Homeन्यूजस्पैम कॉल्स पर TRAI की स्ट्राइक: 1 साल के लिए बैन होंगे...

स्पैम कॉल्स पर TRAI की स्ट्राइक: 1 साल के लिए बैन होंगे नंबर, ऑटोमेटेड कॉल्स पर लगेगा 5 पैसे का चार्ज

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

TRAI new rules for spam calls: अगर आप भी आए दिन आने वाली फर्जी कॉल्स, लोन के ऑफर और रोबोकॉल्स से परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने फर्जी और अनचाही कमर्शियल कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए एकदम नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं।

इन नए नियमों के तहत अब रोबोकॉल्स, ऑटोमेटेड कॉल्स और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए पहचानी जाने वाली स्पैम कॉल्स को सीधे रेगुलेटरी दायरे में लाया गया है।

यानी अब फर्जी कॉलिंग करने वालों की खैर नहीं होगी

Mobile Data Tax India, Internet Price Hike, Data Usage Tax, Department of Telecommunications, DoT, 1 Rupee Per GB Tax, Telecom News, GST on Mobile Recharge, Tech News, Tech Updates, Utility News, Mobile Data Tax

आइए जानते हैं कि TRAI के इन नए नियमों से आपकी जिंदगी कैसे आसान होगी और स्पैम कॉल्स करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी:

1. 10 दिन में 5 बार पकड़े गए तो सिम बंद और 1 साल का बैन

अब टेलीकॉम कंपनियां स्पैम मैसेज और कॉल्स भेजने वाले नंबरों पर कड़ी नजर रखेंगी।

अगर 10 दिनों के अंदर किसी एक व्यक्ति या कंपनी के 5 नंबर संदिग्ध पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ तुरंत जांच शुरू होगी।

जांच के दौरान री-केवाईसी कराया जाएगा और आउटगोइंग कॉल बंद कर दी जाएगी।

अगर बार-बार वही गलती दोहराई गई, तो सिम हमेशा के लिए बंद कर दी जाएगी और उस कनेक्शन को 1 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

2. कंप्यूटर और रोबोट वाली फर्जी कॉल्स पर लगाम

अक्सर देखा जाता है कि कंप्यूटर से रिकॉर्डेड आवाज वाली कॉल्स (रोबोकॉल्स) आती हैं। TRAI ने अब इन्हें कड़े नियमों में बांध दिया है।

ऐसी ऑटोमैटिक कॉल्स करने वाली कंपनियों को पहले टेलीकॉम ऑपरेटर को यह बताना होगा कि वे किस नंबर का इस्तेमाल करेंगी।

अगर बिना जानकारी दिए कोई भी ऑटोमैटिक कॉल की गई, तो उसे तुरंत स्पैम मानकर ब्लॉक कर दिया जाएगा।

3. बिना इजाजत ऑटोमैटिक कॉल पर 5 पैसे/मिनट जुर्माना

अगर कोई कंपनी नियमों को नजरअंदाज करके या बिना बताए ऑटोमैटिक कॉल्स करती है, तो उस पर प्रति मिनट 5 पैसे का जुर्माना लगेगा।

हालांकि, सरकार से मान्यता प्राप्त या 140/160 जैसी आधिकारिक कमर्शियल सीरीज वाले नंबरों को इस जुर्माने से बाहर रखा गया है।

Mobile Data Tax India, Internet Price Hike, Data Usage Tax, Department of Telecommunications, DoT, 1 Rupee Per GB Tax, Telecom News, GST on Mobile Recharge, Tech News, Tech Updates, Utility News, Mobile Data Tax

4. AI की मदद से सिर्फ 3 शिकायतों पर होगा एक्शन

पहले किसी स्पैम नंबर पर कार्रवाई करने के लिए 10 दिनों में कम से कम 5 शिकायतों की जरूरत होती थी।

लेकिन अब इस सिस्टम को AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से जोड़ दिया गया है।

अगर AI किसी नंबर को संदिग्ध चिन्हित करता है, तो सिर्फ 3 शिकायतें मिलते ही उस नंबर पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

5. संतुष्ट न होने पर 15 दिनों में कर सकते हैं अपील

अगर आपने स्पैम कॉल की शिकायत दर्ज कराई है और आप टेलीकॉम कंपनी के निपटारे से खुश नहीं हैं, तो आपके पास 15 दिनों के भीतर अपील करने का अधिकार होगा।

इसके लिए आप TRAI DND ऐप, कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल या 1909 पर कॉल और SMS की सुविधा ले सकते हैं।

Mobile Data Tax India, Internet Price Hike, Data Usage Tax, Department of Telecommunications, DoT, 1 Rupee Per GB Tax, Telecom News, GST on Mobile Recharge, Tech News, Tech Updates, Utility News, Mobile Data Tax

6. पूछताछ के बाद सिर्फ 7 दिन ही कर सकेंगे कॉल

अक्सर जब आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप या सर्विस के लिए पूछताछ करते हैं, तो कंपनियां महीनों तक फोन करके परेशान करती हैं।

अब नए नियम के मुताबिक, कंपनियां पूछताछ के बाद सिर्फ 7 दिनों तक ही आपसे संपर्क कर पाएंगी।

इसके लिए भी उनके पास आपकी पूछताछ का डिजिटल या लिखित रिकॉर्ड होना जरूरी है।

7. फर्जी मैसेज भेजने पर 6 घंटे में एक्शन

अगर कोई टेलीमार्केटर फर्जी मैसेज, गलत हेडर या गलत टेम्पलेट का इस्तेमाल करता है, तो उसे महज 6 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही गड़बड़ी करने वाली कंपनी का कनेक्शन 1 साल के लिए काटकर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

8. ट्रूकॉलर ऐप जरूरी सरकारी कॉल्स को नहीं रोक पाएगा

ट्रूकॉलर (Truecaller) जैसे ऐप्स अब सरकारी या प्रामाणिक कंपनियों के नंबरों (जैसे 140xx, 1600xx सीरीज) को एक साथ बल्क में स्पैम बताकर ब्लॉक नहीं कर सकेंगे।

हालांकि, अगर कोई यूजर व्यक्तिगत रूप से अपनी मर्जी से किसी नंबर को ब्लॉक करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है।

#TRAI #SpamCalls #TelecomRules #CyberSafety #Robocalls #ConsumerProtection #TechNewsHindi

- Advertisement -spot_img