दिव्यांका त्रिपाठी से मिलते ही बदल गई थी पति विवेक दाहिया की किस्मत, कभी किराया देने के लिए भी नहीं थे पैसे

More articles

टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहू ‘दिव्यांका त्रिपाठी’ और उनके पति ‘विवेक दाहिया’ अक्सर रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। विवेक अपनी वाइफ को लेडी लक भी मानते हैं। जिनसे शादी करने के बाद उनकी किस्मत एक्टिंग की दुनिया में चमकने लगी।

रेंट भरने तक के नहीं थे पैसे
इस कपल ने साल 2016 में शादी की थी। उस समय दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थी। लेकिन उनके एक्टर पति काम की तलाश में परेशान थे।
दोनों की मुलाकात से कुछ वक्त पहले तक विवेक दाहिया के पास मुंबई में रहने का ठिकाना तक नहीं था। वो जिस किराये के मकान में रहते थे, उसके रेंट भरने के पैसे भी एक्टर के पास नहीं थे।

पिता के खिलाफ जाकर बने थे एक्टर-

‘विवेक दाहिया’ के पिता नहीं चाहते थे, कि वो एक्टर बने। इसलिए उन्होंने सिर्फ 6 महीने का वक्त देकर उनको मुंबई भेजा था। उस वक्त उनके पास 60 हजार रूपये ही थे। ‘सिद्धार्थ कनन’ को दिए इंटरव्यू में विवेक दाहिया ने बताया था कि मुंबई में मुझे लंबे समय तक काम नहीं मिला था। पैसे खत्म होने लगे थे, ये भी नहीं पता कि आगे के महीनों में रेंट कहां से भर पाऊंगा। मैंने उसके बाद तय किया था कि किसी से उधार लेकर थोड़े दिन और काम चला लूंगा। लेकिन मेरी किस्मत अच्छी रही, मुझको ‘ये है मोहब्बतें’ शो ऑफर हो गया। जिसके चलते मुझे मुंबई में किसी से पैसे नहीं मांगने पड़े।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

जुए की लत में बर्बाद हो गए थे विवेक-

विवेक दाहिया पर उनके पिता को इसलिए भी भरोसा नहीं था, क्योंकि उनको जुआ खेलने की लत थी। एक वेबसाइट के अनुसार जब एक्टर 19 साल के थे तब ब्रिटेन में उन्हें कसीनो जाने की लत लग गई थी। विवेक दाहिया ने कहा कि पहले दिन मैंने बहुत पैसे जीते थे। जिसके चलते मुझे लालच आ गया, मैं हर दिन कसीनो जाने लगा। लेकिन एक दिन मैं अपनी कार भी जुएं में हार गया था। जब मैं उस दिन कसीनो से लौटा तो मैंने कैब ड्राइवर को सारा किस्सा सुनाया। उसने बताया कि वो भी पहले जुआ खेलते था, जिसमें वो अपने दो घर हार चुका है और उसकी पत्नी भी उसको छोड़कर जा चुकी है। मैंने करीब तीन सालों तक खुद को इस लत में बर्बाद करके रखा हुआ था।
विवेक दाहिया बताते हैं कि अब जब भी वो कसीनो जाते हैं, तो हमेशा पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को साथ लेकर ही जाते हैं। ताकि वो एक लिमिट में ही रहकर पैसे बर्बाद करें।

पत्नी के साथ रहकर बदली जिन्दगी-

विवेक दाहिया जब दिव्यांका त्रिपाठी से मिले थे तो वो पहले से ही टीवी की सुपरस्टार थीं। लेकिन दिव्यांका ने हमेशा पति के स्ट्रगल की रिस्पेक्ट की। साल 2016 में दोनों की शादी से एक्टर को काफी लाइमलाइट मिली। अगले साल ही साल 2017 में इस कपल ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ में भाग लिया और शो के विनर भी बने। विवेक दाहिया ने इस जीत का क्रेडिट अपनी लेडी लक को ही दिया था। वो बताते हैं कि इसके बाद उनको कयामत की रात, कुंडली भाग्य जैसे टीवी शोज के अलावा कई वेब सीरिज और फिल्में भी ऑफर हुई थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

ये भी पढ़ें-

शादी के 3 महीने पहले ही हुई राधिका मर्चेंट की बैचलरेट पार्टी, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की होस्ट

- Advertisement -spot_img

Latest