Rashmika Vijay Ranabali: साउथ सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों ने उदयपुर के एक आलीशान होटल में बेहद करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया।
फैंस को उस समय और खुशी मिली जब कपल ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं।
Hi my loves,
Introducing to you now “My Husband”! 💘
Mr. Vijay Deverakonda!! ❤️
The man who taught me what true love feels like,
The man who showed me what being in peace feels like! 🤍
The man who told me everyday that dreaming big was absolutely ok and constantly telling… pic.twitter.com/MPrsGfNTwb— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) February 26, 2026
सासू मां ने ऐसे किया रश्मिका का स्वागत
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन रश्मिका मंदाना जब पहली बार अपने ससुराल (हैदराबाद) पहुंचीं, तो वहां उनका नजारा देखने लायक था।
विजय देवरकोंडा का हैदराबाद वाला घर दुल्हन की तरह सजाया गया था।
जैसे ही रश्मिका घर के दहलीज पर पहुंचीं, विजय की मां ने अपनी बहू का ज़ोरदार स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सासू मां बेहद प्यार से रश्मिका का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले जा रही हैं।
View this post on Instagram
इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी, जो उनकी खुशी को बयां कर रही थी।
शादी के साथ फिल्म का डबल सरप्राइज
फैंस के लिए यह शादी किसी फिल्म से कम नहीं थी, और सच में मेकर्स ने उन्हें एक बड़ा सरप्राइज भी दिया।
रश्मिका और विजय की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ का फर्स्ट लुक और गाना शादी वाले दिन ही रिलीज किया गया।
फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें ‘राणाबाली’ और ‘जयम्मा’ (फिल्म में उनके किरदार) की शादी के खूबसूरत पल दिखाए गए।

इस वीडियो के अंत में रश्मिका और विजय को रियल लाइफ शादी की बधाई भी दी गई।
फिल्म ‘राणाबाली’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय एक सिपाही के रोल में हैं और रश्मिका मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
खास बात यह है कि हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वॉसलू इसमें विलेन का रोल निभाएंगे।
Movie song ❌❌
Real life 1980’s Pre wedding shoot ✅✅#Ranabaali #EndhayyaSaami #Virosh pic.twitter.com/sD7cvIelkY— Dragon 🗡️🗡️ (@Dragontweetzz) February 28, 2026
रिसेप्शन में पहुंचेंगे PM मोदी?
अब सभी की निगाहें कपल के रिसेप्शन पर टिकी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, विजय और रश्मिका का ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
खबरों की मानें तो इस रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है।
साथ ही, टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
Vijay Deverakonda reveals PM Modi’s “sweetest letter” to his parents before marrying Rashmika Mandanna
Read @ANI Story |https://t.co/kuKPkcHbhN#PMModi #VijayDeverakonda #RashmikaMandanna #Viroshwedding pic.twitter.com/JmToqhorwa
— ANI Digital (@ani_digital) February 28, 2026
जब कपल को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो रश्मिका लाल अनारकली सूट, सिंदूर और मंगलसूत्र में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
#virosh #viroshlove #RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #RashmikaVijayWedding #Ranabali #TollywoodNews


