Mohan Yadav Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने के संकेत दिए हैं।
इस जीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चुनावी प्रचार को विशेष श्रेय दिया जा रहा है।
दरअसल, डॉ. यादव ने बिहार की 26 विधानसभा सीटों पर सभाएं की थीं, जिनमें से 21 सीटों पर NDA के प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर हैं।
यह NDA के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
कुव्यवस्थाओं को देखकर जनता ने NDA को चुना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार के चुनावी रुझान उत्साहवर्धक हैं।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद विकासपरक राजनीति का नया दौर देखा है। तीनों लोकसभा चुनावों में NDA को प्रचंड बहुमत मिला। अब बिहार में तीसरी बार NDA की सरकार बन रही है।”
View this post on Instagram
उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी की लहर पूरे देश में जारी है।
डॉ. यादव ने कहा, “कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की कुव्यवस्थाओं को देखकर जनता ने एनडीए को चुना है। जनता विकास के साथ कदम मिलाकर चलना चाहती है।”
कांग्रेस नेताओं के चुनाव मैदान छोड़ने पर तीखा हमला
डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,
“कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव से पहले ही मैदान छोड़कर भाग गए। इसका असर उनके गठबंधन दलों पर पड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।”
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए सोचने का समय है कि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है।
बिहार में बहार है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश ने वर्ष 2014 से विकासपरक राजनीति देखी है।
एनडीए को मिल रही बढ़त उसी का परिणाम है। #BiharElection2025 pic.twitter.com/cRIEz51xz4
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 14, 2025
वीडी शर्मा बोले-बिहार में एनडीए की आंधी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बिहार में NDA की मात्र जीत नहीं, बिहार की जनता की जीत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की आंधी बही है।
बिहार की जनता ने विकास को वोट दिया है। बिहार की जनता ने विकास का ट्रेंड तय किया है।
मप्र भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी बधाई
मोदी जी के नेतृत्व में NDA को बिहार में भारी बहुमत मिला है। मध्य प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी को बधाई देता हूँ। साथ ही बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ।
– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/AwdvOVbdqG
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 14, 2025
भाजपा ने बनाई अलग पहचान, JDU के साथ मजबूत गठबंधन
चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे अधिक सीटें जीतकर नंबर एक पार्टी के रूप में उभरी है।
जनता दल (यूनाइटेड) उसका प्रमुख सहयोगी दल है।
डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी।
बिहार चुनाव में NDA को भारी बहुमत मिलने पर आज इंदौर भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने कार्यकताओं के साथ विजय उत्सव मनाया।#NDA_कहे_आभार_बिहार pic.twitter.com/FitQhfCRnP
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 14, 2025
डॉ. मोहन यादव की बिहार सभाओं का विवरण
डॉ. यादव ने अक्टूबर और नवंबर में बिहार के विभिन्न जिलों में 26 सभाएं कीं। इनमें प्रमुख हैं:
- 15 अक्टूबर: कदमकुआं (कुम्हरार), बिक्रम (पटना)
- 17 अक्टूबर: हिसुआ (नवादा), गया
- 24 अक्टूबर: बगाह, सिकता (पश्चिम चंपारण), सहरसा
- 29 अक्टूबर: कटोरिया (बांका), नाथनगर (भागलपुर), आलमनगर (मधेपुरा)
- 31 अक्टूबर: दीघा घाट (पटना)
- 2 नवंबर: फुलपरास (मधुबनी), फतुहा (पटना)
- 3 नवंबर: बांकीपुर, मनेर (पटना), मधेपुरा
- 6 नवंबर: बिफ्सी (मधुबनी), वजीरगंज (गया)
- 8 नवंबर: बेलहर (बांका), पिपरा (मोतिहारी), बोधगया (गया)
- 9 नवंबर: ढाका, चिरैया, नरकटिया, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)
View this post on Instagram
बिहार में विकास का नया अध्याय
बिहार में NDA की जीत न केवल राज्य बल्कि केंद्र सरकार के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।
डॉ. मोहन यादव के प्रचार ने NDA के प्रदर्शन को और मजबूती दी है।
अब बिहार में विकास के नए युग की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें NDA सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी।


