितने अच्छे से यहां पर भक्तों के लिए सब कुछ विकसित हुआ है, वो बहुत अच्छा है।

भगवान के दर्शन के लिए यहां भक्तों को जो भी चाहिए सब कुछ मौजूद है।

“यहां आकर बहुत आत्मिक शांति और खुशी मिली, जैसा अनुभव यहां होता है, वैसा कहीं और नहीं। यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग ही है।

भक्त जो चाहता है, उसे यहां मिल जाता है।

भारत से सभी को यहां आकर दर्शन करना चाहिए। भगवान महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे।”

सीएम मोहन यादव से की मुलाकात

इसके पहले 20 अप्रैल की रात यश ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव से भी मुलाकात की, जो उज्जैन में ही थे।

सीएम ने यश से मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Mohan Yadav (@drmohanyadav51)

रावण के रोल में आएंगे नजर

डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में यश रावण का रोल करने वाले हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम और साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी देवी सीता के रोल में नजर आएंगी।

यश इसी हफ्ते मुबंई में की ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू करेंगे और करीब एक महीने तक वह यह शूट करेंगे।

Actor Yash, Mahakal Ujjain, Yash reached Mahakal, Ravan, Yash will become Ravan, KGF actor,
KGF Actor Yash In Mahakal

माना जा रहा है कि इसीलिए यश महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे क्योंकि रावण भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त था।

वैसे यश अक्सर कोई भी नई फिल्म शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद जरूर लेते हैं।

- Advertisement -spot_img