HomebreakingnewsTOP NEWS: PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे,...

TOP NEWS: PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे, SCO समिट में शामिल होंगे

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे, SCO समिट में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री मोदी SCO समिट में शामिल होने के लिए चीन जाएंगे। यह दौरा 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगा।

यह 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य झड़प के बाद मोदी की पहली चीन यात्रा होगी।

मोदी इससे पहले 2018 में वहां गए थे। प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी का यह छठा चीन दौरा होगा।

पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

जयशंकर ने जल संसाधन डेटा शेयर करने, व्यापार प्रतिबंधों, LAC पर तनाव कम करने और आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने जैसे मुद्दे बात की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात ने मोदी की चीन यात्रा का रोडमैप तैयार किया था।

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य को जड़ा थप्पड़, समर्थकों ने आरोपी युवकों को जमकर पीटा

रायबरेली पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का शहर के साथस मोटल चौराहा पर स्वागत हो रहा था।

इस दौरान दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद समर्थकों ने दोनों युवकों को पीटा।

पुलिस ने पिटाई करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

सीओ सदर अमित सिंह ने कहा पकड़े गए युवकों की अभी पहचान नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा।

क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा- रेप पीड़ित नाबालिग है

IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल को नाबालिग से रेप के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।

जयपुर में जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत ने कहा- पीड़ित नाबालिग है, इसलिए गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर रोक नहीं लगा सकते।

अदालत ने केस डायरी तलब की है। अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

बहस के दौरान क्रिकेटर के वकील कुणाल जैमन ने कहा- हमारे खिलाफ गाजियाबाद में भी एक लड़की ने रेप केस किया था। जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

उसके 7 दिन बाद ही जयपुर में दूसरी लड़की ने केस दर्ज करवा दिया। इस मामले में पूरा गिरोह सक्रिय है। जो इस तरह के मुकदमे दर्ज करवाकर ब्लैकमेल करना चाहता है।

राहुल गांधी को जमानत, अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मिली सशर्त जमानत

Rahul Gandhi Defamation Case: गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी (Objectionable Comment On Amit Shah) मामले में राहुल गांधी को जमानत मिल गई है।

मानहािन केस में राहुल गांधी आज झारखंड के चाईबासा की एमपी- एमएलए की विशेष अदालत में पेश हुए।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले में राहुल गांधी को सशर्त जमानत दे दी।

कोर्ट ने उन्हें ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर जमानत दी है।

भाजपा के नेता प्रताप कटिहार ने मानहानि का केस किया था।

यह विवाद राहुल गांधी के 28 मार्च 2018 को दिए गए एक बयान के बाद शुरू हुआ था। राहुल ने अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया: 5.50% पर बरकरार रखा, लोन-EMI नहीं बदलेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है।

इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने जून में ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.5% की थीं।

यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 अगस्त तक चली मीटिंग में लिया गया।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 6 अगस्त को इसकी जानकारी दी।

RBI गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों में स्थिर रखने के पक्ष में थे। टैरिफ अनिश्चितता के कारण ये फैसला लिया गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। इसमें बदलाव नहीं होने का मतलब है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी न घटेंगी।

मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण, राष्ट्रीय खेलों के 121 पदक विजेता को भी पुरस्कार

मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया है, जिसमें एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार और विश्वामित्र पुरस्कार शामिल हैं।

ये पुरस्कार मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं।

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में 2023 के लिए शिखर खेल अलंकरण प्रदान किए।

इस दौरान इस साल उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के 121 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

इंदौर-भोपाल हाइवे पर कई जगह लगा जाम, सीहोर में निकली कांवड़ यात्रा से फंसे वाहन

सीहोर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में देशभर से उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण इंदौर-भोपाल हाईवे पर कई जगहों पर भयंकर जाम लग गया है।

हाईवे पर जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग घंटों से फंसे हुए हैं।

पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट करने के निर्देश तो दिए गए थे, लेकिन इनका पालन कहीं होता नहीं दिखा।

इसका नतीजा यह रहा कि बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए।

आम लोगों के साथ-साथ श्रद्धालु भी घंटों तक फंसे रहे, जिससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

चैतन्य बघेल ने अपनी याचिका में ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेषपूर्ण बताया है और जमानत देने की मांग की है।

चैतन्य ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए कहा है कि ईडी ने उन्हें बिना ठोस आधार के फंसाया है।

उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई महज राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

याचिका में चैतन्य ने यह भी कहा है कि शराब घोटाले में उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है और जांच एजेंसी उन्हें बलि का बकरा बना रही है। इस मामले में जल्द सुनवाई हो सकती है।

Weather Update Today: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) ने तबाही मचाई है।

बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां पर मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट जारी है।

इसके अलावा आज के मौसम (Weather Report Today) के बात करें तो दिल्ली एनसीआर, UP, बिहार में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में आज फिर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में मानसून ब्रेक की स्थिति बनने की संभावना है, लेकिन बारिश फिलहाल रुकने वाली नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें-

सीधी में दलित युवती से गैंगरेप: 4 आरोपियों ने जंगल में किया कुकर्म, प्रेमी को डंडे से मारकर किया बेहोश

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा: भारी बारिश से तबाही-सड़कें बंद, रोकी गई कैलाश यात्रा

टैरिफ विवाद के बीच बिहार में बना डोनाल्ड ट्रंप का निवास प्रमाण पत्र! RTPS पोर्टल पर फिर फर्जीवाड़ा

रक्षाबंधन से पहले CM मोहन का बड़ा तोहफा: 7 अगस्त को 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये

- Advertisement -spot_img