Homeन्यूजMP Police Bharti 2026: MP में सूबेदार और ASI के 655 पदों...

MP Police Bharti 2026: MP में सूबेदार और ASI के 655 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की तारीख और योग्यता

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Police Subedar ASI Bharti 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय/शीघ्रलेखक) और सहायक उप निरीक्षक (ASI – अनुसचिवीय) के कुल 655 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके लिए मंडल की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Love Jihad, Nodal Officers, MP Police, DGP Kalash Makwana, Student Safety, Girl Student, Girl Student Safety, MP Girls School, MP Girls College,

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल

इस भर्ती परीक्षा (चयन परीक्षा-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

यदि आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाती है, तो उसमें 13 अक्टूबर 2026 तक सुधार (संशोधन) किया जा सकेगा।

चयन परीक्षा का पहला चरण 3 नवंबर 2026 (मंगलवार) से आयोजित किया जाएगा।

MP Police Constable Bharti 2025, MP Police Constable New Rules, MP Police Age Limit Relaxation, MP Police Physical Standards, MP Police Constable Preparation Tips, MP Police Constable Exam Date, MP Police Bharti 2025 Eligibility, MP Police Constable Syllabus, MP Police Constable Vacancy,

गृह विभाग के तहत आने वाले इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय द्वारा कर्मचारी चयन मंडल को भेजा गया था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंडल ने आरक्षकों (Constables) के 7,500 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए थे।

वेतनमान (Salary Structure)

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी पैकेज मिलेगा:

 * सूबेदार (शीघ्रलेखक): ₹36,200 से लेकर ₹1,14,800 तक का वेतनमान।

* सहायक उप निरीक्षक (ASI): ₹19,500 से लेकर ₹62,000 तक का वेतनमान।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

 * अनारक्षित (General/Unreserved): ₹500

 * SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग (केवल MP के निवासी): ₹250

 * विभागीय परीक्षा हेतु: ₹200 (सामान्य) और ₹100 (आरक्षित वर्ग)

   (ध्यान दें: ऑनलाइन फॉर्म भरते समय पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।)

MP Police Israel Software Deal, MP Cyber Police Cellebrite Software, MP Home Department vs PHQ, Madhya Pradesh, Police News Digital Forensic Tool MP Police, DGP Financial Powers MP, Cyber Crime MP Police,

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

* सूबेदार (शीघ्रलेखक):

अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हिंदी शॉर्टहैंड (आशुलिपि) में 100 शब्द प्रति मिनट की गति से परीक्षा उत्तीर्ण होना और कंप्यूटर दक्षता संबंधी प्रमाणपत्र जरूरी है।

 * सहायक उप निरीक्षक (ASI):

12वीं पास होने के साथ-साथ अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर, आईटीआई, COPA (कम्प्यूटर ऑपरेटिंग एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) या आधुनिक कार्यालय प्रबंधन में निर्धारित डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

MP Police Bharti 2025, MP SI Recruitment 2025, MP Police Subedar Bharti, MPESB SI Online Form, Madhya Pradesh,Police Bharti 2025, MP SI Recruitment, SI Application Date, SI Qualification, SI Age Limit, esb.mp.gov.in, SI Pay Scale, How to apply, MP Police SI, mp news

पहचान पत्र और आरक्षण के नियम

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल (Original) फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

इसके लिए पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य मान्यता प्राप्त पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है।

जिन अभ्यर्थियों के पास पहचान पत्र के रूप में यह दस्तावेज होगा, उनका बायोमेट्रिक या आवश्यक सत्यापन किया जाएगा।

आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा।

#MPPoliceRecruitment2026 #MPESB #SarkariNaukri2026 #MPPoliceJobs #SubedarBharti #ASIJobs #MPGovernmentJobs

- Advertisement -spot_img