Homeन्यूज2027 चुनाव की बिसात: नितिन नबीन की नई टीम में UP-MP का...

2027 चुनाव की बिसात: नितिन नबीन की नई टीम में UP-MP का दबदबा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव घोषित

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

BJP New National Team: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 17 अगस्त को अपनी बहुप्रतीक्षित नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है।

लगभग सात महीने पहले अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद नितिन नबीन द्वारा किया गया यह पहला बड़ा संगठनात्मक बदलाव है।

पार्टी के आधिकारिक पोर्टल BJP Office Bearers Portal पर जारी इस सूची में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं।

सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

यह नई टीम आने वाले चुनावी राज्यों, विशेषकर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

यही वजह है कि राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से 6 नेताओं को जगह दी गई है।

इसके अलावा दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4, राजस्थान से 3 तथा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार से 2-2 चेहरों को टीम में शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर बड़े चेहरे

* राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा दिल्ली से राम माधव, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती पवार और पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 * राष्ट्रीय महासचिव: महासचिवों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय संगठन में वापसी सबसे चर्चित रही है।

राजस्थान से सतीश पूनिया और मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल को नया राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

विनोद तावड़े और सुनील बंसल जैसे वरिष्ठ नेता महासचिव पद पर बरकरार हैं।

 * संगठन महामंत्री: बी. एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश के नेताओं को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

मध्य प्रदेश से कुल 6 नेताओं को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और मोर्चों में अहम भूमिका दी गई है:

* गजेंद्र पटेल: खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

 * लाल सिंह आर्य: पार्टी ने इन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

 * कविता पाटीदार: राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

 * बंशीलाल गुर्जर: मध्य प्रदेश के बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 * आशीष उपाध्याय: इन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है, जहां वे दिल्ली के प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव के साथ मीडिया प्रबंधन संभालेंगे।

 * विष्णु दत्त शर्मा: ऑल सेल्स कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस संतुलन और नए-पुराने चेहरों के तालमेल से संगठन को राज्यों के आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।

#BJP #NitinNabin #BJPNewTeam #VasundharaRaje #SmritiIrani #GajendraPatel #IndianPolitics #BJPUpdates

- Advertisement -spot_img