Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
आज उनकी 5वीं पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर उन्हें याद किया।
बहन श्वेता के अलावा सुशांत के फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्टर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
श्वेता ने लिखा, “आज भाई की 5वीं डेथ एनिवर्सरी है। 14 जून 2020 को उनके निधन के बाद बहुत कुछ हुआ है। CBI ने कोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन हमें अभी तक जानकारी नहीं मिली है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सुशांत पवित्रता, ज्ञान और प्रेम का प्रतीक थे। उनकी मासूम हंसी और सीखने की ललक हमेशा हमारे साथ रहेगी।”

“सुशांत हमारे दिलों में जिंदा हैं” – श्वेता सिंह कीर्ति
श्वेता ने अपने पोस्ट में सुशांत की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खुशनुमा पलों में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने लिखा, “सुशांत कहीं नहीं गए हैं, वह हम सबके दिलों में बसते हैं। जब हम किसी से प्यार करते हैं, कुछ नया सीखते हैं या जिंदगी को बच्चों की तरह मासूमियत से जीते हैं, तब हम सुशांत को जिंदा कर देते हैं।”
उन्होंने फैंस से अपील की कि वे सुशांत के नाम पर नकारात्मकता न फैलाएं, बल्कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाएं।
“सुशांत ने कई लोगों के दिलों को छुआ था। हमें उनकी यादों को प्यार और सम्मान के साथ जीवित रखना चाहिए।”
View this post on Instagram
CBI की क्लोजर रिपोर्ट और सुशांत केस का हाल
सुशांत की मौत के बाद इस मामले में कई थ्योरीज सामने आईं, जिसमें आत्महत्या, हत्या और ड्रग्स का आरोप शामिल था।
CBI ने इस मामले की जांच की और चार साल बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की।
रिपोर्ट में कहा गया कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला।

गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगे थे आरोप
सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोप लगाया था,
जबकि रिया ने भी सुशांत के परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
हालांकि, CBI ने दोनों पक्षों के आरोपों को खारिज करते हुए कोई ठोस सबूत नहीं पाया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है, लेकिन उनकी यादें लाखों फैंस के दिलों में जिंदा हैं।
उनकी बहन श्वेता का भावुक संदेश यही बताता है कि सुशांत की विरासत हमेशा अमर रहेगी।