Holi Colours Meaning: होली रंगों का त्यौहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अलग-अलग रंग लगाते हैं और होली की खुशियां मनाते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर रंग का अपना अलग महत्व है और ये अलग-अलग चीजों के प्रतीक है।
इसके अलावा कौन सा रंग किसे लगाना चाहिए और आखिर होली पर सफेद कपड़े ही क्यों पहने जाते हैं?
इस आर्टिकल में आपको मिलेंगे इन सारे सवालों के जवाब, साथ ही जानेंगे राशिनुसार कौन सा रंग खेलना सही रहेगा।
किस रंग का क्या मतलब है? (What does which color mean)
1. लाल रंग
लाल रंग प्रेम और उत्साह का प्रतीक होता है। यह रंग शक्ति, साहस और विश्वास का भी प्रतीक है।
होली पर लाल रंग का प्रयोग जीवन में प्रेम और समर्पण को दर्शाता है।
लाल रंग खेलकर लोग आपसी रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करते हैं।
ये मां दुर्गा का प्रिय रंग माना जाता है।
2. पीला रंग
पीला रंग खुशी, उल्लास और आशावाद का प्रतीक होता है।
यह रंग मानसिक शांति और सुदृढ़ता को दर्शाता है।
होली के दौरान पीला रंग पूरे समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करता है।
ये श्रीकृष्ण का प्रिय रंग माना जाता है।

3. गुलाबी रंग
गुलाबी रंग प्यार, रोमांस, और चंचलता का प्रतीक होता है।
यह रंग शांति, करुणा, आशावाद, और रचनात्मकता से भी जुड़ा है।
गुलाबी रंग को आम तौर पर महिलाओं और फेमिनिटी से जोड़ा जाता है।
ये माता लक्ष्मी का प्रिय रंग माना जाता है।
4. हरा रंग
हरा रंग ताजगी और नई शुरुआत का प्रतीक है।
हरे रंग से जीवन में हरियाली और संतुलन का संदेश मिलता है।
ये भगवान गणेश का प्रिय रंग है।
5. नीला रंग
नीला रंग आकाश और समुद्र का प्रतीक है, जो शांति, निरंतरता और विश्वास का संदेश देता है।
नीला रंग मन को शांत करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
होली पर नीले रंग का प्रयोग रिश्तों में विश्वास और समर्पण को बढ़ावा देता है।
श्रीकृष्ण भी श्याम यानि नीलवर्ण के थे। इसलिए यह रंग बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और राधा रानी को बेहद प्रिय है।

6. सफेद रंग
सफेद रंग शुद्धता, सत्य और ईमानदारी का प्रतीक है।
यह रंग हर प्रकार की नकारात्मकता से मुक्ति और आत्मसाक्षात्कार की ओर मार्गदर्शन करता है।
ये भगवान शिव का प्रिय रंग है।
7. नारंगी या केसरिया रंग
केसरिया संतोष और त्याग और सकारात्मकता का प्रतीक है।
यह रंग जीवन को गति और उन्नति की दिशा में प्रेरित करता है।
इससे जीवन में नए अवसरों और उत्साह को लाने का प्रतीक होता है।
यह रंग हमें निरंतर बढ़ते रहने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।
ये हनुमान जी का प्रिय रंग है।
8. बैंगनी रंग
बैंगनी रंग ज्ञान, शक्ति, आध्यात्मिकता, विलासिता, धन और कुलीनता का प्रतीक है।
बैंगनी रंग स्वतंत्रता और गरिमा का भी प्रतीक है।

होली के दिन क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े (Why we wear white clothes on Holi)
होली पर ज्यादातर लोग सफेद रंग कपड़े पहनते हैं। ये परंपरा सालों से चल रही है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों?
दरअसल, सफेद रंग में हर रंग उभर कर नजर आता है, इसका मतलब है हर स्थिति को स्वीकार करना।
इसके अलावा ये इस बात की ओर भी इशारा करता है कि हम सभी को इन रंगों की तरह आपस में घुलमिल जाना चाहिए, बिना किसी रंग को दबाए।

कौन सा रंग किसे लगाएं? (Which colour should be applied to whom)
लाल रंग-
लोग इस रंग से सबसे ज्यादा होली खेलते हैं। इस रंग का धार्मिक महत्व भी है।
होली के दिन इस रंग का गुलाल बच्चों और युवाओं को लगाना चाहिए।
हरा रंग-
हरे रंग का गुलाल अपने से बड़ों को लगाएं।
पीला रंग-
पीले रंग का गुलाल सुंदरता और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में ये रंग अपनी बहनों या घर की अन्य महिलाओं को लगाएं।
नारंगी या केसरिया रंग-
ये रंग खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का गुलाल अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को लगाएं।

राशिनुसार कौन सा रंग लगाएं- (Which color choose according to zodiac sign)
मेष और वृश्चिक
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में इन राशि के लोगों को लाल या गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए।
वृष और तुला
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इनके लिए सफेद या हल्के रंग से होली खेलना शुभ रहेगा।
मिथुन और कन्या
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ऐसे में हरे रंग से होली खेलने से इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह
इस राशि का स्वामी सूर्य देव है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को पीले या नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए।
कर्क
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इन्हें सफेद या हल्के रंगों से होली खेलनी चाहिए।
धनु और मीन
इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। ऐसे में इन राशियों के लिए पीले रंग से होली खेलना अत्यंत शुभ माना जाता है।
मकर और कुंभ
इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। ऐसे में इन दो राशि के लोगों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
All Image Credit- Freepik