HomebreakingnewsTOP NEWS: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जोरदार हंगामा, मोदी के...

TOP NEWS: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जोरदार हंगामा, मोदी के खिलाफ नारे लगे

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, मोदी के खिलाफ नारे लगे: 3 दिन होनी है दोनों पक्षों में चर्चा

बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और 8 मिनट ही चली। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों से कहा- प्रश्नकाल के दौरान नारेबाजी का क्या मतलब है। इसके बावजूद विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

वहीं विपक्ष अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर पीएम पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने कहा- सीजफायर (ऑपरेशन सिंदूर) की ही तरह ट्रेड डील की घोषणा राष्ट्रपति ट्रम्प ने की। पीएम मोदी ने हार मान ली है।

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया: ट्रम्प बोले- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, वेनेजुएला से लेगा

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उसकी घोषणा कर दी। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है।

ट्रम्प ने अप्रैल में 25% रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया था। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया था।

अब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा।

ट्रम्प ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रम्प ने दावा किया कि मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।

ट्रम्प के मुताबिक, जरूरत पड़ी तो भारत वेनेजुएला से तेल लेगा।

चांदी ₹17 हजार बढ़ी:2.53 लाख/किलो पर पहुंची; ₹4 लाख से गिरकर ₹2.4 लाख हो गई थी कीमत

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी 3 फरवरी को तेजी है। वायदा बाजार (MCX) में चांदी के दाम में करीब 17 हजार रुपए (7%) की बढ़त है। 1 किलो चांदी का भाव 2.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इससे पहले तीन दिनों में चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हो चुकी है। सोने में भी करीब 5 हजार रुपए (3%) की तेजी है। 10 ग्राम सोना 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। बीते 3 कारोबार दिन में इसकी कीमत 26 हजार कम हुई थी।

सर्राफा बाजार में चांदी 2,59,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, कल एक किलो चांदी 6,251 रुपए गिरी थी।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,746 रुपए है। बीते 3 दिनों मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई थी।

UP-राजस्थान में घना कोहरा: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी तक पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।

राजस्थान के 17 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

बिहार के 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। हिमाचल में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य जगहों पर बारिश हुई।

लाहौल-स्पीति के रोहतांग और भरमौर में सबसे ज्यादा 6 इंच बर्फबारी हुई। कल्पा में तापमान माइनस 3.8°C डिग्री रहा।

शिमला-ठियोग-रामपुर नेशनल हाईवे पर फिसलन बढ़ गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ी है।

धुरंधर 2 का पोस्टर जारी: खून से सने दिखे रणवीर सिंह, आज आएगा टीजर

रणवीर सिंह की फिल्म आज दोपहर धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर सकते हैं।

इससे पहले फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह खून से सने खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में वह बारिश के बीच लाल रोशनी में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है मानो उन पर खून की बारिश हो रही हो।

पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।

वहीं, पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम धुरंधर: द रिवेंज होगा।

यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

मध्य प्रदेश 20 जिलों में बारिश का अलर्ट: कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट

मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का दौर जारी है।

बीती रात से मंगलवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में ओले-बारिश का दौर जारी रहा।

ग्वालियर और मंदसौर जिले में ओले गिरे, जबकि भोपाल, भिंड, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा और गुना में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, भोपाल और सीहोर में 50 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई। यानी, यहां पर 50 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

दतिया, रायसेन, उज्जैन, मुरैना, देवास, धार, इंदौर, खजुराहो, रीवा, सतना, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी कोहरे के आगोश में रहे।

इसके साथ ही मंडला, नौगांव, टीकमगढ़, मलाजखंड भी घने और मध्यम कोहरे का असर दिखा।

इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

- Advertisement -spot_img