किचन में मौजूद ये 7 चीजें दूर करेंगी Periods का दर्द, होगी नियमित माहवारी

More articles

पीरियड महिलाओं के शरीर में होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसमें टिशूज और ब्लड वेजाइना के जरिए के रास्ते शरीर से बाहर निकलते हैं। एक पीरियड से दूसरे पीरियड के बीच के समय के गैप को पीरियड साइकल कहते हैं। एक पीरियड के खत्म होने के करीब 28 दिन के बाद दूसरा पीरियड आता है। कई महिलाओं में ये गैप 26 से 32 दिनों का भी होता है। लेकिन अगर पीरियड एक हफ्ते पहले या बाद में आ रहा है, तो इसको रेगुलर नहीं माना जाता है। इसको मेडिकल की भाषा में ओलिगोमेनोरिया कहते हैं। इससे परेशान महिलाओं को अक्सर रोज दवा भी लेनी पड़ती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जो कि आपको इस परेशानी से निकालने में मदद कर सकते हैं। जिससे आपका पीरियड हर महीने समय पर आएगा।

इन चीजों को करें खानें में शामिल-

1. कच्चा पपीता- Raw Papaya

कच्चा पपीता पीरियड्स में दर्द या समय पर ना आने वाली परेशानी को दूर करता है। आप कच्चे पपीते को घिसकर सलाद बनाकर खा सकती हैं। ये वेजाइना से टिशू और ब्लड को रिलीज करने में यूट्रस की मदद करता है। जिससे आपका ब्लड फ्लो सामान्य होता है।

Fresh papaya, cut into half, put on dark floor

2. दालचीनी- Cinnamon

दालचीनी पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करने के साथ इस दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता है। दालचीनी को डाइट में शामिल करने के लिए इसका पाउडर बना लें। आप दूध में भी इसका पाउडर मिलाकर पी सकती हैं। इसके अलावा दालचीनी पाउडर को सब्जी में मिलाकर भी खा सकते हैं।

High angle of bowl with cinnamon sticks and defocused star anise

3. अदरक- Ginger
अदरक सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों से आपको बचाता है। मगर इसमें मौजूद विटामिन-सी और मैग्नीशियम की मात्रा आपके गर्भाशय यानी यूट्रस को सिकुड़ने में मदद करती है। जो कि आपके पीरियड्स नियमित करने में मदद करता है।

Set of ginger slices, lemon and ginger and honey in a bowls on a dark wooden background. top view.

4. एलोवेरा- Aloe Vera

एलोवेरा हार्मोन्स को कंट्रोल करता है। जिससे पीरियड्स साइकिल भी आराम से चलता है। आप चाहे तो फ्रेश एलोवेरा पल्प में एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित रूप से अपने ब्रेकफास्ट में लें।

5. हल्दी- Turmeric

हल्दी के सेवन से आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको रोज रात में सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी और शहद मिलाकर पीना होगा। ये ना केवल आपको पीरियड्स नियमित करने में हेल्प करेगा बल्कि पीरियड क्रैम्प को भी कम करता है।

Turmeric powder

6. अनानास- Pineapple

अनानास में एंजाइम ब्रोमेलैन होता है। जो कि ब्लड फ्लो कम करने में मदद करता है। इसे भी आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

7. गुड़ (Jaggery)

गुड़ में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके नियमित सेवन से गर्भाशय की ऐंठन कम होती है। यह शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ाता है। जिससे पीरियड्स आराम से होते हैं और दर्द से भी राहत मिलती है।

Top view of palm sugar cubes in a glass jar on sackcloth texture background

नोट- ये जानकारी सिर्फ आलेखों के आधार पर है। ऊपर बताए गए किसी भी टिप्स को फॉलो करने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें-

पुरुषों में हेयरफॉल का खतरा बढ़ाते हैं ये 5 ड्रिंक्स, जानें किन घरेलू जूस से हो सकती है बालों की ग्रोथ

40 की उम्र में पाएं 25 जैसी फिटनेस और खूबसूरती, अपनाएं इन 8 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के फिटनेस Tips

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest