Homeन्यूज70 साल पुरानी बस्ती पर चला बुलडोजर: मानस भवन के पास भारी...

70 साल पुरानी बस्ती पर चला बुलडोजर: मानस भवन के पास भारी पुलिस तैनात, आदिवासियों का तीखा विरोध

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Manas Bhawan Bhopal Demolition: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सबसे व्यस्त इलाका ‘पॉलिटेक्निक चौराहा’ शनिवार की सुबह छावनी में तब्दील हो गया।

यहां मानस भवन के ठीक पीछे स्थित झुग्गी बस्ती को हटाने की बड़ी कार्रवाई हो रही है।

पिछले 70 सालों से यहां अपना आशियाना बनाए बैठे 27 आदिवासी परिवारों को आज प्रशासन ने वहां से हटाने का काम शुरू कर दिया।

सुबह होते ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीमें भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।

Bhopal Slum Eviction, Manas Bhawan, Bhopal Demolition, PC Sharma Protest, Bhopal, Relocation of Tribal Families, Pradhan Mantri Awas Yojana, Bhopal News, Bhopal Police Barricading, Nishadraj Temple Bhopal, mp news

किले में तब्दील हुआ मानस भवन इलाका

कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

करीब 95 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी इस मिशन में तैनात किए गए हैं।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वॉटर कैनन (पानी की बौछार वाली गाड़ियां) भी खड़ी की गई हैं।

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वे केवल कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों के लिए यह उनके अस्तित्व की लड़ाई बन गई है।

Bhopal Slum Eviction, Manas Bhawan, Bhopal Demolition, PC Sharma Protest, Bhopal, Relocation of Tribal Families, Pradhan Mantri Awas Yojana, Bhopal News, Bhopal Police Barricading, Nishadraj Temple Bhopal, mp news

“मार डालो हमें, इंसानियत खत्म हो गई”

जैसे ही बुलडोजर ने बस्ती की ओर रुख किया, वहां चीख-पुकार मच गई।

कई महिलाएं धूप में ही सड़क पर बैठ गईं और रोते हुए अपना विरोध दर्ज कराने लगीं।

एक महिला का गुस्सा और दर्द सड़क पर साफ दिखाई दिया, जब उसने चिल्लाकर कहा, “हमें मार डालो, इंसानियत पूरी तरह खत्म हो चुकी है।”

बस्ती के निवासियों ने अपने घरों पर ताले लगा दिए थे और चाबियां पुलिस को सौंपते हुए कहा कि अब उनके सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

कुछ आदिवासी परिवारों ने अपने घरों के बाहर अपनी व्यथा लिख रखी थी, जो वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति का ध्यान खींच रही थी।

राजनीतिक सरगर्मी और हाई वोल्टेज ड्रामा

इस कार्रवाई की भनक लगते ही कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा मौके पर शुरू हो गया।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी देर रात से ही धरने पर बैठ गए थे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है।

कार्रवाई के दौरान तब हड़कंप मच गया जब एक युवक पास के टावर पर चढ़ गया। वह बस्ती हटाने का विरोध कर रहा था।

पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा।

वहीं, आदिवासियों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस ड्यूटी पर है और कोई भी उनके साथ अभद्रता या गाली-गलौज नहीं कर सकता।

आस्था और पहचान का संकट: निषादराज मंदिर

इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे संवेदनशील मुद्दा ‘निषादराज मंदिर’ का है।

आदिवासियों का दावा है कि मानस भवन के पीछे स्थित यह मंदिर भोपाल में भगवान निषादराज का इकलौता मंदिर है।

वर्षों से वे यहां पूजा करते आ रहे हैं।

उनका कहना है कि बस्ती हटाना केवल उनके घर छीनना नहीं, बल्कि उनकी आस्था के केंद्र को भी खतरे में डालना है।

Bhopal Slum Eviction, Manas Bhawan, Bhopal Demolition, PC Sharma Protest, Bhopal, Relocation of Tribal Families, Pradhan Mantri Awas Yojana, Bhopal News, Bhopal Police Barricading, Nishadraj Temple Bhopal, mp news

शिफ्टिंग और प्रशासन का पक्ष

प्रशासन का कहना है कि इन 27 परिवारों को बेघर नहीं छोड़ा जा रहा है।

उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत मालीखेड़ी, भौंरी और कलखेड़ा में बने पक्के फ्लैट्स में शिफ्ट किया जा रहा है।

ये 1-BHK फ्लैट्स हैं जिनकी बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह स्थानांतरण कोर्ट के आदेशानुसार और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक है।

Bhopal Slum Eviction, Manas Bhawan, Bhopal Demolition, PC Sharma Protest, Bhopal, Relocation of Tribal Families, Pradhan Mantri Awas Yojana, Bhopal News, Bhopal Police Barricading, Nishadraj Temple Bhopal, mp news

उमंग सिंघार ने घेरा सरकार को

विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया (X) के जरिए सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा कि सरकार का काम केवल गरीबों की बस्तियों को उजाड़ना नहीं होना चाहिए।

कोर्ट के आदेश का सम्मान है, लेकिन पुनर्वास सम्मानजनक होना चाहिए।

व्यवस्था का डंडा केवल गरीबों पर ही क्यों चलता है?

फिलहाल, मानस भवन के पास का यह इलाका तनावपूर्ण बना हुआ है।

27 परिवारों का भविष्य अब मालीखेड़ी के उन कंक्रीट के फ्लैट्स में है, लेकिन उनकी सालों पुरानी पहचान और समुदाय का ढांचा आज बिखर गया है।

#BhopalNews #MadhyaPradesh #SlumDemolition #TribalRights #BhopalPolice #Politics #CongressProtest #DevelopmentVsDisplacement

- Advertisement -spot_img