May 2025 Bank Holiday: मई का महीना आते ही लोग छुट्टियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।
चाहे बैंकिंग काम हो, स्कूल की छुट्टियाँ हों या सरकारी कार्यालयों का अवकाश – सभी को इन दिनों की जानकारी पहले से चाहिए होती है।
आइए जानते हैं मई 2025 में कौन-कौन से दिन छुट्टी रहेगी।
बैंक अवकाश कैलेंडर मई 2025
- मई 2025 में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे:
- रविवार के अवकाश: 4, 11, 18, 25 मई
- शनिवार के अवकाश: 10 मई (दूसरा शनिवार), 24 मई (चौथा शनिवार)
मई 2025 के प्रमुख सार्वजनिक अवकाश
- 1 मई (गुरुवार) – मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस
- 12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा
- 29 मई (गुरुवार) – महाराणा प्रताप जयंती
- 30 मई (शुक्रवार) – गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस
इसके अलावा हर शनिवार और अलग-अलग राज्यों में भी विशेष अवकाशों पर छुट्टी रहेगी।
राज्यों के विशेष अवकाश:
- 1 मई गुरुवार- मजदूर दिवस (गोवा, असम, मणिपुर, केरल, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल)
- 1 मई गुरुवार- महाराष्ट्र दिवस (महाराष्ट्र)
- 8 मई गुरुवार- गुरु रवींद्र जयंती (पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा)
- 12 मई सोमवार- बुद्ध पूर्णिमा (उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, झारखंड, मिजोरम, तमिलनाडु)
- 16 मई शुक्रवार- सिक्किम राज्य दिवस (सिक्किम)
- 26 मई सोमवार- काजी नजरुल इस्लाम जयंती (त्रिपुरा)
- 29 मई गुरुवार- महाराणा प्रताप जयंती (राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा)
- 30 मई शुक्रवार- गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस (पंजाब)
स्कूलों की छुट्टियां
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 21 मई से 30 जून तक (अधिकांश राज्यों में)
शेयर बाजार के अवकाश
मई 2025 में शेयर बाजार 9 दिन बंद रहेगा:
8 दिन (शनिवार और रविवार) और 1 मई (मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस)
महत्वपूर्ण सुझाव
- बैंकिंग काम के लिए छुट्टियों से एक दिन पहले का समय चुनें
- ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं छुट्टियों में भी उपलब्ध रहेंगी
- स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तैयारी पहले से कर लें
- शेयर बाजार के निवेशक ट्रेडिंग कैलेंडर ध्यान से देखें