Homeलाइफस्टाइललाल-पीला या हरा-नीला, जानें किस दिन कौन सा रंग पहनने से चमक...

लाल-पीला या हरा-नीला, जानें किस दिन कौन सा रंग पहनने से चमक सकती है किस्मत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Which Color To Wear Which Day: जीवन में रंगों का बहुत महत्‍व है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रंग आपकी किस्मत भी चमका सकते हैं।

जी हां, सप्ताह में कुल 7 दिन होते हैं। हर दिन का अपना महत्व, रंग और ऊर्जा होती है।

ज्योतिष के मुतबिक अगर दिन के हिसाब से कपड़ों के रंग चुनकर पहने जाएं तो उस दिन की ऊर्जा और अधिक प्रबल हो जाती है, साथ ही बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है।

इसका प्रभाव हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है। ऐसे में हम जहां भी जाते हैं और जिस काम से जाते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा के साथ जाते हैं।

इसका दूसरे लोगों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और हमारे सारे काम सही तरीके से पूरे होते हैं।

अलग-अलग भगवान और नवग्रहों को समर्पित है रंग…

ज्‍योतिष में ग्रहों का भी विशेष महत्‍व माना गया है। ये ग्रह जीवन को भी प्रभावित करते हैं।
ग्रहों की दशा आपके पक्ष में हो, तो असंभव काम भी संभव हो जाते हैं और अगर पक्ष में न हो तो मेहनत के बावजूद भी आपको अपने मन के परिणाम नहीं मिलते।
ज्‍योतिष में सप्‍ताह के हर दिन का संबन्‍ध किसी न किसी ग्रह से बताया जाता है और हर ग्रह का संबन्‍ध किसी न किसी रंग से माना गया है जैसे शनि का रंग नीला और काला तो सोमवार का रंग सफेद।
ऐसे में अगर हम दिन के हिसाब से ग्रह से जुड़े रंग के वस्‍त्र पहनें तो इससे ग्रह का अनुकूल असर हमारे जीवन पर पड़ता है।
हिंदू धर्म में भी सप्ताह के अलग-अलग दिन भी अलग-अलग भगवान को समर्पित है, जिनको विशेष रंग प्रिय हैं।
ऐसे में अगर हम दिन के हिसाब से रंग चुनकर पहने तो हमें भगवान की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

आइए जानते हैं कि सप्ताह में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए….

Which Color To Wear On Monday: 1. सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है जो कि शीतलता का प्रतीक है।
इस दिन हल्के रंग के ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आंखों को सुकून दें। सोमवार को कहीं निकलें तो सफेद कपड़े पहनें।
इसके अलावा आप ऑफ व्‍हाइट, गुलाबी, हल्‍का पीला, सिल्‍वर और आसमानी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है।

what to wear on Monday

  • इस दिन काले और चटकदार रंगों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
Which Color To Wear On Tuesday: 2. मंगलवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है।

इस दिन आप लाल, केसरिया, नारंगी और पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

इन्‍हें पहनने से भीतरी उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

what to wear on Tuesday

  • इस दिन कालें या चटक रंग के कपड़े न पहने।
Which Color To Wear On Wednesday: 3. बुधवार
बुधवार का दिन भगवान गणेश को सर्मपित होता है, इस दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है।
इसका कारण यह है कि भगवान गणेश को दूर्वा बेहद प्रिय है जो हरे रंग की होती है और बुधवार के दिन का स्वामी भी बुध ग्रह है जिन्हें हरा रंग पसंद है, इसलिए इस दिन हरे या उससे मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
शुभ कार्य में सफलता के लिए भी हरा रंग धारण करके निकलना चाहिए।

what to wear on WEDNESDAY

Which Color To Wear On Thursday: 4. गुरुवार
गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन का स्वामी ग्रह गुरु यानी बृहस्पति है।
अगर गुरु अगर आपके पक्ष में हो, तो बड़ी से बड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति जीवन में खूब तरक्‍की और नाम पाता है।
गुरु का रंग पीला माना जाता है, इसलिए इस दिन पीले, सुनहरे या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
इसके अलावा घर से निकलते समय हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा बौर बेहतर होगी और आपके काम आसानी से बनेंगे।

what to wear on Thursday

Which Color To Wear On Friday: 5. शुक्रवार
शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्‍मी को समर्पित होता है, जिन्हें कमल के फूल बेहद प्रिय है और क्योंकि कमल गुलाबी रंग का होता है इसलिए देवी लक्ष्मी को ये रंग बेहद पसंद है।
शुक्रवार का स्वामी ग्रह शुक्र होता है जो विलासिता यानी लग्‍जरीअस लाइफ देने वाला ग्रह माना गया है।
शुक्र को अपने पक्ष में करने के लिए इस दिन गुलाबी, आसमानी, सफेद, या फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनने चाहिए।

what to wear on Friday

  • इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
Which Color To Wear On Saturday: 6. शनिवार

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है जो इस दिन के स्वामी ग्रह भी है।

शनि अगर किसी के पक्ष में हो, तो व्‍यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचते देर नहीं लगती।

शनिदेव को काला और नीला रंग बेहद प्रिय है इसलिए शनि को प्रबल करने के लिए काला, नीला, जामुनी या ग्रे कलर के ऐसे रंग पहनने चाहिए जो काले रंग के जैसे दिखाई दें।

what to wear on Saturday

  • शनिवार को लाल रंग के कपड़े या लाल और काले कॉम्बिनेशन के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
  • शनिदेव के अलावा किसी भी भगवान की पूजा में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
Which Color To Wear On Sunday: 7. रविवार

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है, वो इस दिन के स्वामी भी हैं। सूर्य अगर प्रबल हो, तो जीवन में खूब तरक्‍की, नाम, शोहरत और पैसा मिलता है।

सूर्यदेव को भी लाल रंग बेहद पसंद है। इसलिए रविवार के दिन लाल, नारंगी, पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

इससे तेज में वृद्धि होती है और जीवन में मान-प्रतिष्ठा के साथ-साथ सूर्य देव की अपार कृपा भी होती है।

what to wear on Sunday

  • इस दिन काला, नीला, ग्रे रंग के कपड़े पहनने के बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें – 

14 महीने तक किडनैपर के साथ रहा बच्चा, अलग करने पर जोर-जोर से रोने लगा, देखें इमोशनल Video

ये भी पढ़ें- Anant Chaturdashi: क्यों करते हैं गणेश जी का विसर्जन? महाभारत काल से जुड़ी है ये कथा

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October